फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   samsung galaxy s27 pro ultra upgraded privacy display brighter screen features

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा: अब स्क्रीन पर कोई नहीं झांक पाएगा, पहले से बेहतर मिलेगा प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर

Tue, 03 Nov 2026 03:28 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 03 Nov 2026 03:28 PM IST
सार

सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप फोन Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में अपग्रेडेड Privacy Display फीचर दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फोन की स्क्रीन पहले से ज्यादा ब्राइट होगी, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट पढ़ना आसान होगा। हालांकि, Galaxy S27 और S27+ में यह फीचर आने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन
samsung galaxy s27 pro ultra upgraded privacy display brighter screen features
Galaxy S27 Ultra में प्राइवेसी फीचर होगा अपग्रेड। - फोटो : X- @KaroulSahil

विस्तार

सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S27 सीरीज में डिस्प्ले से जुड़े कुछ बड़े बदलाव कर सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में अपग्रेडेड Privacy Display फीचर दिया जा सकता है। इसके साथ ही दोनों फोन की स्क्रीन पहले के मुकाबले ज्यादा ब्राइट हो सकती है, जिससे तेज धूप में भी डिस्प्ले पर कंटेंट पढ़ना आसान होगा।
विज्ञापन


सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए Galaxy S26 Ultra में Privacy Display फीचर पेश किया था। अब कंपनी अगले साल आने वाले अपने प्रीमियम मॉडल्स में इसका बेहतर वर्जन देने की तैयारी कर सकती है। हालांकि, सैमसंग ने अभी Galaxy S27 सीरीज के फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


Galaxy S27 Pro और Ultra में मिलेगा अपग्रेडेड प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर
  • टेक वेबसाइट SamMobile की नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में Privacy Display का अपग्रेडेड वर्जन दिया जाएगा। यह फीचर यूजर की स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को आसपास बैठे लोगों की नजरों से बचाने में मदद करता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस तकनीक की मदद से फोन की स्क्रीन को इस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है कि सामने से देखने वाले व्यक्ति को कंटेंट साफ दिखाई दे, लेकिन साइड से देखने पर स्क्रीन की जानकारी पढ़ना मुश्किल हो जाए। इससे सार्वजनिक जगहों पर मैसेज, ईमेल या दूसरी निजी जानकारी देखते समय प्राइवेसी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • Galaxy S26 Ultra में भी यह फीचर दिया गया था। अब Galaxy S27 Pro और Ultra में इसका बेहतर वर्जन मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, अपग्रेडेड फीचर में कौन-कौन से नए बदलाव होंगे, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

तेज धूप में भी ज्यादा साफ दिखेगी स्क्रीन
  • रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra की डिस्प्ले ब्राइटनेस भी पहले से बेहतर होगी। इसका फायदा खासतौर पर उन यूजर्स को मिल सकता है, जो फोन का इस्तेमाल बाहर या तेज धूप में ज्यादा करते हैं।
  • ज्यादा ब्राइट स्क्रीन होने से आउटडोर में टेक्स्ट पढ़ने, फोटो देखने और वीडियो इस्तेमाल करने में आसानी हो सकती है। हालांकि, रिपोर्ट में अभी स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस या दूसरे डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है।

Galaxy S27 और S27+ में नहीं मिलेगा प्राइवेसी डिस्प्ले?
  • पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सैमसंग Galaxy S27 और Galaxy S27+ में भी Privacy Display फीचर दे सकता है। लेकिन अब सामने आई कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फीचर को सिर्फ Pro और Ultra मॉडल तक सीमित रख सकती है।
  • इसका मतलब है कि Galaxy S27 सीरीज के सभी फोन में यह खास डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि, यह जानकारी फिलहाल रिपोर्ट्स पर आधारित है। सैमसंग ने अभी तक फोन के मॉडल्स और उनके फीचर्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed