{"_id":"6aa27dd32eb9488bb70586a5","slug":"from-head-nods-for-yes-no-to-ai-5-features-make-apple-airpods-5-special-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरपॉड्स 5: एएनसी से लाइव ट्रांसलेशन तक, इन पांच अपग्रेड्स ने नए एयरपॉड्स को बनाया खास; जानें स्पेसिफिकेशंस","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एयरपॉड्स 5: एएनसी से लाइव ट्रांसलेशन तक, इन पांच अपग्रेड्स ने नए एयरपॉड्स को बनाया खास; जानें स्पेसिफिकेशंस
Thu, 10 Sep 2026 03:44 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Thu, 10 Sep 2026 03:44 PM IST
सार
एपल ने अपने ईयरबड्स की नई जनरेशन एयरपॉड्स 5 को भी बाजार में उतार दिया है। ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आने वाले इन ईयरबड्स में कंपनी ने इस बार दमदार एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC), बेहतर साउंड क्वालिटी और एडवांस्ड टच कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए हैं। आखिर नए एयरपॉड्स 5 में क्या-क्या खास मिला है और ये पिछले मॉडल से कितने अलग हैं? आइए, इनके बड़े फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
एपल एयरबड्स 5
- फोटो : apple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एपल ने अपनी ऑडियो लाइनअप को अपग्रेड करते हुए एयरपॉड्स 5 को लॉन्च कर दिया है। नॉन-प्रो कैटेगरी वाले इन ईयरबड्स में कंपनी ने कम कीमत में प्रो-लेवल फीचर्स देने की कोशिश की है। ये नए ईयरबड्स अपने खास ओपन-ईयर डिजाइन, बेहतर साउंड आर्किटेक्चर और एपल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ आते हैं। एपल का दावा है कि यह पिछली पीढ़ी के एयरपॉड्स 4 विद एएनसी की तुलना में 50 फीसदी तक ज्यादा बाहरी शोर कम कर सकता है। नए एयरपॉड्स में बेहतर साउंड, एडैप्टिव आईक्यू, पर्सनलाइज्ड स्पैटियल ऑडियो के साथ सिरी एआई और लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
आइए जानते हैं एयरपॉड्स 5 में कौन-कौन से नए और खास फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
आइए जानते हैं एयरपॉड्स 5 में कौन-कौन से नए और खास फीचर्स दिए गए हैं।
एपल एयरबड्स 5
- फोटो : apple
1. ओपन-ईयर डिजाइन के साथ ANC
एयरपॉड्स 5 की सबसे बड़ी खासियत इसका एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन है। खास बात यह है कि एपल ने इसे ओपन-ईयर डिजाइन में दिया है, यानी कानों को पूरी तरह सील करने वाले सिलिकॉन ईयर टिप्स यहां नहीं मिलते।
एपल के अनुसार, एयरपॉड्स 5 का एएनसी एयरपॉड्स 4 विद एएनसी की तुलना में 50 फीसदी तक ज्यादा बाहरी शोर कम करता है। कंपनी इसे ओपन-ईयर डिजाइन में इंडस्ट्री का सबसे बेहतर एएनसी बताती है।
इसके साथ ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है, जो आसपास की आवाजों और लोगों की आवाज को ज्यादा स्वाभाविक तरीके से सुनने में मदद करता है। वहीं एडैप्टिव ऑडियो जरूरत के हिसाब से एएनसी और ट्रांसपेरेंसी मोड के बीच अपने आप संतुलन बनाता है।

2. बेहतर साउंड के लिए नया अकॉस्टिक आर्किटेक्चर
