{"_id":"6aae667c3c4664b888061569","slug":"ai-nova-2-power-5g-launched-india-7-000mah-battery-120hz-display-2026-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म: 120Hz डिस्प्ले व शानदार फीचर्स के साथ आया एआई प्लस नाेवा 2 पावर 5G, जानें कीमत","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म: 120Hz डिस्प्ले व शानदार फीचर्स के साथ आया एआई प्लस नाेवा 2 पावर 5G, जानें कीमत
Sat, 19 Sep 2026 04:09 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sat, 19 Sep 2026 04:09 PM IST
सार
एआई प्लस ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन नोवा 2 पावर 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 7,000mAh की विशाल बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और एंड्रॉयड 16 पर आधारित OS के साथ आए इस फोन के क्या स्पेसिफिकेशंस हैं? आइए इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
एआई प्लस नोवा 2 पावर 5G
- फोटो : amarujala.com
टीजर्स के जरिए लंबी सुर्खियां बटोरने के बाद आखिरकार एआई प्लस ने अपनी नोवा 2 सीरीज का नया स्मार्टफोन एआई प्लस नोवा 2 पावर 5जी भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी स्क्रीन और दमदार 7,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो लंबे बैटरी बैकअप की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।
एआई प्लस नोवा 2 पावर 5G
- फोटो : flipkart.com
डायमेंसिटी 7100 प्रोसेसर और 8GB तक रैम
फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7100 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है और ग्राफिक्स के लिए माली-जी610 जीपीयू मिलता है। रैम के मामले में फोन को दो विकल्पों में पेश किया गया है। इसमें 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और इसका सिम कॉन्फिगरेशन नैनो प्लस नैनो प्लस माइक्रोएसडी है।

48MP का रियर कैमरा सेटअप
सॉफ्टवेयर की बात करें तो एआई प्लस नोवा 2 पावर 5G एंड्रॉयड 16 पर आधारित nxtQ OS पर चलता है। कंपनी ने फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के साथ पेश किया है।
- बैटरी ही नहीं, फोटोग्राफी लवर्स को भी यह फोन आकर्षित कर सकता है। नोवा 2 पावर 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें सोनी IMX582 सेंसर वाला 48MP प्राइमरी कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.8 है।
- इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश भी मिलता है। फोन से 2K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा भी 2K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो एआई प्लस नोवा 2 पावर 5G एंड्रॉयड 16 पर आधारित nxtQ OS पर चलता है। कंपनी ने फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के साथ पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एआई प्लस नोवा 2 पावर 5G
- फोटो : flipkart.com
7,000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7,000mAh बैटरी शामिल है। कंपनी ने इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
IP65 रेटिंग और अन्य फीचर्स
एआई प्लस नोवा 2 पावर 5G को IP65 रेटिंग मिली है। इसका मतलब फोन डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑडियो के लिए फोन में 3.5mm ऑडियो जैक और एफएम रेडियो भी मिलता है। फोन का वजन 222 ग्राम है।

कनेक्टिविटी में क्या मिलेगा?
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G एसए व एनएसए, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac सपोर्ट दिया गया है। वाई-फाई में 2.4GHz और 5GHz दोनों बैंड का सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ 5.4, GPS, ग्लोनास, बेइदौ और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी मिलती है।
कितनी है कीमत?
एआई प्लस नोवा 2 पावर 5जी के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 16,699 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB रैम प्लस 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत फोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये रखी गई है।
कितने रंगों में मिलेगा फोन?
एआई प्लस नोवा 2 पावर 5जी को कंपनी ने पांच कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इनमें ब्लू फ्यूजन, ब्लू गोल्ड फ्यूजन, डीप पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और ओशन ग्रीन शामिल हैं। एआई प्लस नोवा 2 पावर 5जी की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यानी ग्राहक इस तारीख और समय से फोन खरीद सकेंगे।