फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   trai probe vodafone idea mnp offers airtel jio complaint

ट्राई की चौखट पहुंचा वीआई बनाम एयरटेल-जियो का मामला: क्या है एमएनपी से जुड़ा विवाद? विस्तार से समझें

Tue, 15 Sep 2026 02:02 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 15 Sep 2026 02:02 PM IST
सार

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने वोडाफोन आइडिया पर मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए ग्राहकों को लुभाने के लिए नियमों के खिलाफ स्पेशल टैरिफ ऑफर देने का आरोप लगाया है। ट्राई के अध्यक्ष एके लाहोटी ने इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
trai probe vodafone idea mnp offers airtel jio complaint
ट्राई करेगी मामले की जांच - फोटो : VI

विस्तार

वोडाफोन-आईडिया (वीआई) और एयरटेल-जियो के बीच मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब टेलीकॉम नियामक ट्राई (TRAI) के दरवाजे पहुंच चुका है। एयरटेल और रिलायंस जियो ने वोडाफोन आइडिया के कुछ ऑफर्स पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि दूसरे नेटवर्क से नंबर पोर्ट कराने वाले ग्राहकों को खास टैरिफ लाभ देकर वीआई पर आने के लिए आकर्षित किया जा रहा है। अब ट्राई इन शिकायतों की जांच करेगा।
विज्ञापन


ट्राई ने शिकायतों का लिया संज्ञान
  • टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई के चेयरमैन ए.के. लाहोटी ने सोमवार को कहा कि अलग-अलग ऑपरेटरों की ओर से मिली शिकायतों और चिंताओं की जांच की जाएगी।
  • विज्ञापन
  • उन्होंने कहा कि जब किसी टेलीकॉम कंपनी की ओर से कोई मामला नियामक के सामने रखा जाता है, तो उस पर गौर किया जाता है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस मामले में एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया को एक साथ बुलाकर अलग से चर्चा की जाएगी या नहीं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

क्या है वोडाफोन आइडिया पर आरोप?
  • मामला मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी यानी एमएनपी से जुड़े प्रमोशनल ऑफर्स का है। आरोप है कि वोडाफोन आइडिया की ओर से ऐसे टैरिफ फायदे प्रचारित किए गए, जो खास तौर पर दूसरे नेटवर्क से अपना नंबर पोर्ट कराकर वीआई में आने वाले ग्राहकों से जुड़े थे।
  • शिकायत करने वाली टेलीकॉम कंपनी ने ट्राई को बताया कि किसी दूसरे नेटवर्क से पोर्ट होकर आने वाले ग्राहकों को अलग या विशेष टैरिफ फायदा देना महज डिस्काउंट नहीं, बल्कि ग्राहक को नेटवर्क बदलने के लिए प्रोत्साहित करने जैसा हो सकता है। कंपनी ने ट्राई के पुराने रुख का भी हवाला दिया है, जिसमें दूसरे ऑपरेटर के ग्राहकों को सिर्फ पोर्टिंग के आधार पर विशेष लाभ देने पर आपत्ति जताई गई थी।

2 सितंबर को ट्राई को भेजा गया था पत्र
एक टेलीकॉम ऑपरेटर ने इस मामले में 2 सितंबर 2026 को ट्राई को लिखित शिकायत भेजी थी। पत्र में आरोप लगाया गया कि आपत्ति सामने आने के बावजूद ऐसे ऑफर्स और उनसे जुड़े प्रचार जारी रहे। शिकायत में ट्राई से मांग की गई कि वोडाफोन आइडिया को ऐसे विज्ञापन, अभियान और बिक्री गतिविधियां तत्काल रोकने का निर्देश दिया जाए, जिनमें नंबर पोर्ट कराने के बदले अतिरिक्त टैरिफ लाभ का संकेत मिलता हो। इसके साथ ही कंपनी से अनुपालन रिपोर्ट लेने की मांग भी की गई, ताकि यह साफ हो सके कि विवादित प्रचार और ऑफर्स वापस ले लिए गए हैं या नहीं।

वीआई ने आरोपों पर क्या कहा?
  • वोडाफोन आइडिया ने इन आरोपों को सीधे तौर पर स्वीकार नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि वह निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा में भरोसा करती है और अपने उत्पादों तथा ग्राहकों को मिलने वाली वैल्यू के आधार पर बाजार में मुकाबला करती है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह सभी लागू कानूनों और नियमों के तहत कारोबार करती है।
  • वीआई के रुख से परिचित एक सूत्र के मुताबिक, जिन डिस्काउंटेड प्लान पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वे केवल नंबर पोर्ट करके आने वाले ग्राहकों के लिए नहीं हैं। कंपनी का दावा है कि ये ऑफर सभी नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं और संबंधित प्लान की जानकारी नियमित प्रक्रिया के तहत ट्राई को दी जाती है।

मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी क्या है?
  • मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी वह सुविधा है, जिसके जरिए ग्राहक अपना मोबाइल नंबर बदले बिना एक टेलीकॉम ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर पर जा सकता है। यानी नंबर वही रहता है, लेकिन नेटवर्क कंपनी बदल जाती है।
  • इसी वजह से पोर्टिंग के समय दिए जाने वाले ऑफर टेलीकॉम कंपनियों की प्रतिस्पर्धा में अहम भूमिका निभाते हैं। सवाल अब यह है कि क्या वीआई के ऑफर्स सामान्य नए ग्राहक ऑफर हैं या इनमें पोर्ट कराने वाले ग्राहकों को अलग फायदा दिया जा रहा है।

अब आगे क्या होगा?
ट्राई ने फिलहाल शिकायतों और सामने रखे गए पक्षों की जांच करने की बात कही है। नियामक की पड़ताल के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वोडाफोन आइडिया के ऑफर्स मौजूदा नियमों के दायरे में हैं या नहीं। इस मामले का फैसला सिर्फ वीआई के लिए नहीं, बल्कि एयरटेल और जियो समेत पूरे टेलीकॉम बाजार के लिए अहम हो सकता है, क्योंकि नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए ग्राहक हासिल करने की प्रतिस्पर्धा आने वाले समय में और तेज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed