फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   iPhone 18 Pro & Pro Max Launch, Fans Call It Festival Stores See Massive Crowds Across India

आईफोन 18 प्रो सीरीज सेल: लोगों को मिलने लगे फोन; फैन्स ने 12 घंटे किया इंतजार, दिल्ली से मुंबई तक दिखा क्रेज

Fri, 18 Sep 2026 10:33 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 18 Sep 2026 10:33 AM IST
सार

आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की भारत में बिक्री शुरू होते ही एपल स्टोर्स पर खरीदारों की लंबी कतार दिखी। नोएडा, बेंगलुरु और महाराष्ट्र के एपल स्टोर्स के बाहर नए आईफोन को सबसे पहले हासिल करने के लिए सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई ग्राहक घंटों पहले ही स्टोर पहुंच गए थे। कुछ लोग दूसरे शहरों से खास तौर पर आईफोन खरीदने पहुंचे।एक ग्राहक ने तो सालाना आईफोन लॉन्च को ही ‘त्योहार’ जैसा बताया।

विज्ञापन
iPhone 18 Pro & Pro Max Launch, Fans Call It Festival Stores See Massive Crowds Across India
एपल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की बिक्री शुक्रवार से शुरू - फोटो : amarujala.com

विस्तार

एपल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुक्रवार से भारत में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। नोएडा ), बेंगलुरु और महाराष्ट्र स्थित एपल के आधिकारिक रिटेल स्टोर्स पर तड़के से ही ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई। बता दें कि देश भर के 6 फिजिकल रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री शुरू की गई है। लॉन्च के दिन ग्राहकों की सुविधा के लिए एपल स्टोर्स सुबह 8 बजे ही खोल दिए गए, जो रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


दूर-दराज से पहुंचे फैंस: बोले- आईफोन का लॉन्च हमारे लिए त्योहार जैसा
नए आईफोन को पाने के लिए केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि दूसरे शहरों से भी फैंस एपल स्टोर पहुंचे...
  • बेंगलुरु में सुबह पांच बजे से कतार: बेंगलुरु के स्टोर पर सुबह पांच बजे पहुंचे राहुल ने कहा कि हरियाणा, दिल्ली और मुंबई से लोग सिर्फ आईफोन खरीदने आए हैं। मेरे लिए हर साल आईफोन का लॉन्च किसी त्योहार जैसा होता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पंजाब से नोएडा पहुंचे पहले खरीदार: नोएडा के एपल स्टोर पर पंजाब से आए एक ग्राहक ने सुबह छह बजे से लाइन में लगकर पहला आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदा। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुल दो आईफोन खरीदे हैं और सबसे पहली बुकिंग उन्हीं की थी।
  • 10-12 घंटे का लंबा इंतजार: महाराष्ट्र में पहला फोन हासिल करने वाले ग्राहक ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे इस पल के लिए पिछले 10 से 12 घंटों से इंतजार कर रहे थे।
  • आईफोन 13 से अपग्रेड: एक अन्य ग्राहक ने अपने पुराने आईफोन 13 से नए प्रो मॉडल पर अपग्रेड किया और कहा कि नए फीचर्स को देखते हुए यह पूरी तरह अपग्रेड के लायक है।
आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स: कलर्स, डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशंस
आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को काले, सिल्वर, ग्लेशियर और नए बरगंडी फिनिश में पेश किया गया है। नए मॉडल में कैमरा और परफॉर्मेंस से जुड़े कई अपडेट दिए गए हैं। इनमें 48MP फ्यूजन मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें वेरिएबल अपर्चर मिलता है। इसके साथ नए प्रो कैमरा कंट्रोल्स भी दिए गए हैं।


ए20 प्रो चिप और नया वेपर चैंबर
दोनों प्रो मॉडल एपल के ए20 प्रो चिप से पावर्ड हैं। कंपनी ने परफॉर्मेंस और एआई फीचर्स में सुधार के साथ बैटरी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए नया वेपर चैंबर भी दिया है। यानी नए मॉडल में कैमरा, प्रोसेसिंग और एआई क्षमता के साथ लंबे बैटरी बैकअप पर भी फोकस किया गया है।

आईफोन 18 प्रो खरीदने के लिए दिखा जबरदस्त उत्साह
  • आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री शुरू होने के साथ ही एपल स्टोर्स पर दिखी भीड़ से नए मॉडल को लेकर ग्राहकों का उत्साह साफ नजर आया। किसी ने सुबह 5 बजे पहुंचकर इंतजार किया, तो कोई 10 से 12 घंटे पहले ही कतार में लग गया। वहीं कुछ ग्राहक दूसरे शहरों से खास तौर पर नए आईफोन खरीदने पहुंचे।
  • इस दौरान एक ग्राहक ने आईफोन लॉन्च को त्योहार जैसा बताया, जो नए प्रो मॉडल की बिक्री के पहले दिन ग्राहकों के उत्साह को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed