{"_id":"69a6d3c1c666a470ac0a723a","slug":"samsung-agentic-ai-vision-in-mwc-2026-for-galaxy-s26-series-smartphones-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Samsung: MWC 2026 में सैमसंग ने किया Galaxy AI इकोसिस्टम का प्रदर्शन, दिखाया एजेंटिक एआई विजन","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Samsung: MWC 2026 में सैमसंग ने किया Galaxy AI इकोसिस्टम का प्रदर्शन, दिखाया एजेंटिक एआई विजन
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार
स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में सैमसंग ने अपनी अत्याधुनिक 'एजेंटिक एआई' तकनीक से सबको चौंका दिया है। कंपनी ने न सिर्फ अपनी लेटेस्ट गैलेक्सी S26 सीरीज को पेश किया, बल्कि एक ऐसा इकोसिस्टम दिखाया जहां आपके सभी गैजेट्स आपकी जरूरतें बिना कहे ही समझ लेंगे।
सैमसंग ने पेश किया गेलैक्सी एआई विजन
- फोटो : Samsung
विज्ञापन
विस्तार
स्पेन के बार्सिलोना स्थित फिरा ग्रान विया में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां अपने नए उत्पाद और तकनीक पेश कर रही हैं। इसी मंच पर Samsung Electronics ने अपने गैलेक्सी एआई इकोसिस्टम का विस्तृत खाका दुनिया के सामने रखा।
हाल ही में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कंपनी ने Samsung Galaxy S26 series लॉन्च की थी। अब इस सीरीज को एआई-केंद्रित तीसरी पीढ़ी के स्मार्टफोन के रूप में पेश किया गया है।
Samsung ने पेश किया Agentic AI विजन
सैमसंग के अनुसार गैलेक्सी एआई अब सिर्फ सामान्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर नहीं है। यह “एजेंटिक एआई” विजन पर आधारित है। इसका मतलब है कि डिवाइस खुद से निर्णय ले सकेगा, यूजर की आदतों और जरूरतों को पहले से समझेगा और संभावित कार्यों का अनुमान लगाकर उन्हें समय से पहले पूरा करेगा।
Samsung का दावा है कि उसका AI-ड्रिवन नेटवर्क इनोवेशन पूरे कनेक्टिविटी इकोसिस्टम को रीशेप करेगा। कंपनी छोटे-छोटे लेकिन स्मार्ट सुधारों के जरिए यूजर एक्सपीरियंस को नई ऊंचाई देने की दिशा में काम कर रही है।
Galaxy S26 सीरीज में क्या है खास?
Samsung ने S26 सीरीज को अपने AI-ड्रिवन स्मार्टफोन का अगला बड़ा कदम बताया है। इसमें न सिर्फ परफॉर्मेंस अपग्रेड दिए गए हैं, बल्कि यह यूजर की आदतों और जरूरतों को समझकर पहले से टास्क तैयार करने की क्षमता रखता है।
इसके टॉप-एंड Ultra मॉडल में कस्टमाइज्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही वेपर चैंबर को दोबारा डिजाइन किया गया है, ताकि AI वर्कलोड के दौरान भी फोन की थर्मल स्टेबिलिटी बनी रहे।
Galaxy AI इकोसिस्टम का विस्तार
सैमसंग ने अपने पूरे गैलेक्सी फैमिली को एआई की ताकत से जोड़ दिया है:
Trending Videos

- Galaxy Buds4 series में गेस्ट AI एजेंट्स के जरिए यूजर्क को स्मार्ट इंटरैक्शन का अनुभव मिलेगा।
- हाल ही में लॉन्च Galaxy Book6 Pro और Galaxy Book6 Ultra में एआई ऑप्टिमाइजेशन से बेहतर परफॉर्मेंस और प्रोडक्टिविटी पर जोर दिया गया है।
- Galaxy Tab S11 बड़े स्क्रीन पर मल्टीटास्किंग और एआई अनुभव को और बेहतर बनाता है।
- Galaxy Watch8 series हेल्थ ट्रैकिंग में पर्सनलाइज्ड डेटा, रनिंग, नींद और मेडिटेशन से जुड़ी बेहतर जानकारी देता है।