एयरपॉड्स 5 में एपल ने नई मल्टीपोर्ट अकॉस्टिक आर्किटेक्चर और नेक्स्ट जेनरेशन एडॉप्टिव ईक्यू का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक, इसका मकसद ज्यादा रिच और डिटेल्ड साउंड देना है। नया डिजाइन अलग-अलग आकार के कानों के साथ बेहतर तरीके से काम करने के लिए तैयार किया गया है। इससे पर्सनलाइज्ड स्पेशल ऑडियो का अनुभव भी ज्यादा इमर्सिव हो सकता है। यानी म्यूजिक सुनने के साथ-साथ फिल्में और वीडियो देखते समय भी ज्यादा बेहतर ऑडियो अनुभव मिलने की उम्मीद है।

3. सिरी एआई के साथ मिलेगा हैंड्स-फ्री AI अनुभव
- एयरपॉड्स 5 को एपल इंटेलिजेंस सपोर्ट करने वाले आईफोन के साथ पेयर करने पर सिरी एआई का इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी यूजर बिना फोन हाथ में लिए सिरी से मैसेज, ईमेल और फोटो से जुड़ी जानकारी पूछ सकता है। सिरी एआई व्यक्तिगत संदर्भ को समझकर सवालों के जवाब देने और कुछ एप्स में कार्रवाई करने में भी मदद कर सकता है।
- एयरपॉड्स 5 में सिरी के साथ बातचीत के लिए हेड जेस्चर भी दिए गए हैं। उदाहरण के लिए, यूजर सिर हिलाकर सिरी के सवाल का जवाब हां या नहीं में दे सकता है।
एपल एयरबड्स 5
- फोटो : apple
4. लाइव ट्रांसलेशन से भाषा की बाधा होगी कम
- एयरपॉड्स 5 में लाइव ट्रांसलेशन भी दिया गया है, जो एपल इंटेलिजेंस की मदद से अलग-अलग भाषाओं में बातचीत को समझने में मदद करता है।
- इसके लिए यूजर को ट्रांसलेट एप में जरूरी भाषाएं डाउनलोड करनी होती हैं। इसके बाद एयरपॉड्स के जरिए बातचीत का अनुवाद सुना जा सकता है। हालांकि, यह फीचर सभी भाषाओं और क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है और इसके लिए कंपैटिबल एपल डिवाइस, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और एपल इंटेलिजेंस की जरूरत होती है। यह फीचर खास तौर पर यात्रा या अलग भाषा बोलने वाले व्यक्ति से बातचीत के दौरान उपयोगी हो सकता है।
एपल एयरबड्स 5
- फोटो : apple
5. दो मॉडल, अलग-अलग चार्जिंग और कंट्रोल
- एपल ने एयरपॉड्स 5 को दो मॉडल में पेश किया है। पहला मॉडल यूएसबी-सी चार्जिंग केस के साथ आता है, जबकि दूसरे मॉडल में वायरलेस चार्जिंग केस दिया गया है।
- दोनों मॉडल में एएनसी मिलता है, लेकिन वायरलेस चार्जिंग वाले मॉडल में स्टेम पर वॉल्यूम स्वाइप कंट्रोल दिया गया है। एपल के मुताबिक, ओपन-ईयर एयरपॉड्स में यह पहली बार है। यूजर स्टेम पर ऊपर या नीचे स्वाइप करके वॉल्यूम बदल सकता है।
- वायरलेस चार्जिंग केस को यूएसबी-सी के अलावा एपल वॉच चार्जर और Qi-कम्पैटिबल वायरलेस चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है।
- इसके अलावा एयरपॉड्स 5 के बैटरी में भी हुआ सुधार है। एयरपॉड्स 5 के दोनों मॉडल में बैटरी क्षमता अलग है। सामान्य एयरपॉड्स 5 में एएनसी चालू रहने पर एक चार्ज में 4 घंटे तक सुनने का समय मिलता है।
- वहीं एयरपॉड्स 5 विद वायरलेस चार्जिंग केस में एएनसी के साथ एक चार्ज पर 5 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। चार्जिंग केस के साथ यह कुल 22 घंटे तक पहुंच जाती है।
एपल एयरबड्स 5
- फोटो : apple
IP57 रेटिंग से ज्यादा टिकाऊ डिजाइन
नए एयरपॉड्स 5 को पहले के मुकाबले ज्यादा टिकाऊ भी बनाया गया है। इसमें IP57 रेटिंग दी गई है, जिससे धूल, पसीने और पानी से बेहतर सुरक्षा मिलती है। इसका फायदा वर्कआउट या रोजाना के इस्तेमाल के दौरान मिल सकता है। कीमत की बात करें तो भारत में एयरपॉड्स 5 की कीमत 14,900 से शुरू होती है। वहीं एयरपॉड्स 5 विद वायरलेस चार्जिंग केस की कीमत ₹17,900 है। दोनों मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।