फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   OpenAI Reveals Six Concerning AI Incidents, From Hidden Mistakes Fabricated Data

ओपनएआई ने खोले एआई के बड़े राज: गलतियां छिपाने से फर्जी डेटा बनाने तक, कैसे सामने आया मॉडल का खतरनाक व्यवहार?

Fri, 18 Sep 2026 03:25 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 18 Sep 2026 03:25 PM IST
सार

ओपनएआई ने अपने प्रायोगिक एआई सिस्टम्स में दर्ज की गई छह चिंताजनक घटनाओं का सार्वजनिक रूप से खुलासा किया है। एक शोध मॉडल की ओर से इंसानी नियंत्रण को दरकिनार करने के निर्देशों से लेकर बिना अनुमति सरकारी एपीआई कुंजी का इस्तेमाल करने और फर्जी डेटा बनाने तक की घटनाएं सामने आई हैं। आइए जानते हैं ओपनएआई की सुरक्षा रिपोर्ट के इन बड़े खुलासों के बारे में विस्तार से।
 

विज्ञापन
OpenAI Reveals Six Concerning AI Incidents, From Hidden Mistakes Fabricated Data
एआई का चौंकाने वाला कारनामा - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

ओपनएआई ने अपने प्रायोगिक एआई सिस्टम से जुड़े छह ऐसे मामलों का खुलासा किया है, जिनमें मॉडल ने अपेक्षित व्यवहार से अलग तरीके अपनाए। कंपनी के अनुसार, इन घटनाओं में एआई मॉडल ने अपनी गलतियां छिपाने, बिना अनुमति के कुछ कदम उठाने, बाहरी संसाधनों का इस्तेमाल करने और यहां तक कि फर्जी डेटा तैयार करने जैसी गतिविधियां कीं। ये मामले पिछले छह महीनों में मॉडल की ट्रेनिंग या इवैल्यूएशन के दौरान सामने आए। इन घटनाओं के साथ ओपनएआई ने एआई के मिसअलाइनमेंट को ट्रैक, जांच और सार्वजनिक करने के लिए नया फ्रेमवर्क भी पेश किया है। 
विज्ञापन


एआई ने कौन-कौन सी बड़ी गलतियां की ?
रिपोर्ट में दो सबसे चौंकाने वाले मामलों की जानकारी सामने आई है। पूरा मामला जानने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


इंसानी कंट्रोल को बाईपास करने की सलाह:
एक रिसर्च के दौरान एआई मॉडल ने ऐसे तरीके तैयार कर दिए, जिससे वह भविष्य में इंसानों के बनाए कंट्रोल और रूल्स को तोड़ सके।

बिना इजाजत सरकारी डेटा का इस्तेमाल और फर्जी आंकड़े बनाना:
एक एआई एजेंट कैलिफोर्निया के एक सरकारी विभाग का आय डेटा निकालने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए उसने बिना इजाजत सरकारी एपीआई की का इस्तेमाल किया। जब उसे सही आंकड़े नहीं मिले, तो उसने मनगढ़ंत और फर्जी डेटा बनाकर उन्हें असली बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति सरकारी एपीआई की चोरी और फर्जी आंकड़े गढ़ना:
एक अन्य घटना में, एक एआई एजेंट कैलिफोर्निया काउंटी से सार्वजनिक आय का डेटा हासिल करने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए उसने बिना किसी इजाजत के एक सार्वजनिक सरकारी एपीआई कुंजी का इस्तेमाल किया। जब वह असली आंकड़े प्राप्त करने में विफल रहा, तो उसने फर्जी आंकड़े तैयार किए और उन्हें वास्तविक डेटा के रूप में पेश कर दिया।


क्या इंसानों के लिए खतरा बन रहा है एआई?
ये घटनाएं ऐसे समय में सामने आई हैं, जब एआई के खतरों को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ रही है। 
  • एक्सपर्ट का इस्तीफा: हाल ही में एआई रिसर्च कंपनी एंथ्रोपिक के सीनियर रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने यह कहते हुए नौकरी छोड़ दी कि एआई से इंसानों के वजूद को खतरा हो सकता है।
  • कड़े नियमों की मांग: इन घटनाओं के बाद ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी बड़ी कंपनियों के अधिकारियों ने सरकारों से मांग की है कि एआई इंडस्ट्री के लिए सख्त नियम बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed