सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   apple ipad air m4 chip 12gb ram wifi 7 price features specs india launch

एपल ने लॉन्च किया iPad Air 2026: 12GB रैम, Wi-Fi 7 और दमदार परफॉर्मेंस, जानिए कितनी है कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

iPad Air 2026: एपल ने iPad Air को बड़े अपग्रेड के साथ लॉन्च किया है। iPad Air को नए चिप अपग्रेड, बेहतर ग्राफिक्स और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। खास बात यह है कि एपल ने इसकी शुरुआती कीमत पुराने मॉडल के जितनी रखी है।

apple ipad air m4 chip 12gb ram wifi 7 price features specs india launch
Apple iPad Air 2026 - फोटो : एपल
विज्ञापन

विस्तार

एपल ने अपनी iPad Air सीरीज को अपडेट करते हुए इसमें नया M4 चिप शामिल किया है। खास बात यह है कि बेहतर परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी के बावजूद इसकी शुरुआती कीमत पहले जैसी ही रखी गई है। नया iPad Air दो साइज 11-इंच और 13-इंच में उपलब्ध है। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से पोर्टेबल या बड़ी स्क्रीन का विकल्प चुन सकते हैं। यह ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे फिनिश में आएगा।
Trending Videos

M4 चिप से 30% तक तेज परफॉर्मेंस

डिवाइस में 8-कोर CPU और 9-कोर GPU के साथ M4 चिप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पिछले M3 मॉडल से 30% तक और M1 वेरिएंट से 2.3 गुना ज्यादा तेज है। नए जीपीयू में सेकेंड जेनरेशन हार्डवेयर-एक्सेलरेटेड मेश शेडिंग और रे ट्रेसिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे गेमिंग और क्रिएटिव एप्स में ज्यादा रियलिस्टिक लाइटिंग और बेहतर ग्राफिक्स अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग और 3D रेंडरिंग जैसे प्रोफेशनल टास्क अब पहले से काफी तेजी से पूरे होंगे। एपल के मुताबिक, M1 आधारित मॉडल की तुलना में 3D रेंडरिंग में चार गुना तक सुधार देखा जा सकता है।

12GB रैम और दमदार AI इंजन

नए iPad Air में 12GB यूनिफाइड मेमोरी दी गई है, जो पिछले मॉडल से 50% ज्यादा है। इसके साथ 120GB/s मेमोरी बैंडविड्थ मिलती है। 16-कोर Neural Engine ऑन-डिवाइस AI टास्क जैसे ट्रांसक्रिप्शन, इमेज रिकग्निशन और एडवांस AI ऐप फीचर्स को तीन गुना तेज बनाता है।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ एपल का किफायती iPhone 17e, कम कीमत में मिलतें हैं Pro जैसे फीचर्स

Wi-Fi 7 और 5G से बेहतर कनेक्टिविटी

इसमें Apple का नया N1 वायरलेस नेटवर्किंग चिप दिया गया है, जो Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6 और थ्रेड को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि खासकर 5GHz नेटवर्क पर परफॉर्मेंस और स्थिरता बेहतर होगी। AirDrop और Personal Hotspot जैसे फीचर भी ज्यादा स्मूद काम करेंगे। सेल्युलर मॉडल में C1X मॉडेम दिया गया है, जो पिछले जेनरेशन के मुकाबले 50% तेज स्पीड और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी देता है। इसमें 5G, eSIM और GPS सपोर्ट भी मिलता है।

डिस्प्ले, एक्सेसरी और सॉफ्टवेयर

  • दोनों वेरिएंट में लिक्विड रेटीना डिस्प्ले मिलता है, जो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और क्रिएटिव वर्क के लिए शानदार विजुअल्स देता है। बैटरी लाइफ पूरे दिन चलने का दावा करती है।
  • डिवाइस एपल पेंसिल प्रो और एपल पेंसिल (USB-C) को सपोर्ट करता है। पेंसिल प्रो में सक्विज और बैलर रोल जैसे जेस्चर और "फाइंड-माई" सपोर्ट मिलता है।
  • साथ ही मैजिक की-बार्ड भी सपोर्टेड है, जिसमें बिल्ट-इन ट्रैकपैड, 14-की फंक्शन रो और मैग्नेटिक फ्लोटिंग डिजाइन मिलता है।
  • नया iPad Air iPadOS 26 पर चलता है, जिसमें नया डिजाइन और AI-आधारित फीचर्स शामिल हैं।

कीमत और ऑफर्स

11-इंच मॉडल
Wi-Fi: ₹64,900
Wi-Fi + Cellular: ₹79,900
एजुकेशन प्राइस: ₹59,900 से शुरू

13-इंच मॉडल
Wi-Fi: ₹84,900
Wi-Fi + Cellular: ₹99,900
एजुकेशन प्राइस: ₹79,900 से शुरू

क्या हैं ऑफर्स?

  • मैजिक की-बोर्ड की कीमत 11-इंच के लिए ₹26,900 और 13-इंच के लिए ₹29,900 है। एजुकेशन ऑफर में ये क्रमशः ₹24,900 और ₹27,900 में मिलेंगे।
  • एपल पेंसिल प्रो की कीमत ₹11,900 (एजुकेशन: ₹10,900) और एपल पेंसिल (USB-C) ₹7,900 (एजुकेशन: ₹6,900) है।
  • प्री-ऑर्डर 4 मार्च से शुरू होंगे और बिक्री 11 मार्च से की जाएगी। स्टोरेज विकल्प 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed