{"_id":"69a58085258c38626004f1f0","slug":"what-is-whoop-health-tracker-whitehouse-amid-us-israel-iran-tension-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या व्हाइट हाउस में हुई बड़ी सुरक्षा चूक: ईरान तनाव के बीच मुख्य स्टाफ अधिकारी की कलाई पर दिखा रहस्यमयी बैंड","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
क्या व्हाइट हाउस में हुई बड़ी सुरक्षा चूक: ईरान तनाव के बीच मुख्य स्टाफ अधिकारी की कलाई पर दिखा रहस्यमयी बैंड
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 02 Mar 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका–इस्त्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में व्हाइट हाउस की एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया। चीफ ऑफ स्टाफ की कलाई पर दिखे एक वियरेबल डिवाइस के दिखते ही सोशल मीडिया पर सुरक्षा चूक के दावे होने लगे।
क्या है रहस्यमयी बैंड की सच्चाई?
- फोटो : MarcACaputo/X
विज्ञापन
विस्तार
ईरान पर अमेरिका और इस्त्राइल की सैन्य कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। इसी बीच व्हाइटहाउस से सामने आई एक तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर गंभीर सुरक्षा चूक के दाव होने लगे।
तस्वीर में अमेरिकी चीफ ऑफ स्टाफ सूसी वाइल्स की कलाई पर एक छोटा सा वियरेबल डिवाइस नजर आया। बस फिर क्या था ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इसे लेकर अटकलों लगाई जाने लगीं। कुछ यूजर्स ने इसे स्मार्टवॉच बताया और कहा कि इतनी संवेदनशील बैठक के दौरान ऐसा डिवाइस राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। तो वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि अमेरिकी सुरक्षा एंजेंसियां इनकी बड़ी चूक कैसे कर सकती हैं?
Trending Videos

कई पोस्ट में इसे संभावित सिक्योरिटी ब्रीच तक करार दे दिया गया। खासकर उस समय, जब अमेरिका, इस्त्राइल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है और हर छोटी बात को गंभीरता से देखा जा रहा है।
आखिर क्या था वह डिवाइस?
जिस गैजेट को लेकर इतना विवाद हुआ, वह कोई स्मार्टवॉच या कम्युनिकेशन डिवाइस नहीं था। दरअसल वह WHOOP नाम का फिटनेस ट्रैकर निकला।
WHOOP एक हेल्थ मॉनिटरिंग बैंड है, जो हार्ट रेट, नींद और शरीर की रिकवरी जैसे स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़ों को ट्रैक करता है। इसमें कॉल, मैसेज या ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं नहीं होतीं।
मामला तूल पकड़ने के बाद कंपनी के सीईओ विल अहमद खुद सामने आए और सफाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक फिटनेस ट्रैकर है और इसमें ऐसा कोई फीचर नहीं है जो जासूसी या संवेदनशील जानकारी रिकॉर्ड कर सके।

WHOOP में नहीं है कोई ट्रैकिंग सिस्टम
आमतौर पर बाजार में जो फिटनेस ट्रैकर या स्मार्टवॉच मिलते हैं, उनमें जीपीएस और माइक्रोफोन जैसी सुविधाएं होती हैं जो ऑन रहने पर आपको हमेशा ट्रैक करते रहते हैं । कई महंगे मॉडलों में ई-सिम की सुविधा भी होती है, जिससे आप कॉल भी रिसीव कर सकते हैं, लेकिन WHOOP के फिटनेस ट्रैकर में ऐसा कोई फीचर नहीं हैं। इसलिए इसे सुरक्षित माना जाता है।
इन्हीं खूबियों के वजह से WHOOP को दुनियाभर में सेलिब्रिटीज, क्रिकेटर, पॉलिटिशियन और हाई प्रोफाइल लोग पसंद करते हैं।
क्या कहती है व्हाइटहाउस की सिक्योरिटी गाइडलाइंस?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस और अन्य हाई-सिक्योरिटी स्थानों पर वियरेबल डिवाइस को लेकर पहले से स्पष्ट दिशानिर्देश मौजूद हैं। किसी भी गैजेट को संवेदनशील मीटिंग में बिना जांच के उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाती।
हालांकि, इस पूरे विवाद को बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिका समय की रही। जब दुनिया की नजरें मध्य-पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव, तेल बाजार में उतार-चढ़ाव और संभावित जवाबी कार्रवाई पर टिकी हों, तब ऐसी खबरें स्वाभाविक रूप से ज्यादा ध्यान खींचती हैं।