Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   ChatGPT Images 2.6 Launches, Create GIFs from Photos 50% Faster Image Generation

चैटजीपीटी में आए नए अपडेट्स: अब टेक्स्ट और फोटो से मिनटों में बनाएं एनिमेटेड GIF, आखिर कैसे काम करेगा यह फीचर?

Thu, 05 Nov 2026 12:07 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 05 Nov 2026 12:07 PM IST
सार

ओपनएआई ने चैटजीपीटी यूजर्स के लिए नया चैटजीपीटी 2.6 मॉडल लॉन्च किया है। इस अपडेट के साथ अब यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के अलावा अपनी फोटो को भी एनिमेटेड GIF में बदल सकेंगे। खास बात यह है कि तैयार GIF के अलग-अलग फ्रेम एडिट करने के साथ उसकी स्पीड भी अपने हिसाब से घटा-बढ़ा सकेंगे। इसके अलावा पसंदीदा कैरेक्टर, लोगों और पालतू जानवरों की रेफरेंस इमेज सेव करने की सुविधा भी मिलेगी। आखिर इमेज 2.6 में और क्या खास है और कैसे काम करेंगे इसके नए फीचर्स? आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
ChatGPT Images 2.6 Launches, Create GIFs from Photos 50% Faster Image Generation
चैटजीपीटी के अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

ओपनएआई ने अपने यूजर्स के अनुभव को और अधिक शानदार बनाते हुए चैटजीपीटी इमेज 2.6 लॉन्च कर दिया है। इसे चैटजीपीटी, कोडक्स और एपीआई में शामिल किया गया है। नए मॉडल का सबसे बड़ा बदलाव फोटो और टेक्स्ट से एनिमेटेड जिफ बनाने की सुविधा है। यानी अब किसी सामान्य फोटो, कैरेक्टर या प्रोडक्ट की तस्वीर को भी कुछ ही निर्देश देकर लूपिंग जिफ में बदला जा सकता है।

विज्ञापन

इससे यूजर्स सोशल मीडिया के लिए एनिमेटेड रिएक्शन, मीम्स और स्टोरीबोर्ड तैयार कर सकेंगे। इतना ही नहीं, तैयार किए गए GIF को अपनी जरूरत के हिसाब से एडिट भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


फोटो से बना सकेंगे एनिमेटेड जिफ

  • यह इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। इमेज2.6 में यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या किसी फोटो की मदद से एनिमेशन तैयार कर सकते हैं। इसमें फोटो, कैरेक्टर और प्रोडक्ट इमेज को लूपिंग GIF में बदलने का विकल्प मिलेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस फीचर की मदद से सोशल मीडिया पोस्ट के लिए एनिमेटेड रिएक्शन, मीम्स और स्टोरीबोर्ड बनाना आसान होगा। यूजर्स तैयार जिफ को शेयर भी कर सकेंगे।



जिफ के फ्रेम एडिट करने और स्पीड बदलने का विकल्प

  • साथ ही नए अपडेट में आप सिर्फ जिफ बनवा ही नहीं सकेंगे, बल्कि उसे अपने हिसाब से बदल भी सकेंगे। यूजर्स एनिमेशन के अलग-अलग फ्रेम को एडिट कर सकेंगे। इसके अलावा जिफ की स्पीड को भी कम या ज्यादा किया जा सकेगा।
  • इससे एनिमेशन पर पहले के मुकाबले ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से जिफ को तैयार करके उसका पूरा एनिमेटेड वर्जन शेयर कर सकेंगे।


चैटजीपीटी के इस अपडेट के अन्य बदलाव क्या हैं?

  • ओपनएआई ने इमेज 2.6 में रेफरेंस इमेज को सेव और टैग करने की सुविधा भी जोड़ी है। इसकी मदद से यूजर्स लोगों, पालतू जानवरों और कैरेक्टर्स की तस्वीरें बाद में कभी भी इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित रख सकेंगे।
  • इसका फायदा होगा कि हर बार नई इमेज बनाते समय एक ही फोटो को दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेव की गई रेफरेंस इमेज का इस्तेमाल आगे भी किया जा सकेगा।

इमेज जनरेशन की रफ्तार 50 फीसदी तक बढ़ी

  • इसी के साथ में इमेज 2.6 पहले के मुकाबले 50 फीसदी तक तेजी से इमेज जनरेट कर सकता है। इससे यूजर्स को इमेज तैयार करने और उसमें बदलाव करने के लिए कम इंतजार करना पड़ेगा।
  • कंपनी का कहना है कि चैटजीपीटी, कोडक्स और एपीआई पर हर हफ्ते चार अरब से ज्यादा इमेज बनाई जा रही हैं। करीब आठ हफ्ते पहले इमेज 2.5 के लॉन्च के समय यह आंकड़ा 3 अरब था। वहीं, रोजाना औसतन आधा अरब से ज्यादा इमेज तैयार की जा रही हैं।


डेवलपर्स के लिए दो नए API मॉडल
ओपनएआई ने डेवलपर्स के लिए एपीआई में दो नए मॉडल भी पेश किए हैं। इनमें जीपीटी-इमेज-2.6 फ्लेयर और सनबर्स्ट शामिल हैं। दोनों मॉडल अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से काम करते हैं।

  • जीपीटी-इमेज-2.6 फ्लेयर: यह मॉडल तेजी से इमेज तैयार करने के लिए बनाया गया है। कंपनी के अनुसार, यह लो क्वालिटी सेटिंग पर सिर्फ 6 सेकंड में इमेज बना सकता है। पोस्टर और प्रोडक्ट शॉट्स जैसे कामों में यह लेआउट क्वाटी को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • सनबर्स्ट : यह मॉडल ज्यादा बेहतर और बारीक नतीजों के लिए है। मीडियम या हाई क्वालिटी सेटिंग पर एडिटिंग के दौरान यह ज्यादा कंसिस्टेंट रिजल्ट देता है। इसका इस्तेमाल उन इमेज में किया जा सकता है, जहां बारीकियों और एक जैसे आउटपुट को बनाए रखना जरूरी है।


इमेज मार्कअप और एसवीजी एक्सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिले

  • इमेज्स 2.6 में इमेज मार्कअप का विकल्प भी दिया गया है। यह सुविधा पहले से चैटजीपीटी में मौजूद थी। इसके जरिए यूजर्स इमेज के किसी खास हिस्से को फ्लैग करके बता सकते हैं कि उसमें किस तरह का बदलाव चाहिए।
  • इसके अलावा अब एसवीजी एक्सपोर्ट का सपोर्ट भी दिया गया है। इससे तैयार इमेज को वेबसाइट, एप और प्रिंट से जुड़े कामों में इस्तेमाल करना आसान होगा।
  • साथ ही कंपनी ने डेवलपर्स को कॉम्प्लेक्सिटी कंट्रोल का विकल्प भी दिया है। इसके जरिए वे तय कर सकेंगे कि इमेज तैयार करने से पहले मॉडल कितनी प्लानिंग करे।
  • लो सेटिंग का इस्तेमाल तेजी से होने वाले सामान्य एडिट के लिए किया जा सकता है। वहीं, मीडियम और हाई सेटिंग ज्यादा एलिमेंट्स वाले जटिल सीन तैयार करने में मदद करेंगी।
  • खास बात यह है कि इमेज की क्वालिटी और कॉम्प्लेक्सिटी को अलग-अलग सेट किया जा सकता है। यानी डेवलपर्स अपनी जरूरत के मुताबिक दोनों विकल्पों पर स्वतंत्र रूप से नियंत्रण रख सकेंगे।


चैटजीपीटी इमेज 2.6 कहां और किसे मिलेगा?

  • ओपनएआई के अनुसार, इमेज 2.6 चैटजीपीटी, चैटजीपीटी वर्क और कोडक्स पर उपलब्ध है। इसे वेब, डेस्कटॉप और मोबाइल पर सभी सब्सक्रिप्शन टियर के यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वहीं, जीपीटी-इमेज-2.6 फ्लेयर और सनबर्स्ट मॉडल एपीआई के जरिए डेवलपर्स के लिए उपलब्ध हैं। इससे आम यूजर्स के साथ डेवलपर्स को भी नए इमेज जनरेशन और एडिटिंग टूल का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed