फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   xiaomi mijia 6kg smart washing machine xqb60mj101 launched price and features in hindi

शाओमी ने लॉन्च की धांसू वॉशिंग मशीन: 19 मिनट में चकाचक होंगे कपड़े, एक साथ धोएगी 26 टी-शर्ट, जानें कीमत

Mon, 19 Oct 2026 06:02 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 19 Oct 2026 06:02 PM IST
सार

Xiaomi Mijia Washing Machine: कपड़े धोने के झंझट को खत्म करने के लिए Xiaomi ने एक नई कॉम्पैक्ट और किफायती Mijia वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। मात्र 9000 रुपये के बजट में आने वाली यह 6kg कैपिसिटी की मशीन एक बार में 26 टी-शर्ट आसानी से धो सकती है।

विज्ञापन
xiaomi mijia 6kg smart washing machine xqb60mj101 launched price and features in hindi
शॉओमी ने लॉन्च की नई वॉशिंग मशीन - फोटो : शॉओमी

विस्तार

स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के बाद अब शियोमी (Xiaomi) होम अप्लायंसेज मार्केट में भी अपना दबदबा बना रही है। कंपनी ने चुपके से अपनी एक नई और बेहद किफायती वॉशिंग मशीन मार्केट में उतार दी है। Mijia Washing Machine XQB60MJ101 नाम से लॉन्च हुए इस नए मॉडल में बड़े वाशिंग पल्सेटर का इस्तेमाल किया गया है। यह 6kg की हल्की और कॉम्पैक्ट वॉशिंग मशीन है, जो एडवांस फीचर्स और मिनिमल डिजाइन के साथ आती है। आइए इसकी कीमत से लेकर खूबियों तक हर डिटेल पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन


कितनी है कीमत?
शियोमी ने फिलहाल इस नई वॉशिंग मशीन को चीनी मार्केट में पेश किया है। वहां इसकी कीमत 587 युआन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 9,000 रुपये बैठती है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Xiaomi Mall के जरिए खरीद सकते हैं। कम बजट में 6kg कैपेसिटी वाली यह मशीन एक बेहतरीन डील साबित हो सकती है।
विज्ञापन


कम जगह में करेगी बड़े काम
अगर आपके घर में स्पेस की कमी है, तो यह वॉशिंग मशीन आपके लिए परफेक्ट है। कंपनी का दावा है कि यह मशीन घर में सिर्फ 0.25 वर्ग मीटर की जगह घेरती है। इसका मिनिमल व्हाइट कलर डिजाइन इसे बेहद प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है। कंपनी का दावा है कि छोटी होने के बावजूद यह मशीन एक बार में 26 टी-शर्ट तक धोने की क्षमता रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट फीचर्स जो बनाएंगे लाइफ आसान
इस वॉशिंग मशीन को पूरी तरह से मॉडर्न जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है:

10 वॉश मोड्स और 10 वॉटर लेवल: आप कपड़ों के फैब्रिक और गंदे होने के हिसाब से मशीन में मौजूद 10 अलग-अलग वॉश मोड और पानी का लेवल सेट कर सकते हैं।

19 मिनट क्विक वॉश: अगर आपके पास समय की कमी है, तो इसका क्विक वॉश मोड सिर्फ 19 मिनट में कपड़ों को साफ कर देता है।

डिले वॉश: आप कपड़े धोने के समय को अपनी सुविधा के अनुसार 2 घंटे से लेकर 24 घंटे तक डिले कर सकते हैं। यानी आप ऑफिस से घर लौटते समय इसे अपने आप चालू होने के लिए सेट कर सकते हैं।

डिजिटल एडवांस डिस्प्ले: इसमें एक स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले और बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक फीचर भी दिया गया है।

कपड़ों से रोएं हटाने की खास तकनीक
अक्सर मशीन में धुले कपड़ों पर रोएं चिपकने की शिकायत रहती है। इसे दूर करने के लिए शाओमी ने इसमें डबल लेयर मेश फिल्टर दिया है। यह कपड़ों से निकलने वाले लिंट या रेशों को गहराई से फिल्टर कर लेता है, जिससे कपड़े बिल्कुल साफ निकलते हैं।


ड्रम की सफाई खुद करेगी मशीन
कपड़े धोने के बाद ड्रम की सफाई करना एक बड़ा टास्क होता है। लेकिन इसमें सेल्फ-क्लीन मोड दिया गया है, जो पानी के तेज बहाव का इस्तेमाल करके मशीन के ड्रम को अंदर से पूरी तरह साफ कर देता है। इसके अलावा, फंगस या बदबू से बचाने के लिए ड्रम ड्राई फंक्शन भी मौजूद है।

पावर की बात करें तो यह मशीन 220V, 50Hz पर काम करती है। पानी की छींटों और नमी से सुरक्षित रखने के लिए इसे IPX4 वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग भी मिली है, जो इसे बाथरूम या बालकनी में रखने के लिए सुरक्षित बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed