रिलायंस जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के दबदबे वाले टेलीकॉम बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने नए प्रीपेड प्लान्स उतारे हैं। 'नॉनस्टॉप हीरो' (NonStop Hero) पोर्टफोलियो के तहत कंपनी ने सस्ते बजट पैक से लेकर लंबी वैलिडिटी वाले अनलिमिटेड डेटा प्लान्स पेश किए हैं।
2 of 4
टेलीकॉम
- फोटो : AI जनरेटेड
नॉनस्टॉप हीरो' और फुल-डे अनलिमिटेड डेटा का कमाल
कंपनी ने लंबी वैलिडिटी वाले 'नॉनस्टॉप हीरो' प्लान्स भी पेश किए हैं, जिनकी सबसे बड़ी खूबी फुल-डे अनलिमिटेड डेटा है, यानी इसमें कोई डेली डेटा लिमिट नहीं है।
- ₹2099 का प्लान: इसमें 180 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन और अनलिमिटेड डेटा मिलता है। यह प्लान फिलहाल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में उपलब्ध है।
- ₹2180 का प्लान: तमिलनाडु और चेन्नई के यूजर्स के लिए ठीक इन्ही फायदों के साथ यह प्लान पेश किया गया है।
- इसके अलावा, ग्राहकों के पास पुराने ₹1749 और ₹2399 वाले 180 दिन के वैलिडिटी प्लान्स का विकल्प भी मौजूद रहेगा।
3 of 4
telecom
- फोटो : Adobestock
₹44 का क्रिकेट पैक
- अनलिमिटेड डेटा का असली मजा नेटवर्क पर निर्भर है। जिन इलाकों में Vi का 5G नेटवर्क एक्टिव है, वहां यूजर्स 5G स्पीड का मजा लेंगे, वरना उन्हें 4G नेटवर्क से ही काम चलाना होगा। बता दें कि 5G कवरेज के मामले में जियो और एयरटेल अभी Vi से काफी आगे हैं।
- इसके अलावा, Vi ने ₹44 का क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन पैक भी उतारा है। सिर्फ 1 दिन की वैलिडिटी वाले इस पैक में 1GB डेटा और 28 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
4 of 4
टेलीकॉम (सांकेतिक)
- फोटो : AI जनरेटेड
क्या रणनीति होगी कामयाब?
Vi की इस नई रणनीति का मुख्य मकसद लंबी वैलिडिटी देकर ग्राहकों को अपने साथ रोके रखना और अपनी कमाई (ARPU) बढ़ाना है। लेकिन, सिर्फ सस्ते और अनलिमिटेड प्लान्स देना काफी नहीं है। जब तक Vi अपना 5G कवरेज तेजी से नहीं बढ़ाता और नेटवर्क क्वालिटी में सुधार नहीं करता, तब तक जियो के इकोसिस्टम और एयरटेल के प्रीमियम नेटवर्क से मुकाबला करना उसके लिए एक बड़ी चुनौती बनी रहेगी।
कमेंट
कमेंट X