{"_id":"6aed6e6f6f8c1cfa110f9426","slug":"canva-layoffs-severance-package-macbook-6-month-salary-support-for-new-business-tech-news-hindi-2026-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टेक लेऑफ: 6 महीने की सैलरी, मैकबुक और नई जॉब ढूंढने में सपोर्ट... कैनवा ने नौकरी छीनी, लेकिन साथ खड़ी रहेगी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
टेक लेऑफ: 6 महीने की सैलरी, मैकबुक और नई जॉब ढूंढने में सपोर्ट... कैनवा ने नौकरी छीनी, लेकिन साथ खड़ी रहेगी
Fri, 06 Nov 2026 12:56 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:56 PM IST
सार
Canva Layoffs: टेक कंपनी कैनवा (Canva) ने अपने 1,271 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, लेकिन कंपनी का शानदार सेवरेंस पैकेज चर्चा का विषय बन गया है। छंटनी के शिकार कर्मचारियों को कंपनी 6 महीने की सैलरी दे रही है, साथ ही मैकबुक अपने पास रखने को कहा है। इतना ही नहीं, अपना बिजनेस शुरू करने के इच्छुक लोगों को कंपनी 10 हजार डॉलर की आर्थिक मदद भी देगी।
विज्ञापन
कैनवा 22 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालेगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Canva Severance Package: आपने कभी न कभी अपने फोटो एडिट करने के लिए कैनवा (Canva) का इस्तेमाल किया ही होगा। ये कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक पॉपुलर डिजाइनिंग प्लेटफॉर्म है। आज ये टेक कंपनी बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी ने कर्मचारियों के कहा है कि वे अपना लैपटॉप अपने साथ रख सकते हैं। इसके अलावा कंपनी छह महीने की सैलरी भी देगी और नई जॉब ढूंढने में भी मदद करेगी।
कंपनी ने छंटनी जैसा कड़वा घूंट तो पिलाया है, लेकिन अपने कर्मचारियों को बीच मंझधार में नहीं छोड़ा। मंगलवार, 3 नवंबर को कैनवा ने अपने 1,271 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का एलान किया, जो उसके कुल वर्कफोर्स का लगभग 22 प्रतिशत है।
सीईओ ने जताई तकलीफ
कैनवा की सीईओ मेलानी पर्किन्स ने इस फैसले को कंपनी के इतिहास के सबसे मुश्किल साल का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को होने वाली इस तकलीफ का उन्हें गहरा अफसोस है। कैनवा के दुनियाभर के 37 देशों में 5,700 से ज्यादा एम्प्लॉयी काम करते हैं, जिनमें भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं। हालांकि, अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि इस छंटनी की सबसे ज्यादा मार किस देश या टीम पर पड़ेगी।
विज्ञापन
कंपने ने मैकबुक साथ रखने को कहा
आमतौर पर जब पिंक स्लिप (Pink Slip) थमाई जाती है, तो कंपनियां तुरंत अपना लैपटॉप और आईडी कार्ड वापस मांग लेती हैं। लेकिन कैनवा ने एक मानवीय पहल करते हुए कहा है कि जिन कर्मचारियों को निकाला गया है, वे अपना मैकबुक (MacBook) अपने पास रख सकते हैं। सीईओ मेलानी का मानना है कि नौकरी जाने के बाद लोगों को रिज्यूमे बनाने और नई जॉब अप्लाई करने के लिए एक अच्छे लैपटॉप की जरूरत होती है और हर किसी के पास अपना पर्सनल लैपटॉप नहीं होता।
नई जॉब खोजने में पूरा सपोर्ट
लैपटॉप के अलावा कंपनी कर्मचारियों को एक साल के लिए लिंक्डइन प्रीमियम (LinkedIn Premium) का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रही है। कैनवा की टीम इन कर्मचारियों का सीवी (CV) बेहतर बनाने, करियर कोचिंग देने और इंटरव्यू की तैयारी कराने में भी उनकी मदद करेगी।
छह महीने की सैलरी और हेल्थकेयर सपोर्ट भी मिलेगा
कंपनी ने हर निकाले गए कर्मचारी को कम से कम छह महीने की सैलरी देने का एलान किया है। अमूमन कंपनी के शेयर पाने के लिए एक साल की नौकरी पूरी करनी होती है, लेकिन कैनवा ने यह शर्त हटा ली है। यानी कुछ महीने पहले जुड़े लोग भी शेयर्स के हकदार होंगे। इसके अलावा, जिन देशों में कंपनी स्वास्थ्य सुविधाएं देती है, वहां कर्मचारी और उनके परिवार को एक साल तक हेल्थकेयर और कैनवा केयर (Canva Care) सपोर्ट मिलता रहेगा।
अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 10 हजार डॉलर
जो लोग अब नौकरी नहीं करना चाहते और अपना खुद का कुछ शुरू करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए कैनवा कलेक्टिव फंड बनाया गया है। इसके तहत अगर कोई कर्मचारी अपना बिजनेस या कोई कम्युनिटी प्रोजेक्ट शुरू करना चाहता है, तो उसे 10 हजार डॉलर (करीब 8.4 लाख रुपये) की आर्थिक मदद दी जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि कैनवा इसके बदले में उस स्टार्टअप में कोई हिस्सेदारी नहीं मांगेगी। इसके लिए कर्मचारियों को 14 दिसंबर तक अप्लाई करना होगा।
उधर डिज्नी में भी मंडरा रहा छंटनी का खतरा
एक तरफ कैनवा अपने कर्मचारियों को विदाई के वक्त इतना शानदार पैकेज दे रही है, वहीं दूसरी तरफ एंटरटेनमेंट दिग्गज वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney) में भी हजारों नौकरियों पर तलवार लटक रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, डिज्नी ने अपने मैनेजर्स को सालाना खर्च में 20 फीसदी की कटौती करने का फरमान सुनाया है। यह कटौती एबीसी, पिक्सार, ईएसपीएन और फिल्म स्टूडियो जैसे कई विभागों में छंटनी के रूप में देखने को मिल सकती है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों ने भी अपने हजारों कर्मचारियों को बायआउट के जरिए नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। इससे साफ हो गया है कि टेक कंपनियों में एक बार फिर छंटनी का दौर शुरू हो चुका है।