सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer shoots himself after potato crop is destroyed in etah

UP: फसल बर्बाद होने पर किसान ने कनपटी में मारी गोली, बच्चों के सिर से उठा पिता का हाथ; गांव में पसरा सन्नाटा

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगंज Published by: विकास कुमार Updated Sun, 01 Mar 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार

35 वर्षीय सोपवीर पुत्र शिव सिंह खेत पर गए थे, जहां उन्होंने आलू की फसल में भारी नुकसान देखा। परिजनों का कहना है कि आर्थिक चिंता और मानसिक तनाव के चलते वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। घर लौटने के बाद वह कमरे में गए और घर में रखे असलाह से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। 

Farmer shoots himself after potato crop is destroyed in etah
फसल बर्बाद होने पर किसान ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के एटा स्थित थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम तमरौरा में आलू की फसल में भारी नुकसान से परेशान एक किसान ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। होली जैसे पर्व से ठीक पहले हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Trending Videos

आलू की फसल हुई बर्बाद
जानकारी के अनुसार तमरौरा निवासी 35 वर्षीय सोपवीर पुत्र शिव सिंह खेत पर गए थे, जहां उन्होंने आलू की फसल में भारी नुकसान देखा। परिजनों का कहना है कि आर्थिक चिंता और मानसिक तनाव के चलते वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। घर लौटने के बाद वह कमरे में गए और घर में रखे असलाह से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में बन रहे थे पकवान, शिव ने कमरे में दे दी जान
मृतक की पत्नी वीनू देवी ने बताया कि होली का त्यौहार नजदीक होने के कारण घर में पकवान बनाए जा रहे थे, जबकि उनकी सास कमलेश कुमारी आंगन लीप रही थीं। इसी बीच कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई। परिजन दौड़कर अंदर पहुंचे तो सोपवीर लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े मिले। 

परिवार में पसरा मातम
आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। वीनू देवी ने बताया कि उनके दो छोटे बेटे शिवांशु और मानव हैं। पिता की असमय मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर अचानक आए इस संकट से घर में मातम पसरा हुआ है। 

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही थाना नयागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार सिंह और कोतवाली अलीगंज पुलिस टीम भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां परिजनों से जानकारी जुटाई गई। पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही अलीगंज विधायक के पुत्र सूरज सिंह राठौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। थाना नयागांव के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम को भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

क्या बोली पुलिस
क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की जा रही है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed