Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   GTA 6 Craze, 43 US Soldiers Extend Military Service Four Days Off

GTA 6 का ऐसा क्रेज: गेम के लिए 43 सैनिकों ने बढ़ाई सेवा, बदले में मिली चार दिन की छुट्टी, क्या है अनोखा ऑफर?

Fri, 20 Nov 2026 09:53 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 20 Nov 2026 09:53 AM IST
सार

  • जीटीए 6 के लिए 43 सैनिकों ने बढ़ाई सेवा।
  • बदले में मिली चार दिन की छुट्टी।
  • दो से छह साल की अतिरिक्त सेवा।
  • फोर्ट स्टीवर्ट में शुरू हुई थी योजना।

विज्ञापन
GTA 6 Craze, 43 US Soldiers Extend Military Service Four Days Off
जीटीए 6 का क्रेज - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

दुनियाभर में गेमिंग का क्रेज किस हद तक पहुंच चुका है, इसका अंदाजा आप इस ताजा उदाहरण से भी लगा सकते हैं। दरअसल, 43 अमेरिकी सैनिकों ने इस गेम को खेलने के लिए चार दिन की छुट्टी पाने के बदले अपनी सैन्य सेवा बढ़ाने का फैसला किया है। जॉर्जिया के फोर्ट स्टीवर्ट स्थित 9वें ब्रिगेड इंजीनियर बटालियन के इन सैनिकों ने दो से छह साल तक की अतिरिक्त सेवा के लिए सहमति दी गई है।

विज्ञापन


GTA 6 खेलने के लिए 43 सैनिकों ने बढ़ाई सैन्य सेवा

  • अमेरिकी सेना के 43 सैनिकों ने जीटीए 6 खेलने के लिए चार दिन की छुट्टी पाने के बदले अपनी सैन्य सेवा बढ़ाने का फैसला किया है। ये सभी सैनिक जॉर्जिया स्थित फोर्ट स्टीवर्ट की 9वीं ब्रिगेड इंजीनियर बटालियन से जुड़े हैं।
  • विज्ञापन
  • इन सैनिकों ने दो से छह साल तक की अतिरिक्त सैन्य सेवा के लिए साइन अप किया है। यह खास ऑफर बटालियन के 130 पात्र सैनिकों के लिए उपलब्ध था। यह योजना एक अगस्त से 14 नवंबर तक चली।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यानी इस ऑफर का फायदा उठाने वाले सैनिकों को जीटीए 6 खेलने के लिए चार दिन का लंबा वीकेंड मिलेगा। इसके बदले उन्हें अपनी सैन्य सेवा की अवधि बढ़ानी होगी।


सेना ने क्यों दिया ऐसा अनोखा ऑफर?

  • तीसरे इन्फैंट्री डिवीजन के प्रवक्ता कर्नल एंजेल टोम्को ने इस योजना की तारीफ की। उन्होंने उस करियर काउंसलर की क्रिएटिविटी की तारीफ की, जिसने जीटीए 6 की लोकप्रियता को ध्यान में रखतक यह आइडिया दिया है। 
  • टोम्को के मुताबिक, इस योजना का मुख्य मकसद सेना में बेहतरीन प्रतिभाओं को बनाए रखना है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि हम बेहतरीन टैलेंट को बनाए रखना चाहते हैं और यह इस लोकप्रिय वीडियो गेम के लॉन्च के आसपास यह अनोखा मौका बनाने वाले करियर काउंसलर की क्रिएटिविटी का क्रेडिट है। इस तरह सेना ने गेम की लोकप्रियता को सैनिकों को सेवा में बनाए रखने के एक मौके के तौर पर इस्तेमाल किया।


सैनिक बोले- कैंपेन और हीस्ट खेलने का है इंतजार

  • इस ऑफर को स्वीकार करने वाले कॉम्बैट इंजीनियर जामायर स्मिथ भी जीटीए6 खेलने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह गेम खेलने के लिए मिलने वाले लंबे वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं।
  • टास्क एंड पर्पज की रिपोर्ट के अनुसार, स्मिथ ने कहा, "मैं पूरी तरह कैंपेन में हूं। मैं हेइस्ट के बारे में हूं। मुझे लगता है कि मेरे पास इस पर बर्बाद करने के लिए अच्छे 24 घंटे हैं।"
  • उनकी इस प्रतिक्रिया से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जीटीए6 को लेकर गेमर्स में कितना उत्साह है। गेम के लॉन्च के आसपास छुट्टी पाने के लिए सैनिकों ने अपनी सैन्य सेवा बढ़ाने का विकल्प चुना।


छुट्टी के साथ बोनस और करियर के मौके भी

  • इतना ही नहीं, चार दिन की छुट्टी के अलावा सैनिकों को सामान्य रीनलिस्टमेंट इंसेंटिव भी मिलेंगे। इनमें पात्रता के अनुसार बोनस और करियर से जुड़े नए अवसर शामिल हैं।
  • रिपोर्ट की मानें तो इस योजना के तहत एक सैनिक को 60 हजार डॉलर से ज्यादा का रीनलिस्टमेंट बोनस भी मिला। हालांकि, बोनस की राशि हर सैनिक के लिए एक जैसी नहीं है। यह उनकी पात्रता और सेवा से जुड़ी शर्तों पर निर्भर करती है।


GTA 6 को लेकर क्यों है इतनी चर्चा?

  • जीटीए6  दुनिया के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले वीडियो गेम्स में शामिल रहा है। जीटीए5 की रिलीज के करीब 13 साल बाद इसका नया पार्ट सामने आया है। 19 नवंबर को रिलीज हुए इस गेम को आलोचकों और गेमर्स से शानदार प्रतिक्रिया मिलने की बात कही गई है।
  • गेम की कहानी और इसके इमर्सिव गेमप्ले की तारीफ हो रही है। इसके विकास पर रॉकस्टार गेम्स और उसकी पैरेंट कंपनी टेक-टू इंटरैक्टिव ने कथित तौर पर एक अरब से 1.5 अरब डॉलर तक खर्च किए हैं। यह खर्च गेमिंग इंडस्ट्री में इसकी बड़ी परियोजनाओं में शामिल होने की वजह भी है।


लियोनिडा की दुनिया में दो मुख्य किरदार

  • जीटीए6 की कहानी काल्पनिक राज्य लियोनिडा में सेट है, जिसे वास्तविक फ्लोरिडा से प्रेरित बताया गया है। गेम में दो मुख्य किरदार हैं, लूसिया कैमिनोस और जेसन डुवल।
  • ये दोनों किरदार अपराध की दुनिया से जुड़े हैं और उनकी कहानी को लेकर भी काफी चर्चा है। लूसिया और जेसन की जोड़ी की तुलना अमेरिका के चर्चित अपराधी जोड़े बोनी पार्कर और क्लाइड बैरो से की जा रही है।
  • गेम की कहानी, किरदारों और खुली दुनिया वाले गेमप्ले को लेकर लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी। अब इसके रिलीज होने के बाद यह उत्साह अमेरिकी सैनिकों के इस अनोखे फैसले के रूप में भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed