{"_id":"69a936dbcb430ab85308fe2a","slug":"realme-narzo-power-5g-launch-india-10001mah-battery-price-specs-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Realme NARZO Power 5G: 10,001mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ रियलमी का नया फोन, जानिए कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Realme NARZO Power 5G: 10,001mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ रियलमी का नया फोन, जानिए कीमत और फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Thu, 05 Mar 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Realme NARZO Power 5G: रियलमी ने भारत में अपनी नई Narzo सीरीज के तहत दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। 10,001mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर से लैस यह फोन गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
Realme Narzo Power 5G
- फोटो : realme
विज्ञापन
विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया फोन Realme NARZO Power 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के कामों के लिए लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते हैं।
इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh बैटरी है, जो इस सेगमेंट के ज्यादातर फोनों से काफी बड़ी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देगी, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम होगी।
10,001mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन में दी गई 10,001mAh बैटरी सिलिकॉन एनोड तकनीक पर आधारित है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद इसका वजन लगभग 219 ग्राम रखा गया है, ताकि इसे हाथ में पकड़ना आसान रहे।
यह भी पढ़ें: क्या सैमसंग को टक्कर देने एपल भी लाएगा ये जबरदस्त फीचर? आपके सिवा किसी को नहीं दिखेगी स्क्रीन!
यह डिवाइस 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी लगभग 36 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है। साथ ही इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी है, यानी यह फोन दूसरे डिवाइस और एक्सेसरीज को भी चार्ज कर सकता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक की RAM के साथ जोड़ा गया है।
इसके अलावा इसमें एक अलग AI प्रोसेसिंग चिप भी शामिल है, जो कुछ खास टास्क को मेन प्रोसेसर से अलग संभालती है। कंपनी का कहना है कि इससे गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस स्थिर रहती है और पावर एफिशिएंसी बेहतर होती है।
डिस्प्ले और विजुअल अनुभव
स्मार्टफोन में HyperGlow 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह स्क्रीन 1.07 बिलियन रंगों को सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक जाती है। इसका मतलब है कि गेमिंग के दौरान स्मूथ विजुअल्स और बाहर धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: एपल ने लॉन्च किया iPad Air 2026: 12GB रैम, Wi-Fi 7 और दमदार परफॉर्मेंस, जानिए कितनी है कीमत
सॉफ्टवेयर और ऑडियो
यह स्मार्टफोन realme UI 7.0 पर चलता है। साथ ही इसमें 400% UltraBoom ऑडियो फीचर दिया गया है, जो मीडिया और गेमिंग के दौरान ज्यादा तेज और स्पष्ट आवाज देने का दावा करता है।
मजबूती और सुरक्षा
फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन