फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   top 7 best smartphones under 25000 in india 2026 price features specs and details

25,000 रुपये में भारत के टॉप 7 स्मार्टफोन: वीवो टी4 5जी से लेकर मोटोरोला एज 60 फ्यूजन तक, देखें पूरी लिस्ट

Tue, 22 Sep 2026 11:24 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 11:24 AM IST
सार

अगर आपका बजट 25,000 रुपये है और आप एक नया दमदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो भारतीय बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। इस सेगमेंट में पावरफुल प्रोसेसर, शानदार AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाले फोन आसानी से मिल जाते हैं। आइए जानते हैं उन 7 लेटेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में, जो इस बजट में आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
top 7 best smartphones under 25000 in india 2026 price features specs and details
25,000 रुपये में बेस्ट स्मार्टफोन्स - फोटो : एआई

विस्तार

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 25,000 रुपये के सेगमेंट से जबरदस्त कंपिटिशन है। इस प्राइस रेंज में यूजर्स को फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स, शानदार कैमरा सेटअप और लंबी चलने वाली बैटरी वाले ढेरों विकल्प मिल जाते हैं। अगर आप इस बजट में अपने लिए एक परफेक्ट फोन तलाश रहे हैं, तो यहां हम आपको 7 सबसे धांसू स्मार्टफोन्स से रूबरू करा रहे हैं, जो आपके लिए पैसा वसूल डील साबित होंगे।
विज्ञापन


1. Vivo T4 5G
कीमत- 24,999 रुपये

पावरफुल बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए वीवो टी4 5जी एक तगड़ा विकल्प है। इसमें 6.77-इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50MP + 2MP का OIS सपोर्ट वाला रियर कैमरा और पावर बैकअप के लिए 7300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
विज्ञापन


2. Motorola Edge 60 Fusion
कीमत- 24,999 रुपये 

प्रीमियम डिजाइन और क्लीन एंड्रॉयड अनुभव के लिए मोटोरोला एज 60 फ्यूजन काफी मशहूर है। इस फोन में 6.67-इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और लंबी पावर के लिए 5500mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. Realme P3 Ultra 5G
कीमत- 22,999 रुपये

रियलमी का यह फोन खासतौर पर गेमर्स और मल्टीटास्किंग के शौकीनों को ध्यान में रखकर लाया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 8350 Ultra चिपसेट पर काम करता है। डिवाइस में 6.83-इंच का शानदार 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 6000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP + 8MP का शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है।

4. Lava Virat Curve 5G
कीमत- 20,999 रुपये

घरेलू ब्रांड लावा का यह इनोवेटिव स्मार्टफोन अपने रियर 'डुअल डिस्प्ले' को लेकर चर्चा में है। 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में यह 5G फोन Dimensity 7100 प्रोसेसर, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh बैटरी और 50MP के मेन डुअल रियर कैमरे के साथ आता है। इसकी 6.67-इंच 120Hz पंच-होल डिस्प्ले बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देती है।

5. Oppo K13
कीमत- 23,999 रुपये

जो लोग एक बड़ी बैटरी वाला स्टाइलिश फोन चाहते हैं, उनके लिए ओप्पो K13 एक शानदार विकल्प है। इसमें Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6.67-इंच की 120Hz डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है।

6. POCO M8
कीमत- 21,999 रुपये

यह फोन उन युवाओं और छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट डेली परफॉर्मेंस चाहिए। पोको M8 में स्नैपड्रैगन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 6.77-इंच FHD+ डिस्प्ले, 50MP रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5520mAh की बैटरी दी गई है।


7. Samsung Galaxy F36 5G
कीमत- 21,499 रुपये

सैमसंग के फोन पसंद करने वालों के लिए यह फोन एक भरोसेमंद ऑल-राउंडर डिवाइस है। इसमें 6.7-इंच की 120Hz Super AMOLED स्क्रीन और Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 50MP का दमदार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed