{"_id":"6a7b0324de008410420b8cc9","slug":"samsung-galaxy-f16-5g-best-budget-smartphone-deal-in-inflation-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के दौर में आज भी बेस्ट डील है ये फोन: ₹13,000 से भी कम कीमत में sAMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा और 5G","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
महंगाई के दौर में आज भी बेस्ट डील है ये फोन: ₹13,000 से भी कम कीमत में sAMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा और 5G
Tue, 11 Aug 2026 04:40 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 11 Aug 2026 04:40 PM IST
सार
Samsung Galaxy F16 5G: आजकल जब हर स्मार्टफोन की कीमतें आसमान छू रही हैं, तब एक सही और किफायती फोन का मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स देकर बाजार के सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
विज्ञापन
सैमसंग का शानदार बजट फोन
- फोटो : Samsung
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। मेमोरी चिप और दूसरे कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत का असर अब एंट्री लेवल स्मार्टफोन भी महंगे हो गए हैं और इनका बाजार लगाता सिकुड़ रहा है। ऐसे समय में अगर कोई आपसे कहे कि एक 5G स्मार्टफोन में sAMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 25W का चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है और वो भी 12,499 रुपये के बजट में, तो आपको इस बात पर भरोसा नहीं होगा। इस शानदार डील के वजह से ही Samsung Galaxy F16 5G बजट सेगमेंट में एक दिलचस्प विकल्प बना हुआ है। आइए जानते हैं सैमसंग इस एंट्री लेवल फोन में क्या-क्या फीचर्स दे रहा है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy F16 में क्या मिलता है?
- Samsung Galaxy F16 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6.7 इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले है। इस कीमत के आसपास मिलने वाले कई फोन में LCD या साधारण AMOLED पैनल देखने को मिलता है, जो रंग और ब्राइटनेस के मामले में कई महंगे फोन्स को भी कड़ी टक्कर देती है।
- डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है जो स्क्रॉलिंग और नॉर्मल इस्तेमाल के लिए स्क्रीन को स्मूद बनाता है।
- यानी अगर आपका स्मार्टफोन इस्तेमाल YouTube, Instagram, OTT कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए ज्यादा करते हैं, तो आपको इस फोन का डिस्प्ले वाकई में पसंद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शानदार है ट्रिपल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के मामले में भी यह फोन किसी से पीछे नहीं है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP + 5MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।Mediatek Dimensity प्रोसेसर से है लैस
बजट सेगमेंट के लिहाज से कंपनी ने इसमें बेहतर प्रोसेसर दिया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को स्मूथ बनाएगा। इसके साथ ही फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे फोन को बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म हो जाती है।रैम और स्टोरेज
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB रैम और स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह फोन तीन तरह के कलर्स- ब्लिंग ब्लैक, ग्लैम ग्रीन और वाइबिंग ब्लू में उपलब्ध है।Samsung का भरोसा भी बड़ा प्लस पॉइंट
- इस फोन को खास बनाने वाली एक और बात Samsung का सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। कंपनी Galaxy F16 5G के साथ 6 जनरेशन का OS अपग्रेड और 6 साल तक के लिए सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। यानी लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए ये फोन एक पर्फेक्ट ऑप्शन है। इससे आपके मन में फोन के 2-3 साल के भीतर आउटडेट होने की चिंता नहीं रहेगी।
- इसके अलावा, इस सेगमेंट में पहली बार सैमसंग वॉलेट की मदद से टैप एंड पे जैसी प्रीमियम सुविधा दी गई है। बढ़ती महंगाई के बीच अगर कोई स्मार्टफोन कम बजट में डिजाइन, बेहतरीन सॉफ्टवेयर लाइफ, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और दमदार कैमरे का पूरा पैकेज दे रहा है, तो निश्चित रूप से Samsung Galaxy F16 5G बाजार की सबसे बेजोड़ और बेहतरीन स्मार्टफोन डील है।