{"_id":"69a52d14cccc104f000d0b47","slug":"uae-amazon-data-center-fire-iran-missile-drone-attack-impact-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Iran-Israel War: दुबई में अमेजन के डेटा सेंटर में आग, ईरानी हमलों के बीच कंपनी को बंद करनी पड़ी पॉवर सप्लाई","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Iran-Israel War: दुबई में अमेजन के डेटा सेंटर में आग, ईरानी हमलों के बीच कंपनी को बंद करनी पड़ी पॉवर सप्लाई
Mon, 02 Mar 2026 11:56 AM IST
Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:56 AM IST
सार
AWS Data Centre Fire: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बड़ी खबर आ रही है। ईरान के जवाबी हमलों की चपेट में अब दिग्गज टेक कंपनी अमेजन (Amazon) का डेटा सेंटर भी आ गया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी दुबई स्थित इस डेटा सेंटर में आग लगने के बाद कंपनी ने इसे अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है।
विज्ञापन
दुबई में अमेजन डेटा सेंटर को हुआ नुकसान
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अमेजन की क्लाउड यूनिट यानी अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) पर कथित तौर पर हमले की जानकारी सामने आई है। अमेजन ने पुष्टि की है कि उसके दुबई में अपने एक बड़े डेटा सेंटर की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी। कंपनी के मुताबिक, सेंटर के अंदर कुछ वस्तुओं के आपस में टकराने से चिंगारियां उठीं, जिसके बाद आग लग गई। सुरक्षा कारणों और बड़े नुकसान से बचने के लिए तुरंत पूरे सिस्टम को बंद करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
कंपनी ने हमले से सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन वेब सर्विस ने यह साफ तौर पर नहीं कहा है कि यह घटना किसी मिसाइल या ड्रोन हमले का नतीजा थी। कंपनी के बयान के अनुसार, सुबह लगभग 4:30 बजे प्रभावित जोन में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद फायर डिपार्टमेंट की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, बिजली सप्लाई काटी गई और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को खाली कराया गया।
शटडॉउन होने से डेटाबेस सर्विस और नेटवर्किंग से जुड़ी एपीआई (API) सेवाएं प्रभावित रहीं। अमेजन ने यह भी बताया कि यूएई में मौजूद उसके अन्य डेटा सेंटर सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं और प्रभावित सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से दोबारा शुरू किया जा रहा है।
ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों के बीच तनाव बढ़ा
बता दें कि ईरान पर अमेरिका और इस्त्रायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद से ईरान ने खाड़ी देशों में उन जगहों पर हमले बढ़ा दिए हैं जहां अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी है। हाल ही में ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।
ईरानी हमलों में क्षेत्र के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हवाई अड्डों, बंदरगाहों और रिहायशी इलाकों पर हमलों की कोशिशें की गई हैं। पूरे मिडिल ईस्ट में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं और तीनों देशों की सेनाएं अलर्ट मोड में हैं।
ईरान ने अमेरिका और इस्त्राइल की कार्रवाई का जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया है। इसके अलावा इस्त्राइल के कई शहरों पर भी हमले जारी हैं।

डेटा सेंटर क्या होता है?
डेटा सेंटर दरअसल बड़े-बड़े सर्वर हब होते हैं, जहां हजारों से लेकर लाखों तक कंप्यूटर सर्वर एक साथ काम करते हैं। ये सर्वर दुनियाभर की वेबसाइट्स, मोबाइल एप्स और ऑनलाइन सेवाओं का डेटा स्टोर और प्रोसेस करते हैं। अगर ऐसे सेंटर बंद हो जाएं या प्रभावित हों, तो इंटरनेट सेवाओं, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, क्लाउड स्टोरेज और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक असर पड़ सकता है।
फिलहाल कंपनी ने यह साफ किया है कि बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से रोकी गई थी और स्थिति को नियंत्रित करने के बाद आगे के कदम उठाए जाएंगे।