सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Apple Pay is likely to launch in India by mid 2026

Apple Pay In India: भारत में आने वाला है एपल पे! जानिए कब होगा लॉन्च और शुरुआत में कैसे करेगा काम?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 27 Feb 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Apple Pay India launch: भारत के डिजिटल पेमेंट मार्केट में अब एक नए खिलाड़ी की एंट्री होने जा रही है। एपल जल्द ही अपना पेमेंट प्लेटफॉर्म 'एपल पे' भारत लाने वाला है। 2026 के मध्य तक आने वाले इस प्लेटफॉर्म पर पहले सिर्फ कार्ड चलेंगे, और बाद में UPI भी जुड़ेगा।

Apple Pay is likely to launch in India by mid 2026
एपल पे - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

भारत में डिजिटल पेमेंट्स का इस्तेमाल जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए आईफोन यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टेक दिग्गज एपल जल्द ही भारत में अपना मशहूर पेमेंट प्लेटफॉर्म 'एपल पे' लॉन्च करने की तैयारी में है। अमेरिका में 2014 में लॉन्च होने के बाद से यह दुनिया के कई देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है और अब आखिरकार भारत का नंबर भी आने वाला है।

Trending Videos

एक नजर में मुख्य बातें 

  • लॉन्च का समय: 2026 के मध्य तक
  • शुरुआती सर्विस: डेबिट और क्रेडिट कार्ड सपोर्ट
  • बाद में जुड़ेगा: UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस)
  • पार्टनर बैंक: HDFC, ICICI और Axis Bank से बातचीत जारी

बड़े बैंकों के साथ चल रही है बातचीत

भारत में बिना बैंकों के सहयोग के कोई भी पेमेंट सर्विस चलाना नामुमकिन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल इस वक्त भारत के तीन सबसे बड़े बैंकों- ICICI Bank, HDFC Bank और Axis Bank के साथ बातचीत कर रहा है। इसके अलावा, कंपनी पेमेंट फीस को लेकर ग्लोबल कार्ड नेटवर्क 'वीजा' और 'मास्टरकार्ड' के साथ भी चर्चा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड से होगी शुरुआत, बाद में आएगा UPI

अगर आपको लग रहा है कि यह शुरुआत से ही फोनपे या गूगलपे की तरह काम करेगा तो ऐसा नहीं है। सूत्रों की मानें तो:

  • पहला चरण: शुरुआत में एपल पे सिर्फ क्रेडिट और डेबिट कार्ड पेमेंट्स को सपोर्ट करेगा। आप अपने कार्ड को एप में सुरक्षित रूप से सेव कर पाएंगे।
  • दूसरा चरण: जब कार्ड सर्विस अच्छे से सेटल हो जाएगी और जरूरी सरकारी मंजूरियां (RBI और NPCI से) मिल जाएंगी, तब कंपनी इसमें UPI का सपोर्ट भी जोड़ेगी।

कब तक हो सकता है लॉन्च?

पहले टेक मार्केट में चर्चा थी कि एपल पे 2025 के आखिर तक भारत आ जाएगा। लेकिन नई जानकारी के मुताबिक, इसकी लॉन्चिंग अब 2026 के मध्य तक होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक एपल की तरफ से इसकी कोई ऑफिशियल तारीख नहीं बताई गई है।

बाजार में मिलेगी कड़ी टक्कर

भारत का डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में एपल पे की राह आसान नहीं होगी। भारत में कदम रखते ही इसका सीधा मुकाबला पहले से मौजूद इन बड़े खिलाड़ियों से होगा:

  • फोनपे
  • गूगलपे 
  • अमेजन पे
  • भीम

एपल भारतीय बाजार को लेकर काफी सतर्क है और हर कदम पूरी रणनीति के साथ उठा रहा है। अगर यह सर्विस भारत में आती है तो आईफोन यूजर्स के लिए पेमेंट करने का तरीका पूरी तरह से बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed