फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   top 5 best bluetooth tws earbuds under 2000 rupees up to 50 hrs playback anc and fast charging support

2000 रुपये के बजट में 5 बेस्ट ब्लूटूथ ईयरबड्स: नॉइज कैंसिलेशन, फास्ट चार्जिंग और 50 घंटे तक प्लेबैक सपोर्ट

Tue, 22 Sep 2026 04:03 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

अगर आपका बजट 2000 रुपये है और आप एक बेहतरीन TWS ईयरबड्स की तलाश में हैं, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। बोट, नॉइज और रियलमी जैसे ब्रांड्स दमदार बेस, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और लंबी बैटरी लाइफ वाले बेहतरीन ब्लूटूथ 5 ईयरबड्स ऑफर कर रहे हैं।

विज्ञापन
top 5 best bluetooth tws earbuds under 2000 rupees up to 50 hrs playback anc and fast charging support
2000 रुपये में 5 शानदार ईयरबड्स। - फोटो : वनप्लस

विस्तार

अब आपको बेहतरीन वायरलेस ऑडियो अनुभव पाने के लिए हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। भारतीय बाजार में 2,000 रुपये का बजट अब एक ऐसा 'स्वीट स्पॉट' बन गया है, जहां कंपनियां प्रीमियम डिजाइन, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और ब्लूटूथ 5 (Bluetooth 5.3/5.4) की लेटेस्ट कनेक्टिविटी वाले धांसू TWS (True Wireless Stereo) ईयरबड्स पेश कर रही हैं। चाहे सफर में शांति से गाने सुनने हों या ऑफिस की लंबी मीटिंग्स अटेंड करनी हों, इस प्राइस रेंज में मौजूद नए ईयरबड्स बैटरी लाइफ और साउंड क्वालिटी के मामले में महंगे मॉडल्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अगर आप भी तारों के झंझट से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो हमने आपके लिए 2000 रुपये से कम कीमत वाले पांच बेस्ट ब्लूटूथ ईयरबड्स की एक लिस्ट तैयार की है।
विज्ञापन


1. boAt Airdopes 161
कीमत- 1,099 रुपये

यदि बजट कम है तो इस लिस्ट पहला विकल्प boAt Airdopes 161 है। इसकी ऑनलाइन कीमत करीब 1,099 रुपये से शुरू होती है। इसमें Bluetooth 5.1 कनेक्टिविटी दी गई है और कंपनी के अनुसार ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 50 घंटे तक प्लेबैक दे सकते हैं। इसमें 10mm ड्राइवर्स लगाए गए हैं, जिससे म्यूजिक में बेस को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा इसमें IPX5 वॉटर और स्वेट रेजिस्टेंस भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से करीब 180 मिनट तक म्यूजिक सुना जा सकता है। चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट मिलता है।
विज्ञापन


2. Oppo Enco Buds 3
कीमत- 1,699 रुपये

ओप्पो की एन्को सीरीज हमेशा से अपनी बैलेंस्ड साउंड प्रोफाइल के लिए जानी जाती है। 1,699 रुपये की कीमत वाले Oppo Enco Buds 3 में 13.4mm के बड़े ड्राइवर्स और डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) का सपोर्ट मिलता है, जो स्मार्टफोन में एक 3D सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करता है। IP54 रेटिंग के साथ आने वाला यह डिवाइस पसीने और पानी की बूंदों से सुरक्षित रहता है, जो इसे वर्कआउट के लिए भी उपयुक्त बनाता है। Oppo Enco Buds 3 में ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स में 7 घंटे और केस के साथ 28 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. OnePlus Nord Buds 3r
कीमत- 1,999 रुपये

वनप्लस का यह ईयरबड 1,999 रुपये की कीमत के साथ इस लिस्ट में सबसे महंगा है। इसमें Bluetooth 5.4, 12.4mm टाइटेनाइज्ड ड्राइवर्स और 3D Spatial Audio जैसे फीचर्स मिलते हैं। OnePlus के अनुसार ईयरबड्स और केस को मिलाकर 54 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। इन ईयरबड्स में 47ms लो-लेटेंसी मोड दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान ऑडियो और एक्शन के बीच देरी कम करने में मदद करता है। कॉलिंग के लिए इसमें 2-माइक एआई कॉल नॉइज कैंसलेशन भी मिलता है। इसके अलावा ईयरबड्स को IP55 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस मिला है। कंपनी के मुताबिक 10 मिनट की चार्जिंग से करीब 8 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है।

4. OnePlus Nord Buds 2r
कीमत- 1799 रुपये

OnePlus Nord Buds 2r भी एक शानदार विकल्प है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इसकी मौजूदा कीमत 1,799 रुपये है। इसमें Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ 12.4mm टाइटेनाइज्ड डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरबड्स और केस मिलाकर कुल 38 घंटे तक प्लेबैक मिलता है, जबकि सिर्फ ईयरबड्स करीब 8 घंटे तक चल सकते हैं। कॉलिंग के लिए डुअल माइक्रोफोन और AI Clear Call फीचर दिया गया है। इसमें IP55 रेटिंग भी है। OnePlus के मुताबिक इसमें 94ms लो-लेटेंसी ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि OnePlus स्मार्टफोन के साथ Fast Pair की सुविधा भी उपलब्ध है।


5. realme Buds T200 Lite
कीमत- 1459 रुपये

realme Buds T200 Lite ईयरबड्स में Bluetooth 5.4, 12.4mm ड्राइवर्स, AI-आधारित ENC और डुअल-डिवाइस पेयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। ऑनलाइन लिस्टिंग के मुताबिक यह मॉडल 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आता है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें 10 मीटर तक का Bluetooth रेंज भी दिया गया है। इसका 12.4mm ड्राइवर डीप बेस पर फोकस करता है, जबकि AI ENC कॉल के दौरान आसपास की अनचाही आवाज को कम करने में मदद करता है। करीब 1,500 रुपये के बजट में यह उन ग्राहकों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकता है जिन्हें लंबी बैटरी और बेहतर कनेक्टिविटी दोनों चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed