Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   trai dnd service block spam calls sms 1909 activation guide

DND: 83% मोबाइल नंबरों पर अब भी एक्टिव नहीं है TRAI की यह खास सर्विस, स्पैम कॉल्स से बचने के लिए ऐसे करें चालू

Fri, 20 Nov 2026 10:14 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 20 Nov 2026 10:14 AM IST
सार

  • दिनभर आने वाली फालतू मार्केटिंग कॉल्स और मैसेज से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं, फिर भी करोड़ों यूजर्स ने सरकारी DND सुविधा ऑन नहीं की है। 
  • TRAI की नई तिमाही रिपोर्ट में सामने आया है कि सिर्फ 16.64% कनेक्शन पर ही DND दर्ज है। 
  • जानें DND और स्पैम अलर्ट में क्या अंतर है और कैसे आसानी से इसे चालू कर सकते हैं।

विज्ञापन
trai dnd service block spam calls sms 1909 activation guide
नंबर पर ऐसे एक्टिवेट करें DND - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिनभर आने वाली फालतू मार्केटिंग कॉल्स और प्रमोशनल मैसेज से लगभग हर मोबाइल यूजर परेशान रहता है। इसके बावजूद स्पैम पर लगाम कसने के लिए बनाई गई सरकारी व्यवस्था का फायदा बहुत कम लोग उठा पा रहे हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की ताजा तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 तक देश के कुल 1.349 अरब टेलीकॉम कनेक्शन में से केवल 16.64 प्रतिशत यानी करीब 22.45 करोड़ नंबरों पर ही डू नॉट डिस्टर्ब (DND) की पसंद दर्ज है। 
विज्ञापन


इसका सीधा मतलब है कि 1.12 अरब से ज्यादा कनेक्शन अभी भी रजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स के कमर्शियल मैसेज और कॉल्स के लिए खुले हैं। वहीं, जिन नंबरों पर यह सुविधा सक्रिय है, उनकी वजह से तीन महीनों में अरबों अनचाहे कॉल्स और मैसेज रोके जा सके हैं।
विज्ञापन


DND ब्लॉक और स्पैम लेबल के बीच क्या अंतर है?
रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि जुलाई से सितंबर 2026 की तिमाही में DND सिस्टम के जरिए लगभग 1.70 अरब प्रमोशनल कॉल्स और 11.09 अरब प्रमोशनल SMS ब्लॉक किए गए। दूसरी ओर, इसी अवधि में टेलीकॉम कंपनियों के AI सिस्टम ने 18.28 अरब इनकमिंग कॉल्स और 1.62 अरब SMS को संदिग्ध स्पैम के रूप में चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दोनों के बीच का अंतर समझना बेहद जरूरी है। फोन की स्क्रीन पर दिखने वाला स्पैम लेबल केवल एक चेतावनी भर है, जो आपको कॉल उठाने या न उठाने का फैसला सोच-समझकर लेने में मदद करता है। इसके उलट, DND आपकी सेटिंग के आधार पर कमर्शियल कॉल्स और मैसेज को आप तक पहुंचने से ही रोक देता है।

अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें कैटेगरी
कई लोगों को लगता है कि DND चालू करने से सभी तरह के काम के मैसेज या ऑफर्स भी बंद हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। यूजर चाहें तो पूरी तरह प्रमोशनल कम्युनिकेशन रोक सकते हैं या फिर अपनी पसंद के हिसाब से चुनिंदा श्रेणियों को नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें बैंकिंग और बीमा, रियल एस्टेट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कंज्यूमर गुड्स व ऑटोमोबाइल, कम्युनिकेशन व मनोरंजन, पर्यटन और खानपान जैसी कैटेगरी शामिल हैं।

इसके अलावा समय, माध्यम और छुट्टियों के दिन के अनुसार भी प्राथमिकताएं तय की जा सकती हैं। बैंकों के जरूरी अलर्ट, OTP, डिलीवरी अपडेट और जान-पहचान वालों की कॉल्स व मैसेज पहले की तरह मिलते रहते हैं।

ऐसे चालू करें DND सर्विस और करें शिकायत
अपने मोबाइल नंबर पर DND सर्विस एक्टिव करने के लिए आपको किसी खास एप की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
1. 1909 पर कॉल करें: अपने मोबाइल नंबर से 1909 डायल करके DND सर्विस एक्टिव करने की प्रक्रिया पूरी करें।
2. SMS भेजें: 1909 पर मैसेज भेजकर भी DND से जुड़ी अपनी पसंद दर्ज करा सकते हैं।
3. TRAI DND एप: एप डाउनलोड करके OTP वेरिफिकेशन पूरा करें और अपनी पसंद के मुताबिक कैटेगरी चुनें।
4. Network Anubhav पोर्टल: इस वेब पोर्टल पर जाकर OTP वेरिफिकेशन के बाद अपनी DND प्राथमिकताएं सेट या अपडेट कर सकते हैं।

DND एक्टिव होने के बाद भी आए स्पैम कॉल तो क्या करें?
अगर DND सर्विस चालू होने के बाद भी आपके नंबर पर अनचाही प्रमोशनल कॉल या मैसेज आते हैं, तो आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए TRAI DND एप या Network Anubhav पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है।


यहां स्पैम कॉल या मैसेज की शिकायत करने के साथ उसका स्टेटस भी ट्रैक किया जा सकता है। इसके अलावा Know Your Sender फीचर की मदद से मैसेज या कॉल भेजने वाले की पहचान से जुड़ी जानकारी भी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed