फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: घर में अचानक आ जाए मुसीबत तो काम आएंगे ये 7 गैजेट्स, हर परिवार के पास होने चाहिए

Mon, 21 Sep 2026 05:12 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 05:12 PM IST
सार

Useful Gadgets For Home: इमरजेंसी के समय छोटी चीज भी बड़े काम आ सकती है। बिजली जाने, फोन की बैटरी खत्म होने, इंटरनेट बंद होने या कार स्टार्ट न होने जैसी स्थितियों में कुछ गैजेट्स बेहद काम आते हैं। आइए आपको ऐसे 7 गैजेट्स के बारे में बताते हैं जो मुसीबत के समय बहुत काम आते हैं।

विज्ञापन
7 essential smart gadgets for home emergencies life saving tools list
हर घर में होने चाहिए ये गैजेट्स। - फोटो : एआई
घर में इमरजेंसी कभी भी दस्तक दे सकती है। अचानक बिजली चली जाए, मोबाइल की बैटरी खत्म हो जाए, इंटरनेट बंद हो या रात में किसी जरूरी जगह की रोशनी चाहिए हो, ऐसे समय कुछ छोटे गैजेट्स काफी काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 उपयोगी डिवाइस के बारे में।
7 essential smart gadgets for home emergencies life saving tools list
पावर बैंक - फोटो : एआई
1. पावर बैंक
लंबे पावर कट या बाहर फंसने की स्थिति में स्मार्टफोन बंद होना बड़ी परेशानी बन सकता है। एक अच्छी क्षमता वाला पावर बैंक फोन को चार्ज रखने में मदद करता है। ऐसा मॉडल चुनें जिसमें फास्ट चार्जिंग और एक से ज्यादा डिवाइस चार्ज करने का विकल्प हो।
7 essential smart gadgets for home emergencies life saving tools list
एमरजेंसी लाइट और टॉर्च - फोटो : एआई
2. रिचार्जेबल इमरजेंसी लाइट
बिजली जाने पर मोबाइल की फ्लैशलाइट हर स्थिति में पर्याप्त नहीं होती। रिचार्जेबल एलईडी टॉर्च ज्यादा रोशनी देती है और लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है। इसे घर में ऐसी जगह रखें जहां जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
7 essential smart gadgets for home emergencies life saving tools list
इनवर्टर और यूपीएस - फोटो : Adobe stock
3. मिनी यूपीएस
वाई-फाई राउटर के लिए मिनी यूपीएस पावर कट के दौरान इंटरनेट कनेक्शन को कुछ समय तक चालू रखने में मदद कर सकता है। खासकर घर से काम करने वालों या ऑनलाइन जरूरी काम करने वालों के लिए यह उपयोगी गैजेट है।
विज्ञापन
7 essential smart gadgets for home emergencies life saving tools list
रेडियो - फोटो : instagram
4. इमरजेंसी रेडियो
मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट उपलब्ध न होने पर बैटरी या सोलर पावर से चलने वाला इमरजेंसी रेडियो उपयोगी हो सकता है। इसके जरिए जरूरी स्थानीय सूचनाएं और मौसम से जुड़ी जानकारी मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed