{"_id":"6a434fe1f331f463260718a1","slug":"dell-shareholders-approve-texas-headquarters-leaving-delaware-behind-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dell HQ Shift: डेल टेक्नोलॉजीज ने बदला अपना मुख्यालय, 97% शेयरधारकों की मंजूरी के बाद जानें अब कहां हुआ शिफ्ट?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Dell HQ Shift: डेल टेक्नोलॉजीज ने बदला अपना मुख्यालय, 97% शेयरधारकों की मंजूरी के बाद जानें अब कहां हुआ शिफ्ट?
Tue, 30 Jun 2026 10:44 AM IST
Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:44 AM IST
सार
Dell Technologies: 40 वर्षों से अधिक समय से टेक्सास में काम कर रही डेल टेक्नोलॉजी ने अब अपना कानूनी मुख्यालय भी वहीं शिफ्ट करने का फैसला लिया है। इस प्रस्ताव में 97 प्रतिशत शेयरधारकों ने मंजूरी भी दी है। आइए जानते हैं कि आखिर कंपनी डेलावेयर छोड़कर टेक्सास का रुख क्याें कर रही है...
विज्ञापन
टेक्सास हुआ डेल का मुख्यालय
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dell Texas Headquarters: जिस कंपनी की नींव साल 1984 में टेक्सास के ऑस्टिन शहर से रखी गई थी, अब वह कानूनी तौर पर भी पूरी तरह से टेक्सास की हो चुकी है। डेल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और सीईओ माइकल डेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बड़ी कामयाबी की घोषणा की।
माइकल डेल ने अपनी पोस्ट में खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि आज, 97% की भारी मंजूरी के साथ डेल के शेयरधारकों ने हमारे कानूनी घर को टेक्सास लाने के पक्ष में वोट किया है। यह हमारा असली घर है और हमेशा से हमारा स्थान यहीं रहा है। टेक्सास ने हमें बेहतरीन टैलेंट, शानदार यूनिवर्सिटीज और ऐसा मजबूत माहौल दिया, जिससे हम कुछ ऐसा बना सके जो लंबे समय तक टिकाऊ रहे। यह आधिकारिक कदम टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के उस वेलकम होम संदेश के कुछ ही दिनों बाद आया है, जो उन्होंने इस प्रक्रिया के दौरान डेल टीम के लिए जारी किया था।
बोर्ड ने कब मंजूरी थी?
कर्मचारियों पर क्या होगा इसका असर?
आखिर बड़ी कंपनियों के लिए टेक्सास हॉटस्पॉट क्यों बनता जा रहा है?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, टेक्सास वर्तमान में टेक और एनर्जी सेक्टर की कंपनियों के लिए सबसे पसंदीदा राज्य बनकर उभरा है। इसके पीछे की तीन सबसे बड़ी वजहें हैं। जो यह हैं..
विज्ञापन
माइकल डेल ने अपनी पोस्ट में खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि आज, 97% की भारी मंजूरी के साथ डेल के शेयरधारकों ने हमारे कानूनी घर को टेक्सास लाने के पक्ष में वोट किया है। यह हमारा असली घर है और हमेशा से हमारा स्थान यहीं रहा है। टेक्सास ने हमें बेहतरीन टैलेंट, शानदार यूनिवर्सिटीज और ऐसा मजबूत माहौल दिया, जिससे हम कुछ ऐसा बना सके जो लंबे समय तक टिकाऊ रहे। यह आधिकारिक कदम टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के उस वेलकम होम संदेश के कुछ ही दिनों बाद आया है, जो उन्होंने इस प्रक्रिया के दौरान डेल टीम के लिए जारी किया था।
विज्ञापन
बोर्ड ने कब मंजूरी थी?
- इस कॉरपोरेट शिफ्टिंग की रुपरेखा इस साल मई महीने में तैयार कर ली गई थी। उस दौरान माइकल डेल ने जानकारी दी थी कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सर्वसम्मति से अपना कानूनी दर्जा डेलावेयर से बदलकर टेक्सास करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी थी।
- इसके बाद, हाल ही में 25 जून को आयोजित हुई कंपनी की वार्षिक शेयरधारक बैठक में इस रिडोमेस्टिकेशन प्रस्ताव को पेश किया गया, जहां निवेशकों और शेयरधारकों ने 97% वोटों के साथ इस पर फाइनल मुहर लगा दी।
विज्ञापन
- डेल के इस बड़े फैसले के बाद अन्य टेक दिग्गजों में उत्साह देखा जा रहा है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने डेल का स्वागत करते हुए X पर लिखा कि Welcome home, @Dell। पिछले 40 से ज्यादा वर्षों से टेक्सास ही वह जगह रही है जहां @MichaelDell ने अपनी तकनीक का निर्माण और इनोवेशन किया है। अब डेल टेक्नोलॉजीज अपना कानूनी घर भी आधिकारिक तौर पर टेक्सास ला रही है।
- दिलचस्प बात यह है कि इस घोषणा पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मस्क, जिनकी खुद की कंपनी टेस्ला भी पहले डेलावेयर छोड़कर टेक्सास शिफ्ट हो चुकी है, ने माइकल डेल की पोस्ट पर महज एक शब्द में अपनी बात रखी और Texas लिखा ।
कर्मचारियों पर क्या होगा इसका असर?
- डेल के मैनेजमेंट और बोर्ड ने साफ किया है कि इस कानूनी बदलाव का कंपनी के रोजाना के कामकाज में कोई निगेटिव असर नहीं पड़ेगा। यह कदम मुख्य रूप से कंपनी के कानूनी मुख्यालय को उसके वास्तविक हेडक्वार्टर और अमेरिका में मौजूद सबसे बड़े एम्प्लॉई बेस के साथ बेहतर ढंग से जोड़ने के लिए उठाया गया है।
- इस बदलाव से कंपनी की कारोबारी रणनीति, टॉप मैनेजमेंट, प्रोजेक्ट्स या कर्मचारियों की मौजूदा लोकेशन में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा।
आखिर बड़ी कंपनियों के लिए टेक्सास हॉटस्पॉट क्यों बनता जा रहा है?
- डेल टेक्नोलॉजीज अब उन दिग्गज कंपनियों की लंबी रेस में शामिल हो गई है, जो तेजी से अपना कॉरपोरेट और कानूनी ढांचा टेक्सास में ट्रांसफर कर रही हैं।
- इससे पहले 2024 में टेस्ला, कॉइनबेस और दिग्गज एनर्जी कंपनी एक्सॉन मोबिल जैसी बड़ी कॉर्पोरेशन्स भी डेलावेयर से विदा लेकर टेक्सास का रुख कर चुकी हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, टेक्सास वर्तमान में टेक और एनर्जी सेक्टर की कंपनियों के लिए सबसे पसंदीदा राज्य बनकर उभरा है। इसके पीछे की तीन सबसे बड़ी वजहें हैं। जो यह हैं..
- बिजनेस-फ्रेंडली नियम: यहां कंपनियों को काम करने के लिए लचीले और आसान कॉरपोरेट नियम मिलते हैं।
- अनुकूल टैक्स सिस्टम: डेलावेयर के मुकाबले टेक्सास का टैक्स स्ट्रक्चर कंपनियों को बड़ी वित्तीय राहत देता है।
- वर्ल्ड-क्लास इंजीनियरिंग टैलेंट: यहां की यूनिवर्सिटीज और मजबूत टेक इकोसिस्टम की वजह से कंपनियों को काम करने के लिए बेहतरीन इंजीनियर्स और प्रोफेशनल्स का एक बड़ा पूल आसानी से मिल जाता है।