Windows PC: एलन मस्क को पसंद नहीं आया विंडोज का यह फीचर, सीधे सत्या नडेला को किया मैसेज
एलन मस्क ने क्या कहा?
एलन मस्क ने कहा, 'अभी-अभी एक नया पीसी लैपटॉप खरीदा है और जब तक मैं एक Microsoft खाता नहीं बना लेता, यह मुझे इसका उपयोग करने नहीं देगा, जिसका अर्थ यह भी है कि उनके AI को मेरे कंप्यूटर तक पहुंच प्रदान करना!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमतौर पर आपका कोई प्रोडक्ट खराब होता है तो आप पहले कस्टमर केयर से शिकायत करते हैं लेकिन जब बात इंडस्ट्री के दो बड़े दिग्गजों की होती है तो प्रोडक्ट की शिकायत का तरीका बदल जाता है। एलन मस्क ने अपने खराब विंडोज कंप्यूटर की शिकायत माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला से की है। इसकी जानकारी खुद एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
एलन मस्क ने क्या कहा?
एलन मस्क ने कहा, 'अभी-अभी एक नया पीसी लैपटॉप खरीदा है और जब तक मैं एक Microsoft खाता नहीं बना लेता, यह मुझे इसका उपयोग करने नहीं देगा, जिसका अर्थ यह भी है कि उनके AI को मेरे कंप्यूटर तक पहुंच प्रदान करना! ये तो गड़बड़ है। पहले साइन इन करने या Microsoft खाता बनाने से बचने का विकल्प हुआ करता था। क्या आप भी ये देख रहे हैं?'
Just bought a new PC laptop and it won’t let me use it unless I create a Microsoft account, which also means giving their AI access to my computer! This is messed up.
विज्ञापन विज्ञापन
There used to be an option to skip signing into or creating a Microsoft account.
Are you seeing this too? — Elon Musk (@elonmusk) February 25, 2024
लोगों ने दिए सुझाव
कई लोगों ने एलन मस्क को बिना अकाउंट बनाए विंडोज पीसी को इस्तेमाल के तरीके भी बताए हैं जिनमें एक shift + f10, टाइप OOBE\BYPASSNRO भी शामिल है। इस पर एलन मस्क ने कहा कि यह भी काम नहीं कर रहा है। एलन मस्क ने अपने एक अन्य रिप्लाई में कहा कि उन्होंने सत्या नडेला को मैसेज किया है।