सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   MacBook Neo: Apple’s Smartest Bet Students Families; Premium Experience Budget Price

MacBook Neo: अब कम दाम में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस, एपल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता मैकबुक; जानें क्या है खास

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 05 Mar 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Apple MacBook Neo launch: टेक दिग्गज एपल अपने लैपटॉप लाइनअप में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी एक नया कम कीमत वाला मैकबुक नियो पेश करने की योजना बना रही है। ये छात्रो, परिवारों और रोजमर्रा के यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जानिए इसके बारे में विस्तार से....
 

MacBook Neo: Apple’s Smartest Bet Students  Families; Premium Experience Budget Price
मैकबुक नियो - फोटो : apple.com
विज्ञापन

विस्तार

लैपटॉप बाजार में लंबे समय से एपल के पास मुख्य रूप से दो विकल्प रहे हैं, मैकबुक एयर और मैकबुक प्रो। इन दोनों के बीच एक ऐसा सेगमेंट खाली था, जहां रोजमर्रा के यूजर्स के लिए सस्ता और भरोसेमंद मैकबुक मिल सके। जिसका मिडिल क्लास वर्ग का ग्राहक भी लाभ उठा सके। इसी को देखते हुए मैकबुक नियो संभावित उसी खानी जगह को भरने वाला डिवाइस माना जा रहा है। ये उन यूजर्स के लिए हो सकता है, जिन्हें बेसिक कामों के लिए लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। जैसे पढ़ाई, इंटरनेट ब्राउजिंग, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लास या मीटिंग और हल्का मल्टीमीडिया के इस्तेमाल के लिए।
Trending Videos


रोजमर्रा के यूजर्स को टारगेट करेगा नया मैक
आज के समय में एंट्री-लेवल लैपटॉप मार्केट में कई विकल्प मौजूद हैं। सस्ते विंडोज लैपटॉप और क्रोम ओएस आधारित क्रोमबुक इस सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं, लेकिन एपल ने लंबे समय से इस सेगमेंट को लगभग खाली छोड़ रखा था। संभावित मैकबुक नियो इसी बाजार को टारगेट कर सकता है, खासकर छात्रों, परिवारों या पहली बार मैक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Realme NARZO Power 5G: 10,001mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ रियलमी का नया फोन, जानिए कीमत और फीचर्स

एपल के इकोसिस्टम की ताकत
एपल को इस बात का अंदाजा है कि एक बार जब कोई उनके इकोसिस्टम में आता है, तो आईमैसेज, आईक्लाउड और एयरड्रॉप जैसे फीचर्स उसे बाहर जाने से राेकने की कोशिश करते हैं। वॉल्यूम ड्राइवर जैसे स्टैंडर्ड आईफोन(प्रो को छोड़कर) सबसे ज्यादा बिकता है, वैसा ही असर नियो का मैक रेंज पर होगा। वहीं, मिसिंग पीस लाखों आईफोन यूजर्स के लिए एक किफायती मैकबुक वह आखिरी कड़ी होगी जो उनके डिजिटल जीवन को पूरी तरह एपल से जोड़ देगी।

इन यूजर्स को भी आकर्षित कर सकता है
हाल के समय में विंडोज 11 के इंटरफेस बदलाव और सिस्टम रिक्वायरमेंट्स को लेकर कई यूजर्स ने शिकायतें की हैं। ऐसे में अगर एपल एक सस्ता और आसान मैकबुक लॉन्च करता है, तो कुछ विंडोज यूजर्स भी मैकओएस पर स्विच करने के बारे में सोच सकते हैं।

कीमत होगी सबसे बड़ा फैक्टर
रिपोर्ट्स के अनुसार इस लैपटॉप की कीमत करीब 70 हजार से शुरू हो सकती है। हालांकि ऑफर्स और स्टूडेंट डिस्काउंट के साथ यह 60 हजार या उससे कम में भी उपलब्ध हो सकता है। इस कीमत पर मैकबुक मिड रेंज विडोंज लैपटॉप्स का विकल्प बन सकता है। इसके साथ ही छात्रों के लिए अधिक सुलभ हो सकता है, सेकेंडरी लैपटॉप के रूप में खरीदा जा सकता है और डिजाइन भी बना सकता है। इसीलिए एपल अक्सर आने प्रोडक्ट्स में डिजाइन और पर्सनैलिटी पर जोर देता है।

ये भी पढ़े: एपल ने लॉन्च किया iPad Air 2026: 12GB रैम, Wi-Fi 7 और दमदार परफॉर्मेंस, जानिए कितनी है कीमत

कैसा होगा मैकबुक नियो?
एपल अपने प्रोडक्ट्स में हमेशा डिजाइन और पर्सनैलिटी को खास लुक देता है। माना जा रहा है कि संभावित मैकबुक नियो भी इसी में कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। यह लैपटॉप हल्के और पतले डिजाइन के साथ आ सकता है, जिससे इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल और पोर्टेबिलिटी के लिहाज से सुविधाजनक बनाया जा सके। इसके साथ ही इसमें कई आकर्षक कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं, ताकि यह युवाओं और छात्रों को ज्यादा अपील करे। बैटरी लाइफ भी इसकी बड़ी खासियत हो सकती है, जिससे यूजर्स लंबे समय तक बिना चार्जिंग के काम कर सकें। इसके अलावा, इसमें एपल सिलिकॉन पर आधारित चिप दिए जाने की संभावना है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देने में मदद कर सकती है।

एपल के लिए क्यों अहम हो सकता है यह लॉन्च
एपल के लिए मैकबुक नियो का संभावित लॉन्च कई मायनों में अहम साबित हो सकता है। अगर यह डिवाइस बाजार में आता है, तो इससे मैकओएस यूजर बेस तेजी से बढ़ सकता है, क्योंकि कम कीमत वाला मैक ज्यादा लोगों तक पहुंच बना सकता है। खासतौर पर वे यूजर्स जो पहले से आईफोन इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए मैक अपनाना ज्यादा आसान और स्वाभाविक कदम बन सकता है। इससे कंपनी को एंट्री-लेवल लैपटॉप सेगमेंट में भी मजबूत पकड़ बनाने का मौका मिलेगा, जहां अभी तक विंडोज आधारित लैपटॉप का दबदबा रहा है। सबसे खास बात यह है कि हर यूजर को प्रोफेशनल-लेवल परफॉर्मेंस की जरूरत नहीं होती, लेकिन बड़ी संख्या में लोग एपल के इकोसिस्टम और उसके अनुभव का हिस्सा बनना जरूर चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed