फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Samsung galaxy s23 series one ui 9 0 global stable update rollout features

सैमसंग ने रिलीज किया वन यूआई 9.0: कस्टमाइजेबल क्विक पैनल के साथ जुड़े कई नए फीचर्स; ऐसे डाउनलोड करें अपडेट

Mon, 19 Oct 2026 03:27 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 19 Oct 2026 03:27 PM IST
सार

Samsung One UI 9.0 Update: सैमसंग ने Galaxy S23, S23+ और S23 Ultra के लिए One UI 9.0 का स्टेबल अपडेट दुनियाभर में जारी करना शुरू कर दिया है। इसमें नया कस्टमाइज होने वाला Quick Panel, Good Lock में सुधार और स्टेटस बार में रियल-टाइम नेटवर्क स्पीड देखने का फीचर शामिल है। अपडेट के साथ अक्टूबर 2026 का सिक्योरिटी पैच भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
Samsung galaxy s23 series one ui 9 0 global stable update rollout features
सैमसंग ने गैलेक्सी एस 23 सीरीज के लिए रिलीज किया One UI 9.0 अपडेट। - फोटो : सैमसंग

विस्तार

Samsung Galaxy S23 सीरीज इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन के लिए One UI 9.0 का स्टेबल अपडेट दुनियाभर में जारी करना शुरू कर दिया है। पहले यह अपडेट दक्षिण कोरिया में उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब कंपनी इसे दुनिया भर के यूजर्स के लिए रिलीज कर रही है। अपडेट के साथ अक्टूबर 2026 का सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है, जो Android और One UI से जुड़ी 79 सुरक्षा कमजोरियों को दूर करता है।
विज्ञापन


Samsung Galaxy S23 सीरीज में कैसे डाउनलोड करें One UI 9.0?
Samsung का नया अपडेट फिलहाल One UI 9.0 बीटा इस्तेमाल कर रहे यूजर्स तक पहुंच रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में बीटा यूजर्स को यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसके बाद दूसरे यूजर्स तक भी इसे चरणबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


अगर आप Galaxy S23 सीरीज का फोन इस्तेमाल करते हैं, तो अपडेट की उपलब्धता इस तरह चेक कर सकते हैं:
1. फोन की Settings खोलें।
2. Software update विकल्प पर जाएं।
3. Download and install पर टैप करें।
4. अगर अपडेट उपलब्ध है, तो स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

बीटा वर्जन से स्टेबल वर्जन पर जाने के लिए 500MB से छोटा अपडेट डाउनलोड करना पड़ सकता है। हालांकि, अपडेट का साइज और अवेलिबिलिटी डिवाइस और लोकेशन के हिसाब से अलग हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


One UI 9.0 में क्या-क्या है नया?
Quick Panel को अपनी पसंद से कस्टमाइज कर सकेंगे: One UI 9.0 में सैमसंग ने Quick Panel को ज्यादा कस्टमाइज करने के विकल्प दिए हैं। इसमें स्लाइडर कार्ड को अलग किया गया है, जिससे क्विक सेटिंग्स का लेआउट अपनी जरूरत के मुताबिक बदलना आसान हो सकता है। यूजर्स फोन की सेटिंग्स और शॉर्टकट को अपनी पसंद के हिसाब से व्यवस्थित कर सकेंगे।

Good Lock में जुड़े नए फीचर्स: सैमसंग के Good Lock टूल में भी कई सुधार किए गए हैं। इसके Home Up, QuickStar और LockStar जैसे मॉड्यूल में बदलाव देखने को मिलते हैं। इनकी मदद से फोन की होम स्क्रीन, स्टेटस बार और लॉक स्क्रीन को ज्यादा पर्सनलाइज किया जा सकता है।

स्टेटस बार में दिखेगी नेटवर्क स्पीड: One UI 9.0 के साथ QuickStar मॉड्यूल में एक नया फीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूजर स्टेटस बार में इंटरनेट की रियल-टाइम स्पीड देख सकेंगे। इससे डाउनलोडिंग या इंटरनेट इस्तेमाल करते समय कनेक्शन की स्पीड पर नजर रखना आसान होगा।

अक्टूबर 2026 सिक्योरिटी पैच भी शामिल
One UI 9.0 अपडेट में अक्टूबर 2026 का सिक्योरिटी पैच भी दिया गया है। इसके जरिए Android और Samsung के One UI सॉफ्टवेयर में मौजूद 79 सुरक्षा कमजोरियों को ठीक किया गया है। सिक्योरिटी अपडेट फोन को संभावित खतरों से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए नया अपडेट उपलब्ध होने पर उसे इंस्टॉल करना फायदेमंद हो सकता है।

Galaxy S27 सीरीज के साथ आ सकता है One UI 9.5
Samsung अब One UI 9.5 पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वर्जन Android 17 पर आधारित होगा और अगले साल की पहली तिमाही में आने वाली Galaxy S27 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है।


हालांकि, One UI 9.5 और Galaxy S27 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इसके फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी की ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed