फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   using dual sim drain battery fast 5g uses more battery than 4g network know reality

टेक टिप्स: क्या फोन में दो सिम लगाने से जल्दी खत्म होती है बैटरी, 5G नेटवर्क पर जल्दी होता है डिस्चार्ज? जानें

Wed, 23 Sep 2026 11:05 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 23 Sep 2026 11:05 AM IST
सार

क्या आपका स्मार्टफोन भी बहुत जल्दी डिस्चार्ज हो जाता है? कई यूजर्स को लगता है कि फोन में दो सिम लगाने या 5G नेटवर्क इस्तेमाल करने से बैटरी तेजी से खत्म होती है। आइए जानते हैं फोन की बैटरी जल्दी ड्रेन होने की क्या वजह हो सकती है और आप अपने फोन का बैटरी बैकअप कैसे बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
using dual sim drain battery fast 5g uses more battery than 4g network know reality
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

डुअल सिम बैटरी ड्रेन, दो सिम से बैटरी, 5जी बैटरी ड्रेन, 4जी बनाम 5जी, फोन की बैटरी, स्मार्टफोन बैटरी, 5जी नेटवर्क, 4जी नेटवर्क, मोबाइल बैटरी जल्दी खत्म, बैटरी बचाने के तरीके, डुअल सिम फोन, 5जी फोन, नेटवर्क सिग्नल, कमजोर नेटवर्क बैटरी, स्मार्टफोन टिप्स, बैटरी सेविंग टिप्स, मोबाइल बैटरी ड्रेन, फोन बैटरी बचाएं
विज्ञापन


स्मार्टफोन यूजर्स को अक्सर बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत रहती है। कई यूजर्स एक सिम को कॉल के लिए जबकि दूसरे को डेटा के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या फोन में दो सिम एक्टिव रखने से बैटरी ज्यादा खर्च होती है? वहीं, 5G आने के बाद एक और सवाल हमेशा पूछा जाता है कि क्या 4G के मुकाबले 5G नेटवर्क पर ज्यादा बैटरी खर्च होती है? आइए जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन


फोन में दो सिम से बैटरी पर कितना असर?
देखा जाए तो, दो फोन में दूसरा सिम एक्टिव होने पर बैटरी की खपत एक सिम के मुकाबले कुछ बढ़ सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बैटरी बहुत तेजी से खत्म होने लगेगी। डुअल-सिम फोन में दोनों नेटवर्क से कनेक्शन बनाए रखने के लिए फोन का मॉडम और रेडियो सिस्टम लगातार काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका असर खासतौर पर तब ज्यादा दिखाई दे सकता है, जब दोनों सिम के नेटवर्क सिग्नल कमजोर हों। ऐसी स्थिति में फोन बार-बार बेहतर सिग्नल खोजता है, जिससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। अगर दोनों सिम में नेटवर्क मजबूत है और फोन का इस्तेमाल सामान्य है, तो बैटरी पर इसका असर आमतौर पर नॉर्मल ही रहता है।

क्या 5G पर बैटरी ज्यादा खर्च होती है?
यह मामला थोड़ा अलग है। 5G हमेशा 4G से ज्यादा बैटरी खर्च करे, ऐसा जरूरी नहीं है। 5G नेटवर्क पर फोन की बैटरी खपत डिवाइस के मॉडम, नेटवर्क कवरेज, बैंड और इस्तेमाल किए जा रहे 5G कनेक्शन पर निर्भर करती है।

शुरुआती दौर के 5G फोन में 5G कनेक्शन बनाए रखने के दौरान 4G की तुलना में ज्यादा पावर इस्तेमाल होने की समस्या देखी गई थी। लेकिन नए स्मार्टफोन और ज्यादा बेहतर 5G मॉडम इस मामले में पहले से ज्यादा एफिशिएंट हैं।

हालांकि, अगर 5G सिग्नल कमजोर है और फोन लगातार 5G नेटवर्क सर्च करता है या 4G और 5G के बीच स्विच करता है, तो बैटरी का खपत नॉर्मल से ज्यादा हो सकती है।

कमजोर नेटवर्क है विलेन
फोन की बैटरी के लिए सिर्फ सिम की संख्या या 5G को जिम्मेदार मानना सही नहीं होगा। कई मामलों में कमजोर नेटवर्क सिग्नल बैटरी ज्यादा तेजी से खत्म करने की वजह बन सकता है। ऐसे में फोन बेहतर सिग्नल पाने के लिए लगातार नेटवर्क स्कैन और कनेक्शन मैनेज करता रहता है। खासकर बेसमेंट, लिफ्ट, मेट्रो या ऐसी जगहों पर जहां नेटवर्क कमजोर रहता है, बैटरी ड्रेन ज्यादा महसूस हो सकता है।


बैटरी बचाने के लिए क्या करें?
अगर किसी इलाके में 5G सिग्नल कमजोर है और आपको हाई-स्पीड इंटरनेट की जरूरत नहीं है, तो 4G पर स्विच करना मददगार हो सकता है। इसी तरह जिस सिम की जरूरत नहीं है, उसे टेंपरेरी रूप से बंद करने से भी थोड़ी बैटरी बचाई जा सकती है। इसके अलावा फोन में स्क्रीन ब्राइटनेस को कम रखकर और लोकेशन को ऑफ करने से भी बैटरी बचाई जा सकती है। इसके अलावा, हॉटस्पॉट जैसे फीचर्स की जरूरत न होने पर उसे बंद कर बैटरी की खपत को कम किया जा सकता है। बैकग्राउंड एप्स को मैनेज करके भी फोन का बैटरी बैकअप बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed