{"_id":"6a86a9a361a5ad2d9a00fde6","slug":"5-useful-laptop-keyboard-shortcuts-tips-and-tricks-to-save-time-2026-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Keyborad Shortcuts: हर स्मार्ट यूजर को पता होते हैं लैपटॉप के ये 5 कीबोर्ड शॉर्टकट्स, क्या जानते हैं आप?","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Keyborad Shortcuts: हर स्मार्ट यूजर को पता होते हैं लैपटॉप के ये 5 कीबोर्ड शॉर्टकट्स, क्या जानते हैं आप?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:46 PM IST
सार
लैपटॉप का इस्तेमाल तो आजकल हर कोई कर रहा है, लेकिन बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जो इसके काम के शॉर्टकट्स जानते हैं। अगर आपको कुछ शॉर्टकट्स पता हों तो लैपटॉप पर काम करना काफी आसान और तेज हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
जानिए काम के कीबोर्ड शॉर्टकट
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल ऑफिस के काम से लेकर पढ़ाई तक में, हर जगह कंप्यूटर या लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। जो लोग इस डिवाइस को चलाने में माहिर हैं उनके लिए इसपर काम करना आसान हो जाता है, लेकिन नए लोगों को थोड़ी दिक्कत जरूर होती है। लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते समय हमें कई बार टैब बदलने, कॉपी-पेस्ट करने या स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत पड़ती है।
यूं तो लैपटॉप पर सारे काम की-बोर्ड और माउस के जरिए किए जानते हैं, लेकिन यदि आप इसके कुछ शॉर्कट्स को जान लें तो आपके कई काम आसान हो जाते हैं। अगर आपको भी लैपटॉप पर अपने काम आसान करने हैं तो यहां हम आपको कुछ की-बोर्ड शॉर्टकट्स बता रहे हैं।
2 of 6
गलती से बंद हुआ टैब वापस लाएं
- फोटो : अमर उजाला
1. गलती से बंद हुआ टैब वापस लाएं
इंटरनेट पर काम करते समय कई बार जल्दबाजी में कोई जरूरी ब्राउजर टैब गलती से बंद हो जाता है। ऐसे में माउस से हिस्ट्री में जाकर उसे दोबारा खोजना काफी झंझट भरा होता है। इस स्थिति में कीबोर्ड पर सिर्फ Ctrl + Shift + T दबाएं। आपका बंद हुआ टैब तुरंत स्क्रीन पर वापस आ जाएगा।
3 of 6
एक सेकंड में डेस्कटॉप पर आएं
- फोटो : अमर उजाला
2. एक सेकंड में डेस्कटॉप पर आएं
अगर आप लैपटॉप पर एक साथ कई विंडोज या सॉफ्टवेयर खोलकर काम कर रहे हैं और अचानक आपको डेस्कटॉप स्क्रीन पर जाना है, तो एक-एक करके विंडो मिनिमाइज करने में समय बर्बाद न करें। बस कीबोर्ड पर Windows बटन के साथ D दबाएं। सारी खुली हुई स्क्रीन एक झटके में छिप जाएंगी और डेस्कटॉप सामने आ जाएगा। दोबारा यही कमांड देने पर आप वापस उसी स्क्रीन पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
क्लिपबोर्ड हिस्ट्री का इस्तेमाल जानें
- फोटो : Adobe Stock
3. क्लिपबोर्ड हिस्ट्री का इस्तेमाल जानें
ज्यादातर लोग सिर्फ कॉपी-पेस्ट (Ctrl+C और Ctrl+V) जानते हैं। लेकिन अगर आपने कई अलग-अलग चीजें कॉपी की और भूल गए कि आपने पहले क्या कॉपी किया था तो Windows + V दबाकर आप क्लिपबोर्ड हिस्ट्री देख सकते हैं। इससे क्लिपबोर्ड हिस्ट्री खुल जाएगी, जहां से आप अपनी पसंद का कोई भी पुराना टेक्स्ट चुनकर पेस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चुटकियों में लॉक करें अपनी स्क्रीन
- फोटो : Freepik
4. चुटकियों में लॉक करें अपनी स्क्रीन
ऑफिस में काम करते समय अगर आपको अचानक अपनी सीट से उठकर कहीं जाना पड़े और आप नहीं चाहते कि कोई आपकी स्क्रीन देखे, तो शटडाउन या स्लीप मोड में जाने की जरूरत नहीं है। बस Windows + L शॉर्टकट का इस्तेमाल करें। इससे आपका लैपटॉप तुरंत लॉक हो जाएगा और कोई भी आपके लैपटॉप पर ताक-झांक नहीं कर पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।