सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   gemini nano banana 2 ai image model launch features updates

गूगल जेमिनी नैनो बनाना 2 लॉन्च: 4K रेजोल्यूशन में बनाएगा तस्वीरें, ज्यादा सटीक हुआ टेक्स्ट और इमेज जनरेशन

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 27 Feb 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Gemini Nano Banana 2 Launched: गूगल ने अपना नया इमेज जनरेशन मॉडल नैनो बनाना 2 लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल में प्रो-लेवल की समझ है और प्रोसेसिंग भी पहले से फास्ट हो गई है। अब यूजर्स हाई-क्वालिटी फोटो बनाने के साथ-साथ इमेज के अंदर सटीक टेक्स्ट और रियल-टाइम जानकारी भी एड कर पाएंगे।

gemini nano banana 2 ai image model launch features updates
Google Gemini AI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पिछले साल अगस्त में जेमिनी (Gemini) इमेज मॉडल नैनो बनाना (Nano Banana) ने इमेज जनरेशन की दुनिया में तेजी से लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद नवंबर में नैनो बनाना प्रो लाया गया, जिसने स्टूडियो-क्वालिटी आउटपुट और ज्यादा कंट्रोल की सुविधा दी। अब गूगल ने इन दोनों की खूबियों को मिलाकर नैनो बानाना 2 (Nano Banana 2) पेश किया है, जिसे जेमिनी 3.1 फ्लैश इमेज के नाम से भी जाना जा रहा है। आइए जानते हैं इसमें पहले से क्या बेहतर हुआ है। 
Trending Videos

नैनो बानाना 2 की क्या होंगी खूबिया?

इस नए मॉडल की सबसे बड़ी खूबी इसकी हाई-स्पीड प्रोसेसिंग है। यानी अब आपको अपनी पसंद की इमेज जनरेट करने या उसमें बदलाव करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके कुछ खास फीचर्स इस प्रकार हैं:
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राफिक्स डिजाइनिंग के लिए बेहतर रिसर्च
यह मॉडल गूगल सर्च से जुड़ा है, इसलिए यह असल दुनिया की चीजों और जानकारी को फोटो में बिल्कुल सटीक तरीके से दिखाता है। आप इससे डेटा चार्ट या इन्फोग्राफिक्स भी बनवा सकते हैं।

सटीक टेक्स्ट रेंडरिंग और ट्रांसलेशन
अक्सर एआई इमेज में लिखे हुए शब्द साफ नहीं होते, लेकिन नैनो बनाना 2 में टेक्स्ट बिल्कुल साफ पढ़ा जा सकता है। आप इमेज के अंदर लिखे टेक्स्ट का दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करवा सकते हैं।

किरदारों में बेहतर समानता  
अगर आप कोई कहानी या स्टोरीबोर्ड बना रहे हैं, तो यह मॉडल एक ही फोटो में 5 अलग-अलग किरदारों और 14 वस्तुओं की शक्ल-सूरत को हर बार एक जैसा बनाए रख सकता है।

4K रेजोल्यूशन में बनाएगा तस्वीरें
अब आप सोशल मीडिया पोस्ट और इंफोग्राफिक्स से लेकर बड़े बैकड्रॉप तक के लिए 4K क्वालिटी की तस्वीरें बना सकते हैं। इसमें लाइट, टेक्सचर और छोटी-छोटी डिटेल्स पहले से कहीं ज्यादा बेहतर दिखती हैं।

गूगल के इन एप्स में मिलेगा नैनो बनाना 2 का सपोर्ट

गूगल अपने कई एप्स में नैनो बनाना 2 का सपोर्ट दे रहा है। इनमें Gemini एप के साथ-साथ गूगल सर्च, गूगल एआई स्टूडियो, जेमिनी एपीआई, वर्टेक्स एआई, फ्लो और गूगल एड्स शामिल हैं। इससे इन एप्स में ग्राफिक डिजाइनिंग से लेकर फोटो एडिटिंग तक का काम हर किसी के लिए आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed