सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Honor Magic V6: World Thinnest Foldable with 6660mAh Battery Snapdragon 8 Elite Gen 5 Debuts MWC 2026

Honor Magic V6: 8.75mm थिन डिजाइन और 6660mAh की बैटरी, MWC 2026 में लॉन्च हुआ ऑनर का पावरफुल फोल्डेबल फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Mon, 02 Mar 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Honor Magic V6 MWC 2026: एमडब्ल्यूसी 2026 में ऑनर ने अपना नया फ्लैगशिप फोल्डेबल ऑनर मैजिक V6 पेश कर टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। 6,660mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ यह डिवाइस परफॉर्मेंस, बैटरी और डिजाइन तीनों मोर्चों पर प्रीमियम सेगमेंट को चुनौती देता है। जानिए इसके बारे में विस्तार से...
 

Honor Magic V6: World Thinnest Foldable with 6660mAh Battery Snapdragon 8 Elite Gen 5 Debuts MWC 2026
ऑनर मैजिक V6 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : bajajfinserv
विज्ञापन

विस्तार

स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 के दौरान ऑनर ने मैजिक वी 6 को ग्लोबली पेश किया। फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनी ने इसे अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और हाई-कैपेसिटी बैटरी के साथ पेश कर स्पष्ट संकेत दिया है कि वह प्रीमियम मार्केट में आक्रामक रणनीति अपना रही है। मात्र 8.75mm की मोटाई के साथ यह न केवल सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन है, बल्कि इसमें दी गई 6,660mAh की विशाल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर इसे एक पावरहाउस बनाते हैं। सात साल के ओएस अपडेट के वादे के साथ, ऑनर ने सैमसंग और अन्य दिग्गजों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर दी है।
Trending Videos


डिजाइन और डिस्प्ले

ऑनर मैजिक V6 को देखकर यकीन करना मुश्किल है कि यह एक फोल्डेबल फोन है। फोल्ड होने पर इसकी मोटाई केवल 8.75mm है, जो इसे रेगुलर स्मार्टफोन जितना कॉम्पैक्ट बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • दोहरी स्क्रीन: इसमें 6.52 इंच की बाहरी और 7.95 इंच की बड़ी इनर फोल्डेबल डिस्प्ले है। दोनों ही एनटीपीओ 2.0 तकनीक से लैस हैं।
  • ब्राइटनेस का रिकॉर्ड: बाहरी स्क्रीन 6,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देती है, जिसका मतलब है कि कड़कती धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी।
  • कम हुई क्रीज: कंपनी ने नई हिंज तकनीक और अल्ट्रा-थिन ग्लास का उपयोग किया है, जिससे स्क्रीन के बीच की 'क्रीज' को 44% तक कम कर दिया गया है।
परफॉर्मेंस: दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फोल्डेबल
ऑनर ने इस फोन में परफॉर्मेंस का बीस्ट यानी स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया है। गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, यह फोन कभी धीमा नहीं पड़ेगा।
  • सॉफ्टवेयर: यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित मैजिक ओएस10 पर चलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने 7 बड़े ओएस अपडेट देने का वादा किया है, यानी 2033 तक आपका फोन लेटेस्ट रहेगा।
  • स्टोरेज: इसमें 16GB तक की सुपर-फास्ट रैम और 512GB की स्टोरेज दी गई है।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आप दूर की फोटो भी बिना क्वालिटी खोए खींच सकते हैं।

बैटरी तकनीक में लंबी छलांग
फोन में 6,660mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह तकनीक पारंपरिक लिथियम बैटरी के मुकाबले ज्यादा पावरफुल और सुरक्षित होती है।
चार्जिंग: 80W वायर्ड और 66W वायरलेस चार्जिंग से फोन मिनटों में चार्ज हो जाता है।

कब आएगा बाजार में?
कंपनी ने बताया है कि मैजिक वी 6 साल 2026 की दूसरी छमाही में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध हो सकता है। भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट को देखते हुए इसकी एंट्री की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed