फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   lava virat curve 5g launch today india rear display price features specifications

देसी कंपनी का डबल स्क्रीन वाला फोन: 50MP कैमरा, कर्व्ड डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी से लैस; आज है लॉन्चिंग

Mon, 21 Sep 2026 11:30 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 11:30 AM IST
सार

Lava Virat Curve 5G: लावा विराट कर्व 5G आज भारत में दस्तक देने वाला है। यह फोन अपने खास रियर मिनी डिस्प्ले, 50MP सोनी कैमरा, 3D कर्व्ड स्क्रीन और 6,000mAh की दमदार बैटरी को लेकर चर्चा में है। लॉन्चिंग के बाद फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
lava virat curve 5g launch today india rear display price features specifications
Lava Virat Curve 5G - फोटो : लावा

विस्तार

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा आज यानी 21 सितंबर को Lava Virat Curve 5G भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की सबसे खास बात इसका रियर मिनी डिस्प्ले है, जो कैमरा मॉड्यूल के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे।
विज्ञापन


आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च
Lava Virat Curve 5G को आज दोपहर 12 बजे भारत में पेश किया जाएगा। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए होगी और यह Flipkart Unique प्रोडक्ट के तौर पर उपलब्ध रहेगा। इसे लावा की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने अभी कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन फोन को अफॉर्डेबल सेगमेंट में लाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पीछे भी मिलेगी छोटी स्क्रीन
फोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Full-HD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन 1.07 बिलियन कलर्स और 100% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियर कैमरा मॉड्यूल में एक मिनी डिस्प्ले भी दिया गया है। इस स्क्रीन पर बैटरी प्रतिशत, वॉल्यूम, समय, नोटिफिकेशन, इमोजी और कस्टम टेक्स्ट जैसी जानकारी देखी जा सकती है। यानी छोटी-छोटी जानकारी के लिए मुख्य स्क्रीन चालू करने की जरूरत कम होगी।

Dimensity 7100 और Android 16
परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। कंपनी के अनुसार इसका अंतुतु स्कोर 8 लाख के आसपास है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जबकि 6GB वर्चुअल रैम का विकल्प भी है। सॉफ्टवेयर के लिए इसमें एंड्रॉयड 16 दिया गया है। कंपनी दो साल तक एंड्रॉयड वर्जन अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है।

50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए रियर में 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो EIS सपोर्ट करता है। इसके साथ दूसरा कैमरा भी मौजूद है। फोन से 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

पावर बैकअप के लिए 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बॉक्स में 33W चार्जर मिलेगा। कंपनी के अनुसार फोन करीब 92 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है और 55 घंटे तक टॉकटाइम दे सकता है।


IP64 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन
फोन के रियर पर वीगन लेदर फिनिश दी गई है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है, जबकि मजबूती के लिए यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। इसका वजन 184 ग्राम और मोटाई 8.55mm है। Lava Virat Curve 5G की भारतीय कीमत और बिक्री की पूरी जानकारी लॉन्च के दौरान सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed