फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   oneplus n6 lite launch date confirmed in india aqua touch display 7000mah battery processor and more specifica

वनप्लस एन6 लाइट: आईफोन जैसा कैमरा, 7000mAh बैटरी... एक्वा टच डिस्प्ले, वनप्लस के नए फोन में क्या-क्या मिलेगा?

Tue, 15 Sep 2026 03:47 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 15 Sep 2026 03:47 PM IST
सार

वनप्लस एन6 लाइट भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। इस नए फोन में 7000 एमएएच की दमदार बैटरी, आईफोन प्रो जैसा कैमरा डिजाइन, शानदार एक्वा टच डिस्प्ले और बेहतरीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
oneplus n6 lite launch date confirmed in india aqua touch display 7000mah battery processor and more specifica
22 सितंबर को आएगा बनप्लस का नया फोन - फोटो : वनप्लस

विस्तार

OnePlus N6 Lite 22 September Launch: वनप्लस ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन वनप्लस एन6 लाइट को पेश करने की घोषणा कर दी है। यह फोन कंपनी की एन6 सीरीज में शामिल होगा और इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। खास बात यह है कि कम कीमत वाले सेगमेंट में आने वाले इस फोन में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर मिलेंगे।
विज्ञापन


22 सितंबर को लॉन्च होगा फोन
वनप्लस एन6 लाइट को भारत में 22 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत और इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। इनकी जानकारी लॉन्च के दिन मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक जरूर साझा की है। फोन को हरे और काले रंग में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


आईफोन जैसे कैमरा मॉड्यूल की झलक
वनप्लस एन6 लाइट के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन पिछले कई वनप्लस फोन से अलग नजर आता है और इसका लेआउट आईफोन प्रो सीरीज से मिलता-जुलता है। कैमरा आइलैंड में तीन गोल रिंग दिखाई देती हैं। इनमें से दो में कैमरा सेंसर हैं, जबकि तीसरी रिंग में एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन में फ्लैट फ्रेम और गोल किनारों वाला डिजाइन भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


7000mAh की बड़ी बैटरी
वनप्लस के मुताबिक, एन6 लाइट में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसका फायदा उन यूजर्स को मिल सकता है जो फोन पर लंबे समय तक वीडियो देखते हैं, गेमिंग करते हैं या लगातार इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस 36 महीने तक बेहतर फ्लूएंसी बनाए रखने के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत डिस्प्ले, ड्यूरेबिलिटी और रोजमर्रा के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं पर ध्यान दिया गया है।

6.75 इंच की स्क्रीन और एक्वा टच
वनप्लस एन6 लाइट में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। स्क्रीन में एक्वा टच फीचर भी मिलेगा, जिससे नमी या पानी की हल्की मौजूदगी में भी टच रिस्पॉन्स बेहतर रहने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में एआई आधारित फीचर्स भी मिलेंगे। इनमें एआई क्लियर फेस और एआई इरेजर शामिल हैं, जो फोटो एडिटिंग में काम आ सकते हैं।


कहां मिलेगा फोन?
वनप्लस एन6 लाइट को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर ऐप, अमेजन और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर भी फोन उपलब्ध होगा। फिलहाल कीमत और कैमरा, प्रोसेसर जैसे बाकी स्पेसिफिकेशन्स का इंतजार है। 22 सितंबर को लॉन्च के साथ तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed