{"_id":"6ab029699a8a9a391c05c1e3","slug":"upcoming-smartphones-launch-this-week-lava-oneplus-oppo-vivo-mivi-honor-5g-mobiles-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते आ रहे हैं 10 से ज्यादा नए स्मार्टफोन: वनप्लस, वीवो और मिवी के नए फोन्स मचाएंगे धूम, जानें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
इस हफ्ते आ रहे हैं 10 से ज्यादा नए स्मार्टफोन: वनप्लस, वीवो और मिवी के नए फोन्स मचाएंगे धूम, जानें पूरी लिस्ट
Mon, 21 Sep 2026 06:31 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:31 AM IST
सार
Upcoming Smartphones: यह सप्ताह स्मार्टफोन के शौकीनों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। इस सप्ताह सात दिन के भीतर लावा, वनप्लस, वीवो, ओप्पो और ऑनर जैसी दिग्गज कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल लॉन्च कर रही हैं। साथ ही भारतीय बाजार में मिवी ब्रांड भी अपना पहला स्मार्टफोन उतारेगा।
विज्ञापन
अपकमिंग स्मार्टफोन
- फोटो : iQOO/OnePlus/Vivo
विस्तार
स्मार्टफोन बाजार में 21 सितंबर से 27 सितंबर तक का हफ्ता काफी हलचल भरा रहने वाला है। टेक लवर्स को इस दौरान 10 से ज्यादा नए स्मार्टफोन्स की सौगात मिलेगी। जहां एक तरफ भारतीय बाजार में एक बिल्कुल नए मोबाइल ब्रांड की एंट्री हो रही है, वहीं दूसरी तरफ वीवो और ओप्पो जैसे दिग्गज ब्रांड्स अपने फ्लैगशिप 5जी हैंडसेट पेश करने की तैयारी में हैं। आइए अलगे सप्ताह लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की पूरी डिटेल जानते हैं।
लावा विराट कर्व 5जी
स्वदेशी ब्रांड लावा 21 सितंबर को भारतीय बाजार में अपना नया मॉडल पेश कर रहा है। यह फोन एक शानदार थ्री-डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका रियर मिनी डिस्प्ले है, जहां यूजर्स बैटरी, समय और नोटिफिकेशन्स के साथ इमोजी भी देख सकेंगे। इस डिवाइस में डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर और 6000 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।
वीवो एक्स500 सीरीज
कैमरा परफॉर्मेंस के लिए मशहूर वीवो 21 सितंबर को चीन में अपनी एक्स500 सीरीज उतार रही है। इस लाइनअप में वीवो एक्स500, एक्स500 प्रो और एक्स500 प्रो मैक्स शामिल होंगे। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए इन मॉडल्स में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 16 जीबी रैम के साथ पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 और 9600 प्रो चिपसेट देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
वनप्लस एन6 लाइट
भारत में 22 सितंबर को वनप्लस का सबसे किफायती फोन दस्तक देने वाला है। इसे मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे इसके आसानी से टूटने का खतरा नहीं है। 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, एक्वा टच फीचर और गूगल जेमिनी के एआई फीचर्स इसे बेहद खास बनाते हैं। इसमें 7000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जो छह साल की बैटरी हेल्थ का दावा करती है।
ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज
चीनी मार्केट में 22 सितंबर को ओप्पो की फाइंड एक्स10 सीरीज लॉन्च होगी। इसके टॉप मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 200 मेगापिक्सल के तीन शानदार कैमरे मिलेंगे। इसमें एलटीपीओ ओएलईडी स्क्रीन और 8000 एमएएच तक की बड़ी बैटरी शामिल होने की उम्मीद है।
मिवी वन 5जी और ऑनर एक्स9ई प्रो
ऑडियो प्रोडक्ट्स के बाद मिवी ब्रांड 24 सितंबर को अपने पहले मिड-बजट 5जी स्मार्टफोन के साथ मोबाइल सेगमेंट में कदम रख रहा है। यह फोन प्योर एंड्रॉयड और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर चलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होगा। वहीं, विदेशी मार्केट में ऑनर एक्स9ई प्रो भी पेश किया जाएगा। इस फोन में 11000 एमएएच की विशाल बैटरी, 10000 निट्स की ब्राइटनेस, अल्ट्रा-बाउंस एंटी-ड्रॉप टेक्नोलॉजी और 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जो इसे एक बेहद मजबूत और टिकाऊ डिवाइस बनाता है।