सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   WhatsApp SIM Binding Rule: Fix these settings 24 hours or lose your account chat data

WhatsApp SIM Binding: कल से लागू होगा सिम बाइंडिंग नियम, चैट्स सुरक्षित रखनी है तो तुरंत कर लें ये जरूरी काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 28 Feb 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

WhatsApp new rules March 1: भारत में एक मार्च से मैसेजिंग एप्स के लिए सिम बाइंडिंग अनिवार्य हो रही है, अब जिस नंबर से व्हाट्सएप चलेगा, उस सिम का फोन में होना और एक्टिव रहना जरूरी होगा। ऐसे में अगर आप भी किसी पुरान या बिना सिम वाले नंबर से व्हाट्सएप चला रहे हैं तो आपके पास केवल कुछ ही घंटे का समय है। जानें इस बीच अपनी पुरानी चैट्स को कैसे सेव कर सकते हैं...
 

WhatsApp SIM Binding Rule: Fix these settings 24 hours or lose your account chat data
व्हाट्सएप सिम बाइंडिंग - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने और स्पैम कॉल्स या धोखाधड़ी को रोकने के लिए भारत सरकार के निर्देशों के तहत अब व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एप्स पर सिम बाइंडिंग लागू की जा रही है। इसका सीधा मतलब है कि आपका व्हाट्सएप अकाउंट आपके फोन में मौजूद फिजिकल सिम के साथ लॉक हो जाएगा। अगर फोन में सिम नहीं होगा, तो व्हाट्सएप काम नहीं करेगा।

Trending Videos


डेडलाइन से पहले जरूर कर लें ये काम

अपना प्राइमरी नंबर फाइनल करें

कई लोग ऐसे नंबर से व्हाट्सएप चलाते हैं जिसका सिम उनके पास नहीं होता या किसी पुराने फोन में पड़ा होता है। इसलिए सबसे पहले तय कर लें कि आप किस नंबर को अपना स्थायी व्हाट्सएप नंबर बनाना चाहते हैं। वह सिम आपके उसी स्मार्टफोन में होना चाहिए जिसमें ऐप इंस्टॉल है। सिम निकालते ही आपका अकाउंट डी-एक्टिवेट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: 1 मार्च से बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp: सरकार ने नहीं बढ़ाई डेडलाइन, Telegram और Signal भी दायरे में

सिम को वैलिड रिचार्ज के साथ एक्टिव रखें

अगर आपका व्हाट्सएप नंबर किसी ऐसे सिम पर है जिसे आपने महीनों से रिचार्ज नहीं कराया है, तो सावधान हो जाएं। क्यों कंपनी समय-समय पर सिम और अकाउंट का मिलान कर सकती है। अगर सिम इनएक्टिव रहा या टेलीकॉम कंपनी ने उसे किसी और को अलॉट कर दिया, तो आप अपना अकाउंट और एक्सेस हमेशा के लिए खो देंगे। तुरंत एक छोटा ही सही, पर वैलिड रिचार्ज करा लें।

आज ही लें पूरा चैट बैकअप

सिम बाइंडिंग की प्रक्रिया के दौरान तकनीकी बदलाव के कारण डाटा लॉस का डर रहता है। ऐसे में पुरानी सारी चैट्स, फोटोस और वीडियो जा सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर अपना बैकअप गूगल ड्राइव (एंड्राइड) या आईक्लाउड (आईफोन) पर अपडेट करें। बैकअप लेते समय Include Videos को ऑन करना न भूलें ताकि आपकी यादें सुरक्षित रहें।

स्टेप-बाय-स्टेप: कैसे लें सुरक्षित बैकअप?

iPhone यूजर्स के लिए:

  • सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं, फिर वहां से चैट पर जाकर चेट बैकअप पर जाएं।
  • वीडियो शामिल वाले ऑप्शन को चालू करें।
  • फिर बैकअप नाउ पर क्लिक करें।

एंड्राइड यूजर्स के लिए

  • सेटिंग्स में जाकर चैट पर क्लिक करें और चैट बैकअप पर जाएं।
  • गूगल अकांउट चेक करें और वीडियाे शामिल ऑन करें।
  • बैकअप बटन दबाएं।

ये भी पढ़े: चैटजीपीटी का नया रिकॉर्ड: हर हफ्ते 90 करोड़ लोग कर रहे हैं इस्तेमाल, अमेजन और एनवीडिया से मिली अरबों की फंडिंग

इनका भी रखें ध्यान:

  • व्हाट्सएप का टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें।
  • ईमेल एड्रेस अकाउंट से लिंक करें।
  • व्हाट्सएप अपडेटेड वर्जन इस्तेमाल करें।
  • अगर नंबर बदल रहे हैं, तो Change Number फीचर का इस्तेमाल करें

इस नियम से किन-किन चीजों पर असर पड़ेगा?
आपको बता दें कि ये नियम केवल व्हाट्सएप  तक सीमित नहीं है। भारत में चलने वाले सभी प्रमुख मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे टेलीग्राम ओर सिग्नल को भी इस सिम बाइंडिंग प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। यह कदम बैंकिंग सुरक्षा और व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed