{"_id":"69a543163c56b238640ab39b","slug":"apple-shuts-down-retail-stores-temporarily-in-uae-amid-iran-israel-tension-middle-east-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर: यूएई में एपल के 5 स्टोर अस्थायी रूप से बंद, 3 दिन की सुरक्षा एडवाइजरी लागू","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर: यूएई में एपल के 5 स्टोर अस्थायी रूप से बंद, 3 दिन की सुरक्षा एडवाइजरी लागू
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Apple UAE Store Closed: ईरान-इस्त्रायल संघर्ष के बढ़ते असर के बीच एपल ने यूएई में अपने कॉर्पोरेट ऑफिस और पांच प्रमुख रिटेल स्टोर अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। यह फैसला सरकारी सुरक्षा सलाह के बाद एहतियातन लिया गया है, जो फिलहाल तीन दिनों के लिए लागू रहेगी।
एपल स्टोर, दुबई
- फोटो : एपल
विज्ञापन
विस्तार
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब टेक कंपनियों पर भी दिखने लगा है। एपल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपने कॉर्पोरेट कार्यालय और पांच रिटेल स्टोर अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। कंपनी ने यह कदम इलाके में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर उठाया है। शनिवार, 28 फरवरी को दोपहर तीन बजे से इन स्टोर्स का संचालन रोक दिया गया है।
किन शहरों में स्टोर हुए बंद?
इस फैसले से अबू धाबी, दुबई और अल ऐन जैसे प्रमुख शहरों के स्टोर प्रभावित हुए हैं। जिन स्टोर्स को बंद किया गया है, उनमें अबू धाबी का एपल अल मरियाह आइलैंड स्टोर और एपल यस मॉल स्टोर, दुबई का एपल दुबई मॉल और एपल मॉल ऑफ द एमिरेट्स, और अल ऐन स्थित एपल अल जिमी मॉल शामिल हैं। ये सभी स्टोर अपने-अपने शहरों के व्यस्त और प्रमुख शॉपिंग केंद्रों में स्थित हैं।
Trending Videos

दुबई का एपल स्टोर 4 मार्च तक बंद
- फोटो : एपल
4 मार्च तक बंद रहेंगे एपल स्टोर
एपल ने संबंधित स्टोर्स की वेबसाइट पर उनके बंद रहने का एलान किया है, जिनमें बताया गया है कि ये स्टोर 4 मार्च तक बंद रहेंगे। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए इसकी अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है। रिटेल स्टोर्स के अलावा, कंपनी ने देश में अपने कॉर्पोरेट ऑफिस का कामकाज भी अस्थायी रूप से रोक दिया है। फिलहाल कंपनी की ओर से इस निर्णय पर कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: दुबई में अमेजन के डेटा सेंटर में आग, ईरानी हमलों के बीच कंपनी को बंद करनी पड़ी पॉवर सप्लाई
सरकारी सलाह के बाद उठाया गया कदम
यह निर्णय यूएई के मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय की नई आधिकारिक एडवाइजरी के बाद लिया गया है। एडवाइजरी के मुताबिक, यह सुरक्षा सलाह रविवार, 1 मार्च से मंगलवार, 3 मार्च तक लागू रहेगी। सरकार ने निजी कंपनियों को सलाह दी है कि वे कर्मचारियों की खुले स्थानों पर मौजूदगी कम करें और भीड़भाड़ से बचें।
यह भी पढ़ें: ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट, फिर भी वायरल हो रहे हमलों के वीडियो, आखिर बाहर कैसे पहुंच रही जानकारी?
जहां संभव हो, वहां वर्क फ्रॉम होम यानी रिमोट वर्क को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। केवल जरूरी सेवाओं के लिए ही कर्मचारियों को दफ्तर में उपस्थित रहने की अनुमति है।