{"_id":"69a568c46250c8f95e031af6","slug":"iran-digital-payment-shetab-vs-india-upi-us-israel-tensions-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Iran: भारत में UPI का जलवा, तो ईरान में कौन सा डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है पॉपुलर?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Iran: भारत में UPI का जलवा, तो ईरान में कौन सा डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है पॉपुलर?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Digital Payments Apps In Iran: भारत में जहां डिजिटल भुगतान का बड़ा जरिया UPI है, वहीं अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से जूझ रहे ईरान ने अपनी अलग व्यवस्था विकसित की है। आइए जानते हैं ईरान में लोग डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए किस पेमेंट एप का इस्तेमाल करते हैं।
ईरान में भी है यूपीआई जैसा पेमेंट सिस्टम
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
भारत में डिजिटल पेमेंट की बात होती तो सबसे पहले नाम यूपीआई (UPI) यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस का आता है। भारत में पेटीएम, फोनपे, गूगलपे जैसे कई एप्स हैं UPI पेमेंट को सपोर्ट करते हैं। आप इन एप्स की मदद से चंद सेकेंड्स में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इससे डिजिटल पेमेंट काफी आसान हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं ईरान में भी यूपीआई के जैसा ही एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं ईरान के लोग डिजिटल पेमेंट करने के लिए क्या इस्तेमाल करते हैं।
ईरान में डिजिटल पेमेंट के लिए है खास सिस्टम
ईरान में डिजिटल बैंकिंग और कार्ड ट्रांजैक्शन के लिए शेताब (Shetab) नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है। यह देश का इंटरबैंक पेमेंट सिस्टम है, जिससे सभी स्थानीय बैंक जुड़े हुए हैं।
इसे मोटे तौर पर भारत के UPI जैसी केंद्रीय व्यवस्था समझा जा सकता है, जहां अलग-अलग बैंक एक ही नेटवर्क के जरिए भुगतान प्रक्रिया पूरी करते हैं। ईरान में कार्ड स्वाइप, एटीएम ट्रांजैक्शन और ऑनलाइन पेमेंट इसी नेटवर्क के जरिए संचालित होते हैं।
Trending Videos

ईरान में प्रतिबंधित हैं इंटरनेशनल कार्ड्स और वॉलेट
- फोटो : FREEPIK
पेमेंट के लिए इन एप्स का होता है इस्तेमाल
भारत में पेटीएम और फोनपे के जैसे ईरान में भी डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए कुछ एप्स का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें हमराह कार्ड (Hamrah Card), बैले (Bale) और टॉप (Top) शामिल हैं। इन एप्स के जरिए यूजर्स कार्ड-टू-कार्ड मनी ट्रांसफर, बिजली, पानी और गैस के बिल पेमेंट और QR कोड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर: यूएई में एपल के 5 स्टोर अस्थायी रूप से बंद, 3 दिन की सुरक्षा एडवाइजरी लागू
ईरान में प्रतिबंधित हैं इंटरनेशनल कार्ड्स और वॉलेट
ईरान पर यूएस ने कई प्रतिबंध लगाए हुए हैं, जिसके तहत वहां वीजा, मास्टरकार्ड और पेपाल जैसी कई वैश्विक पेमेंट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में विदेशी पर्यटकों के लिए ईरान में एक विशेष डिजिटल समाधान भी उपलब्ध है।
ईरान में न्यूकैश (NewCash) नाम का एक खास प्लेटफॉर्म टूरिस्ट वॉलेट सुविधा प्रदान करता है, जिससे विदेशी नागरिक देश के भीतर डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। यह व्यवस्था इसलिए जरूरी है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय कार्ड नेटवर्क और ग्लोबल वॉलेट सेवाएं वहां काम नहीं करतीं।
यह भी पढ़ें: दुबई में अमेजन के डेटा सेंटर में आग, ईरानी हमलों के बीच कंपनी को बंद करनी पड़ी पॉवर सप्लाई
ईरान में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएस-इस्त्रायल से हालिया तनाव और युद्ध के माहौल के बीच ईरान के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर साइबर हमलों और इंटरनेट शटडाउन की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे ऑनलाइन लेन-देन प्रभावित हुए हैं।