{"_id":"6ac8b3d2a56b3be805016ef6","slug":"vivo-y600s-pro-5g-launched-10200mah-battery-dimensity-7300e-price-specs-features-details-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन नहीं पूरा पावरबैंक: वीवो ने उतारा 10200mAh बैटरी वाला धांसू 5जी फोन, दूसरे डिवाइस को भी करेगा चार्ज","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
फोन नहीं पूरा पावरबैंक: वीवो ने उतारा 10200mAh बैटरी वाला धांसू 5जी फोन, दूसरे डिवाइस को भी करेगा चार्ज
Fri, 09 Oct 2026 02:59 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:59 PM IST
सार
स्मार्टफोन में बार-बार लो-बैटरी की वॉर्निंग से परेशान यूजर्स के लिए वीवो ने एक नया 'पावरहाउस' फोन पेश कर दिया है। कंपनी ने अपनी होम मार्केट में 10,200mAh की विशालकाय बैटरी वाला Vivo Y600s Pro 5G लॉन्च किया है। 90W सुपरफास्ट चार्जिंग, पावरबैंक की तरह काम करने वाली रिवर्स चार्जिंग और 1.5K AMOLED डिस्प्ले से लैस इस नए फोन की पूरी डिटेल्स जानिए।
विज्ञापन
वीवो ने लॉन्च किया नया बिग बैटरी फोन।
- फोटो : वीवो
विस्तार
अगर आप उन स्मार्टफोन यूजर्स में से हैं जो दिनभर चार्जर या पावरबैंक जेब में लेकर घूमते हैं, तो वीवो का यह नया फोन आपकी सारी टेंशन दूर करने आ गया है। इस हफ्ते 9000mAh बैटरी वाला फोन पेश करने के बाद वीवो ने अब अपनी बैटरी लिमिट को और आगे बढ़ाते हुए एक नया मॉन्स्टर Vivo Y600s Pro 5G मार्केट में उतार दिया है। यह हैंडसेट सीधे 10,200mAh की विशाल बैटरी और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यह जरूरत पड़ने पर दूसरे फोन्स के लिए पावरबैंक का काम भी कर सकता है।
Vivo Y600s Pro में मिलेगी 10,200mAh की बैटरी
Vivo Y600s Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,200mAh बैटरी है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जिन्हें लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना होता है। बड़ी बैटरी के साथ इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन को तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
कंपनी ने फोन की बैटरी के लिए 6 साल तक हेल्थ बनाए रखने का दावा भी किया है। हालांकि, वास्तविक बैटरी लाइफ इस्तेमाल और चार्जिंग की आदतों पर निर्भर करेगी। इस स्मार्टफोन में OTG रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से फोन का इस्तेमाल पावर बैंक की तरह करके दूसरे डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन
Vivo Y600s Pro में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूथ नजर आ सकते हैं।
फोन में Q10+ AMOLED पैनल के साथ HDR सपोर्ट, 1.07 अरब रंगों को दिखाने की क्षमता और 4320Hz PWM डिमिंग दी गई है। इसमें पंच-होल डिजाइन और इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए ग्लास लेयर दी गई है।
MediaTek प्रोसेसर और 16GB तक रैम
परफॉर्मेंस के लिए वीवो के इस फोन में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया गया है। यह 6nm तकनीक पर बना ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक है।
फोन में 8GB LPDDR5 फिजिकल रैम मिलती है। इसके अलावा Memory Fusion तकनीक की मदद से 8GB तक वर्चुअल रैम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह कंपनी इसे कुल 16GB तक रैम क्षमता के तौर पर पेश कर रही है। ध्यान देने वाली बात है कि वर्चुअल रैम, फिजिकल रैम का पूरा विकल्प नहीं होती।
हाई परफॉर्मेंस के दौरान गर्मी को संभालने के लिए इसमें VC कूलिंग चैंबर भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें, तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है।
50MP रियर और 32MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y600s Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके पिछले हिस्से में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एक AI लेंस भी मौजूद है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और इन्फ्रारेड फीचर दिए गए हैं।
कीमत और कलर ऑप्शंस
कंपनी ने इसे दो स्टोरेज ऑप्शंस में चीन में उतारा है:
यह फोन चार बेहद खूबसूरत शेड्स- फ्लोटिंग गोल्ड, वास्ट ब्लू, स्टारी पर्पल और मूनलाइट ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है। जल्द ही इसके भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट्स में एंट्री करने की उम्मीद है।

- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: लगभग 2,699 युआन (करीब 39,000 रुपये)
- 8GB RAM + 512GB स्टोरेज: लगभग 2,999 युआन (करीब 43,000 रुपये)