Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   diwali best value for money smartphones under 10000 15000 20000 25000 details

दिवाली स्मार्टफोन शॉपिंग: 10 हजार से 25 हजार रुपये तक के 12 वैल्यू फॉर मनी फोन, देखें पूरी लिस्ट

Sun, 08 Nov 2026 09:01 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 08 Nov 2026 09:01 AM IST
सार

Diwali Smartphone Shopping: दिवाली पर नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी है, लेकिन बजट तय नहीं कर पा रहे हैं? बाजार में अब कम कीमत में भी 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और अच्छे कैमरे वाले फोन मौजूद हैं। हमने 10 हजार, 15 हजार, 20 हजार और 25 हजार रुपये के बजट के हिसाब से 12 स्मार्टफोन चुने हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
diwali best value for money smartphones under 10000 15000 20000 25000 details
हर बजट में देखें वैल्यू स्मार्टफोन्स की लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन आ चुका है और दिवाली के मौके पर खुद के लिए या अपनों को गिफ्ट देने के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना कई लोगों की विशलिस्ट में सबसे ऊपर होता है। हालांकि, बाजार में इतने सारे मॉडल्स मौजूद हैं कि अपने बजट में एक परफेक्ट वैल्यू फॉर मनी फोन चुनना काफी मुश्किल हो जाता है। आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए हमने 10 हजार, 15 हजार, 20 हजार और 25 हजार के प्राइस ब्रैकेट में बेहतरीन स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस लिस्ट में दी गई कीमतें ई-कॉमर्स साइट्स के भ्रामक डिस्काउंट्स के बजाय सीधे कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट्स से ली गई हैं, ताकि आपको बिल्कुल सटीक जानकारी मिल सके। आइए देखते हैं आपके बजट में कौन सा फोन सबसे बेहतर रहेगा:
विज्ञापन

10 हजार रुपये के बजट वाले स्मार्टफोन्स

1. Redmi 14C 5G 
कीमत- ₹9,499
4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की यह शुरुआती कीमत है। इस फोन में 5G कनेक्टिविटी और बड़ी स्क्रीन मिलती है।

2. Redmi A5 
कीमत- ₹8,499
इसमें 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,200mAh बैटरी मिलती है। फोन में 32MP AI डुअल कैमरा दिया गया है।

3. Moto G06 Power
कीमत- ₹11,999
इसमें 7,000mAh बैटरी, 6.88 इंच का 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलता है। यह उन लोगों के लिए विकल्प है जो थोड़े ज्यादा बजट में बड़ी बैटरी चाहते हैं।

15 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन

15 हजार रुपये तक के बजट में रेडमी और मोटोरोला के ये तीन मॉडल देख सकते हैं।

1. Redmi A7
कीमत: ₹12,999
3GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। कम बजट में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए इसे देख सकते हैं।

2. Redmi A7 Pro
कीमत: ₹13,999
कंपनी की वेबसाइट पर इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये दर्ज है। यह उन लोगों के लिए एक और विकल्प है जो रेडमी के बजट सेगमेंट में फोन तलाश रहे हैं।

3. Moto G37
₹14,499
इसमें 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले मिलता है। कंपनी की वेबसाइट पर 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये दिखाई गई है।

20 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन

इस रेंज में 5G कनेक्टिविटी के साथ बड़ी बैटरी और बेहतर डिस्प्ले वाले विकल्प मिलते हैं।

1. Redmi 15A 5G
कीमत: ₹16,499
4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। यह कम बजट में 5G फोन चाहने वालों के लिए विकल्प है।

2. Redmi 15C 5G
कीमत:  ₹18,499
कंपनी की वेबसाइट पर 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 18,499 रुपये है। 

3. Redmi Note 14 SE 5G
कीमत: ₹19,999
इसमें 5G कनेक्टिविटी के साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। 20 हजार रुपये तक के बजट में यह एक विकल्प है।

25 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन

अगर आप 20 से 25 हजार रुपये तक खर्च कर सकते हैं, तो इन तीन रेडमी स्मार्टफोन पर नजर डाल सकते हैं।

1. Redmi 17C 5G
कीमत: ₹20,999
4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट कंपनी की वेबसाइट पर इस कीमत में लिस्टेड है।

2. Redmi 15 5G
कीमत: ₹21,499
6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। यह उन लोगों के लिए विकल्प है जो ज्यादा स्टोरेज के साथ 5G फोन चाहते हैं।

3. Redmi 17 5G
कीमत: ₹23,999
6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ यह इस बजट रेंज का एक विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed