फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   गूगल भूकंप अलर्ट: Google ने 200 से अधिक देशों में बढ़ाया फीचर का दायरा, कौन से नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े?

भूकंप अलर्ट सिस्टम: गूगल ने 200 से अधिक देशों में बढ़ाया फीचर का दायरा, कौन से नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े?

Fri, 16 Oct 2026 04:18 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Fri, 16 Oct 2026 04:18 PM IST
सार

गूगल ने अपने एंड्रॉइड अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम को 200 से अधिक क्षेत्रों में एक्सपेंड कर दिया है। अब यूजर को भूकंपीय झटकों का दायरा, तीव्रता का अनुमान और लाइव सुरक्षा निर्देश भी मिलेंगे. आइए जानतें है कि ये फीचर कैसे काम करता है.   

विज्ञापन
गूगल भूकंप अलर्ट: Google ने 200 से अधिक देशों में बढ़ाया फीचर का दायरा, कौन से नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े?
गूगल का एंड्राइड भूकंप अलर्ट सिस्टम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गूगल ने अपने एंड्रॉइड अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम का दायरा बढ़ाते हुए इसे 98 से दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विस्तारित कर दिया है। इस बड़े अपडेट के साथ कंपनी ने भूकंप की चेतावनी में कई महत्वपूर्ण और नए सुरक्षा विवरण भी जोड़े हैं, ताकि संकट के समय उपयोगकर्ताओं को अधिक सटीक और उपयोगी जानकारी मिल सके।

विज्ञापन

एक बिलियन से अधिक अलर्ट किए जा चुके हैं जारी

गूगल के अनुसार, साल 2021 में अपनी शुरुआत के बाद से यह सिस्टम अब तक एक अरब से अधिक भूकंप अलर्ट डिलीवर कर चुका है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल-आधारित भूकंप डिटेक्शन नेटवर्क है। इस नए विस्तार के तहत पनामा और ग्वाटेमाला जैसे कई नए स्थान भी जोड़े गए हैं। 

विज्ञापन


गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस विस्तार की घोषणा करते हुए वेनेजुएला में आए भूकंप के दौरान इस तकनीक की भूमिका को विशेष रूप से पॉइंट आउट किया है। उन्होंने बताया कि एपिसेंटर यानी केंद्र से दूर मौजूद लाखों लोगों को समय पर अलर्ट मिला जिससे उन्हें भूकंप के झटके महसूस होने से पहले ही सुरक्षित स्थान पर जाने का अवसर मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट में कौन सा नया फीचर मिलेगा?

गूगल अपने 'बी रेडी' भूकंप अलर्ट को नई डीटेल्स के साथ अपडेट कर रहा है, जिसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को संभावित भूकंप का आकलन करने और आगे की कार्रवाई समझने में मदद करना है। आने वाले महीनों में इस अलर्ट में यह प्रमुख जानकारियां जोड़ी जाएंगी।

  • शेकिस रेडियस मैप: यह एक ऐसा मैप दिखाएगा जो यह बताएगा कि भूकंप के झटके का दायरा कहां तक फैला हुआ है।
  • मैग्निट्यूड का अनुमान: इससे उपयोगकर्ताओं को भूकंप की तीव्रता का अंदाजा मिलेगा।
  • सुरक्षा उपाय: स्थिति के अनुसार सजेस की गई सुरक्षात्मक कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी।
  • डिफ्यूज़्ड लिंक बटन: इसमें एक बटन होगा जो उपयोगकर्ताओं को अपडेटेड और अधिक जानकारी के लिए सीधे आगे की गाइडेंस की ओर ले जाएगा।

कैसे काम करेगा अलर्ट सिस्टम?

  • बी अवेयर: यह हल्के बाइब्रेशन वाली सिचुएशन के लिए है।
  • बी रेडी: यह तेज झटकों की चेतावनी देता है और यूजर्स को सतर्क रहने के लिए प्रेरित करता है।
  • टेक एक्शन: मध्यम से भारी झटकों के लिए यह फुल-स्क्रीन मोड में दिखाई देता है और तत्काल सुरक्षा निर्देश प्रदान करता है।

यह सिस्टम दुनिया भर के मोबाइल उपकरणों के जरिए भूकंपीय गतिविधियों का पता लगाता है और लोगों तक तेज झटके पहुंचने से पहले चेतावनी भेजता है। गूगल का मानना है कि कुछ सेकंड की पूर्व सूचना भी लोगों की जान बचाने और उन्हें सुरक्षित करने के लिए बेहद मूल्यवान साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed