100 Million Followers Earnings: इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स…कितनी होती है कमाई? जानकर रह जाएंगे दंग
Instagram Sponsored Post Rate: क्या आप जानते हैं कि जब विराट कोहली या क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हैं, तो उनके बैंक खाते में करोड़ों रुपये क्रेडिट हो जाते हैं? हां, ये कोई अफवाह नहीं, बल्कि हकीकत है। 10 करोड़ (100M) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करते ही एक क्रिएटर केवल इन्फ्लुएंसर नहीं, बल्कि खुद में एक ब्रांड बन जाता है। लेकिन क्या सिर्फ फॉलोअर्स ही पैसा दिलाते हैं? इस लेख में समझिए हैरान करने वाली इंस्टाग्राम इकोनॉमी....
विस्तार
आज के डिजिटल इकोसिस्टम में इंस्टाग्राम सिर्फ फोटो-वीडियो शेयरिंग एप नहीं, बल्कि हाई-वैल्यू डिजिटल बिजनेस प्लेटफॉर्म बन चुका है। जिन क्रिएटर्स, सेलेब्रिटीज या पॉलीटिशियन के 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वे एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट से ही 5 से 20 करोड़ रुपये तक कमा सकते हैं, लेकिन असली गेम सिर्फ फॉलोअर्स का नहीं, बल्कि एंगेजमेंट, ब्रांड वैल्यू और ऑडियंस ट्रस्ट का है।
एंगेजमेंट रेट क्या होता है?
असली करेंसी फॉलोअर्स नहीं, रिस्पॉन्स है सिर्फ नंबर होने से पैसा नहीं मिलता। ब्रांड्स देखते हैं कि आपके 10 करोड़ फॉलोअर्स में से कितने लोग आपकी बात सुन रहे हैं। इसे एंगेजमेंट रेट कहते हैं। अगर आपके पोस्ट पर लाइक्स, कमेंट्स और शेयर्स की संख्या लाखों में है, तो एक सिंगल स्पॉन्सर्ड पोस्ट की कीमत करीब पांच करोड़ से लेकर 20 करोड़ तक हो सकती है।
ये भी पढ़े: Instagram Update: अब खतरनाक शब्द सर्च करते ही पेरेंट्स को मिलेगा अलर्ट, जानें कैसे काम करेगा ये सेफ्टी फीचर
कमाई के 5 बड़े पावर-सोर्स
सिर्फ विज्ञापन ही नहीं, 100M क्लब वाले क्रिएटर्स इन रास्तों से भी बढ़िया कमाई करते हैं:
- ब्रांड एंडोर्समेंट: लग्जरी ब्रांड्स जैसे रोलेक्स, नाइकी, गुच्ची के साथ लंबी पार्टनरशिप से, क्योंकि कंपनियां नए प्रोडक्ट लॉन्च या प्रमोशन के लिए हाई-फॉलोअर अकाउंट्स को मोटी रकम देती हैं।
- रील्स एड रेवेन्यू: वीडियो के बीच में आने वाले विज्ञापनों से अच्छी खासी कमाई हो सकती है। क्योंकि इंस्टाग्राम के शॉर्ट-वीडियो इकोसिस्टम में व्यूज के आधार पर रेवेन्यू शेयर मिलता है।
- एफिलिएट मार्केटिंग: किसी प्रोडक्ट का लिंक शेयर कर उसकी बिक्री पर मोटा कमीशन मिलता हैद्ध
- खुद का बिजनेस: बड़े सितारे अक्सर अपनी मर्चेंडाइज, कॉस्मेटिक्स या फिटनेस एप लॉन्च कर देते हैं और नाम होने की वजह से लोग उसे खरीदना पसंद करते हैं, जो करोड़ों की कमाई का जरिया बन सकता है।
- एक्सक्लूसिव कंटेंट: पेड सब्सक्रिप्शन के जरिए फैंस को खास कंटेंट दिखाना। इनका पब्लिक अकाउंट तो होता है, लेकिन पूरा कंटेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है, जो आजकल ट्रेंड बनता जा रहा है।
ये भी पढ़े: Meta: हर 5 में से 1 टीनएजर ने इंस्टाग्राम पर देखी आपत्तिजनक तस्वीरें, मेटा के आंतरिक सर्वे में खुलासा
ग्लोबल ऑडियंस का फायदा
अगर आपके 10 करोड़ फॉलोअर्स में अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों की लाेग भी शामिल है। यानी आपको कोई विदेशी फॉलो कर रहा है, तो आपकी वैल्यू और बढ़ जाती है क्योंकि वहां के ब्रांड्स का विज्ञापन बजट भारतीय ब्रांड्स से कहीं ज्यादा होता है। ऐसे में सालाना कमाई सैकड़ों करोड़ में पहुंचना आम बात है। जैसे कि भारत में विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा जैसे नाम इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जो एक पोस्ट के लिए इतनी रकम लेते हैं जितनी कई कंपनियों का टर्नओवर होता है। वहीं इंटरनेशनल लेवल पर रोनाल्डो और मेसी जैसे खिलाड़ी एक पोस्ट के 2 मिलियन डॉलर (लगभग 16-17 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा चार्ज करते हैं।
सालाना कमाई कितनी?
तो सवाल है कि इनकी सालाना कमाई कितनी हो जाती होगी, जो अगर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाला क्रिएटर हर महीने 4–5 बड़े ब्रांड पोस्ट करता है, सालभर में 2–3 बड़े कैंपेन साइन करता है और साथ में अपना प्रोडक्ट या मर्चेंडाइज बेचता है, तो सालाना कमाई सैकड़ों करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.