सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   ulefone rugone xsnap 7 pro detachable camera phone mwc 2026 tech news hindi

MWC 2026: पहली बार फोन से बाहर निकाल पाएंगे कैमरा, मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में दिखेगा ये अनोखा स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

MWC 2026 में स्मार्टफोन इंडस्ट्री को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। Ulefone अपना RugOne Xsnap 7 Pro पेश करने जा रही है, जो दुनिया का पहला डिटेचेबल कैमरा से लैस फोन हो सकता है। इसका कैमरा फोन से अलग होकर एक्शन कैमरा की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा।

ulefone rugone xsnap 7 pro detachable camera phone mwc 2026 tech news hindi
ये हो सकता है पहला डिटैचेबल कैमरा वाला फोन - फोटो : Ulefone
विज्ञापन

विस्तार

टेक कंपनी Ulefone ने अपने नए स्मार्टफोन Ulefone RugOne Xsnap 7 Pro को टीज किया है, जिसे 2 मार्च से बार्सिलोना में शुरू हो रहे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2026 (MWC 2026) में पेश किया जा सकता है। कंपनी की प्रेस रिलीज के अनुसार, यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसका कैमरा फोन की बॉडी से अलग किया जा सकेगा।
Trending Videos


अब तक बाजार में कई दमदार कैमरा फोन आए हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब कैमरे को एक्शन कैमरा की तरह अलग निकालकर इस्तेमाल करने की सुविधा दी जा रही है।

क्या है डिटेचेबल कैमरा का कॉन्सेप्ट?
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका मेग्नेटिक डिटेचेबल कैमरा है। कंपनी ने अभी साफ नहीं किया है कि यह कैमरा मेन सेंसर होगा या सेकंडरी, लेकिन जानकारी के मुताबिक यह अंगूठे जितना छोटा मॉड्यूल होगा जिसे आसानी से फोन से अलग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 2 मार्च से लॉन्च होंगे एपल के नए प्रोडक्ट: iPhone, iPad और Mac में अपडेट की तैयारी

अलग होने के बाद इसे एक छोटे एक्शन कैमरा की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन की स्क्रीन को रिमोट मॉनिटर की तरह उपयोग किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि इस कैमरे में एक छोटी बैटरी भी होगी, जो करीब 30 मिनट तक बैकअप दे सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके बारे में पूरी तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है।

डिस्प्ले और डिजाइन
Ulefone RugOne Xsnap 7 Pro में 6.67 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाला AMOLED पैनल दिया जाएगा, जिससे स्क्रीन स्मूथ और विजुअल क्वालिटी बेहतर रहने की उम्मीद है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में MediaTek Dimensity 8400 5G प्रोसेसर दिया जाएगा। यह चिपसेट मिड-टू-प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-रेजोल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग में बेहतर अनुभव मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: शाओमी 17 सीरीज लॉन्च: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Leica कैमरे के साथ आया दमदार Xiaomi 17 Ultra, जानें डिटेल

कैमरा और बैटरी
फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा 64MP का नाइट विजन कैमरा भी बताया गया है, जिससे कम रोशनी में फोटो लेने में मदद मिलेगी। बैटरी की बात करें तो कंपनी इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी देने जा रही है। इतनी बड़ी बैटरी आम स्मार्टफोन्स में कम ही देखने को मिलती है, जिससे लंबे समय तक उपयोग संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed