सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Smart Grocery: 5 AI Tools Simplify Your Shopping, Compare Prices Save Time Daily

AI Tools: एआई से बनवाएं ग्रॉसरी लिस्ट और रेसिपी, इन 5 टूल्स से शॉपिंग को बनाएं स्मार्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Mon, 02 Mar 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Grocery List Generator AI: बदलते दौर में अब रसोई का सामान खरीदना केवल एक घरेलू काम नहीं, बल्कि एक स्मार्ट टास्क बन गया है। ऐसे में अगर आप भी ग्रोसरी स्टोर की लंबी लाइन और क्या खरीदना है की उलझन से परेशान हैं, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आपकी मदद के लिए तैयार है। लिस्ट बनाने से लेकर सबसे सस्ती दुकान खोजने तक, ये 5 एआई आधारित तकनीकें आपकी शॉपिंग को न केवल आसान बनाएंगी, बल्कि आपके महीने का बजट भी कंट्रोल में रखेंगी।
 

Smart Grocery: 5 AI Tools Simplify Your Shopping, Compare Prices Save Time Daily
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

भागदौड़ भरी जिंदगी में ग्रोसरी शॉपिंग कई लोगों के लिए थकाऊ काम बन जाती है, लेकिन अब कुछ एआई टूल्स इस प्रक्रिया को पूरी तरह बदल रहे हैं। स्मार्ट लिस्ट जनरेटर से लेकर प्राइस कम्पैरिजन एप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स तक ये एआई आपकी खरीदारी को न सिर्फ व्यवस्थित बनाता है, बल्कि समय और पैसे दोनों की बचत भी करता है।
Trending Videos


AI लिस्ट जनरेटर
ये एआई टूल आपकी भूलने की बीमारी का पक्का इलाज लेकर आया है, अक्सर हम दुकान पहुंचकर याद करते हैं कि धनिया लेना था या पुदीना। एआई लिस्ट टूल्स जैसे एनी लिस्ट या गूगल कीप एआई आपकी आदतों को ट्रैक करते हैं। आप बस अपनी जरूरत बोलें और यह टूल उन्हें कैटेगरी (सब्जी, डेयरी, क्लीनिंग) के हिसाब से व्यवस्थित कर देता है। ये टूल्स इतने स्मार्ट हैं कि आपके घर में चीनी या दूध कब खत्म होने वाला है, यह भी बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर: यूएई में एपल के 5 स्टोर अस्थायी रूप से बंद, 3 दिन की सुरक्षा एडवाइजरी लागू

स्मार्ट प्राइस कंपैरिजन

महंगाई के दौर में एक-एक रुपया कीमती है। ऐसे में स्मार्ट प्राइस कंपैरिजन जैसे एप्स अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और लोकल स्टोर्स की कीमतों की तुलना सेकंडों में कर देते हैं। अगर दूध या घी किसी खास एप पर 10% सस्ता मिल रहा है, तो यह टूल आपको तुरंत नोटिफिकेशन भेज देगा।

व्हाट्स इन माई फ्रिज रेसिपी टूल्स
क्या पकाएं? यह दुनिया का सबसे कठिन सवाल है। ये सवाल हर रोज घर में दोहराया जाता है, लेकिन एआई ने इस समस्या का हल भी निकाल लिया है। इसके लिए सुपर कुक जैसे टूल्स को सिर्फ ये बताना होगा कि आपके पास क्या सामग्री बची है। यह तुरंत उन चीजों से बनने वाली शानदार रेसिपी सुझा देगा। साथ ही, जो सामान कम है, उसे सीधे आपकी शॉपिंग लिस्ट में जोड़ देगा।

हाइपर-लोकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स
ब्लिंकिट (Blinkit), बिगबास्केट और जेप्टो जैसे प्लेटफॉर्म्स अब एआई का उपयोग करके आपकी डिलीवरी को 10 मिनट के भीतर सुनिश्चित कर रहे हैं। ये एप्स आपके पिछले ऑर्डर्स के आधार पर पर्सनलाइज्ड डिस्काउंट भी देते हैं, जिससे ऑनलाइन शॉपिंग ऑफलाइन से भी सस्ती पड़ती है।

ये भी पढ़े: 100 Million Followers Earnings: इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स…कितनी होती है कमाई? जानकर रह जाएंगे दंग

इंटेलिजेंट रिमाइंडर्स
किचन का समान खत्म होने पर वो उसी समय याद आता है, जब कुछ पकाने जा रहे हों, ऐसे में इंटेलिजेंट रिमाइंडर्स जैसे कुछ याद दिलाने वाले एप्स है। जो घर के  उपभोग (Consumption) पैटर्न को समझते हैं। जैसे ही आपके सर्फ या चाय पत्ती के खत्म होने का समय करीब आता है, ये आपको अलर्ट कर देते हैं ताकि आप आखिरी वक्त की भागदौड़ से बच सकें।

एआई शॉपिंग का बड़ा फायदा
इन टूल्स से शॉपिंग करने से आपका समय बच सकता है। साथ ही कम और ऑफर मिलने से बजट भी कंट्रोल में रहेगा। पर्सनलाइज्ड सुझाव मिलेगा, अनावश्यक खरीदारी में कम होगी और डाटा आधारित निर्णय होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का ट्रेंड नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बनता जा रहा है। ग्रोसरी शॉपिंग जैसे साधारण काम में भी यह आपकी योजना, बजट और समय प्रबंधन को बेहतर बना सकता है। सही टूल्स का इस्तेमाल करके आप खरीदारी को थकाऊ काम से बदलकर एक स्मार्ट और कुशल प्रक्रिया बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed