फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   what is 5g redcap technology smartwatch security camera iot benefits features details report

नए अवतार में दिखेगा 5जी इंटरनेट: क्या है 'रेडकैप' तकनीक, जिससे बदल जाएगी स्मार्टवॉच और कैमरों की दुनिया?

Mon, 26 Oct 2026 03:35 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 03:35 PM IST
सार

5G नेटवर्क ने इंटरनेट का उपयोग करने के तरीकों में व्यापक क्रांति लाई है। अब वीडियो स्ट्रीमिंग से लेकर इंटरनेट से जुड़ी कई तरह की सेवाएं काफी तेज हो गई हैं। हालांकि, अब 5G इंटरनेट को एक नए रूप में लाने की तैयारी की जा रही है। यह नए तरह का 5जी इंटरनेट आपके घर में लगे स्मार्ट डिवाइसेज, स्मार्ट टीवी और कैमरे समेत कई उपकरणों के लिए तैयार किया जा रहा है। आइए इस शानदार तकनीक को आसान भाषा में समझते हैं।

विज्ञापन
what is 5g redcap technology smartwatch security camera iot benefits features details report
जानिए RedCap 5G की खासियत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Airtel 5G RedCap Technology: 5G ने इंटरनेट से जुड़े कई तरह के काम को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। चाहे वीडियो स्ट्रीम करना हो, ऑनलाइन गेम खेलना हो, मूवीज डाउनलोड करना हो या केवल ब्राउजिंग ही करना हो, ये सारे काम अब बिना किसी रुकावट और लैग के काफी तेजी से होते हैं। लेकिन, आने वाले समय में 5G तकनीक का इस्तेमाल स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड, सिक्योरिटी कैमरों, स्मार्ट बिजली मीटर और फैक्ट्रियों में लगी मशीनों को कनेक्ट करने के लिए भी बढ़ सकता है। यहीं पर RedCap 5G तकनीक की अहम भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन


ग्लोबल मोबाइल सप्लायर्स एसोसिएशन (GSA) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल भी उन ऑपरेटरों में शामिल है, जो इस तकनीक को लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। लेकिन RedCap 5G आखिर है क्या? यह सामान्य 5G से कैसे अलग है और इससे आम लोगों को क्या फायदा मिल सकता है? आइए, आसान भाषा में समझते हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले समझिए, RedCap 5G क्या है?
  • RedCap का पूरा नाम रिड्यूस्ड कैपिबिलिटी 5G है। इसे 5G तकनीक का ऐसा रूप समझ सकते हैं, जिसे उन डिवाइसेज की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है, जिन्हें स्मार्टफोन जितनी ज्यादा नेटवर्क क्षमता की जरूरत नहीं होती।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उदाहरण के तौर पर, स्मार्टफोन पर हम वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं, वीडियो कॉल करते हैं और बड़ी फाइलें डाउनलोड करते हैं। ऐसे कामों के लिए तेज इंटरनेट और ज्यादा डेटा क्षमता की जरूरत पड़ सकती है।
  • इसके उलट, फिटनेस बैंड को आमतौर पर गतिविधियों का डेटा भेजना होता है। स्मार्ट सेंसर को मशीन का तापमान या उसकी स्थिति बतानी होती है। ऐसे उपकरणों को हर समय स्मार्टफोन जैसी नेटवर्क क्षमता की जरूरत नहीं पड़ती। RedCap इसी अंतर को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य कम जटिल हार्डवेयर वाले डिवाइसेज को 5G नेटवर्क से जोड़ने का विकल्प देना है।

सामान्य 5G और RedCap 5G में क्या अंतर है?
  • सामान्य 5G और RedCap 5G में सबसे बड़ा अंतर उनकी क्षमता और इस्तेमाल का है। सामान्य 5G स्मार्टफोन पर तेज इंटरनेट, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे कामों के लिए इस्तेमाल होता है। वहीं, RedCap 5G उन डिवाइसेज के लिए बनाया गया है, जिन्हें 5G कनेक्टिविटी तो चाहिए, लेकिन स्मार्टफोन जितनी ज्यादा डेटा क्षमता की जरूरत नहीं होती।
  • उदाहरण के लिए, स्मार्टफोन पर हाई-क्वालिटी वीडियो देखने के लिए सामान्य 5G उपयोगी है, जबकि स्मार्ट सेंसर या कुछ स्मार्टवॉच के लिए RedCap एक विकल्प हो सकता है।
  • RedCap में बैंडविड्थ और एंटीना जैसी कुछ क्षमताएं सीमित रखी जाती हैं। इससे हार्डवेयर का डिजाइन सरल हो सकता है और बिजली की खपत घटाने में मदद मिलती है।


यह भी पढ़ें: आईफोन डुओ: फोल्ड करते ही स्क्रीन में आई दरारें, अंदर से आ रही चटकने की आवाज, 4.5 लाख के फोन में क्या है खराबी?
Trending Videos

what is 5g redcap technology smartwatch security camera iot benefits features details report
RedCap 5G से आपको क्या फायदा? - फोटो : अमर उजाला
RedCap 5G से आम यूजर्स की जिंदगी में क्या बदलाव आएगा?
RedCap 5G के लागू होने से स्मार्ट और कनेक्टेड गैजेट्स का इस्तेमाल पूरी तरह बदल जाएगा:

स्मार्टवॉच: RedCap सपोर्ट वाली स्मार्टवॉच सीधे मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने का विकल्प दे सकती हैं। इससे कुछ कामों के लिए स्मार्टफोन या Wi-Fi पर निर्भरता कम हो सकती है। हालांकि, इसके लिए वॉच में जरूरी हार्डवेयर और नेटवर्क सपोर्ट होना चाहिए।

होम सिक्योरिटी कैमरे: RedCap सपोर्ट वाले कैमरे उपयुक्त मोबाइल नेटवर्क के जरिए डेटा भेज सकते हैं। इससे कुछ जगहों पर Wi-Fi के बिना भी कनेक्टिविटी का विकल्प मिल सकता है। हालांकि, कैमरे की वीडियो क्वालिटी और डेटा की जरूरत के हिसाब से तकनीक का चुनाव करना होगा।

फिटनेस बैंड और ट्रैकर: फिटनेस से जुड़े आंकड़े नेटवर्क के जरिए भेजने में मदद मिल सकती है। इससे कनेक्टेड फिटनेस डिवाइसेज के लिए नए विकल्प बन सकते हैं।

फैक्ट्री सेंसर और स्मार्ट मीटर: मशीनों की निगरानी करने वाले सेंसर, ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम और स्मार्ट बिजली मीटर जैसे उपकरण मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने के नए विकल्प पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एआई कोडिंग टूल्स: काम की रफ्तार बढ़ी, लेकिन प्रोडक्टिविटी में नहीं आया उछाल, रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या RedCap 5G से डिवाइस सस्ते होंगे और बैटरी ज्यादा चलेगी?
  • यह इस तकनीक से जुड़ा अहम सवाल है। RedCap को कम जटिल हार्डवेयर वाले डिवाइसेज के लिए डिजाइन किया गया है। इससे कुछ उत्पादों की लागत कम करने और बिजली की खपत घटाने में मदद मिल सकती है।
  • अगर किसी स्मार्ट सेंसर को सीमित डेटा भेजना है, तो उसके लिए बहुत ज्यादा क्षमता वाले हार्डवेयर की जरूरत नहीं पड़ सकती। इससे डिवाइस बनाने वाली कंपनियों को लागत घटाने का मौका मिल सकता है।
  • लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि RedCap वाला हर डिवाइस सस्ता होगा या उसकी बैटरी अपने आप ज्यादा चलेगी। बैटरी लाइफ नेटवर्क सिग्नल, डिवाइस के डिजाइन, इस्तेमाल और दूसरे हार्डवेयर पर भी निर्भर करती है। इसलिए वास्तविक फायदा उत्पाद के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।

Airtel की RedCap 5G को लेकर क्या तैयारी है?
  • GSA की रिपोर्ट में भारती एयरटेल को उन चुनिंदा टेलीकॉम ऑपरेटरों में शामिल किया गया है, जो RedCap तकनीक को लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इंडोनेशिया की टेलीकॉम कंपनी टेल्कॉमसेल का नाम भी इस संदर्भ में सामने आया है।
  • हालांकि, एयरटेल ने अभी तक इस तकनीक की व्यावसायिक शुरुआत की तारीख, उपलब्धता वाले शहरों या ग्राहकों के लिए किसी खास प्लान की जानकारी नहीं दी है। इसलिए इसे ऐसी सेवा नहीं समझना चाहिए, जिसका फायदा अभी हर एयरटेल ग्राहक उठा सकता है।
  • इस तकनीक को इस्तेमाल में लाने के लिए नेटवर्क के साथ-साथ RedCap सपोर्ट वाले मॉडम, चिपसेट और डिवाइसेज की उपलब्धता भी जरूरी होगी।

आम यूजर्स को RedCap 5G का फायदा कब मिलेगा?
  • फिलहाल RedCap 5G को लेकर उम्मीदें जरूर हैं, लेकिन इसका फायदा तुरंत हर यूजर तक पहुंचने की संभावना नहीं है। सबसे पहले टेलीकॉम कंपनियों को अपने नेटवर्क पर इस तकनीक को उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद डिवाइस बनाने वाली कंपनियों को भी RedCap सपोर्ट वाले उत्पाद बाजार में लाने होंगे।
  • अगर डिवाइस की लागत और बिजली की खपत में उम्मीद के मुताबिक कमी आती है, तो इससे कनेक्टेड गैजेट्स को ज्यादा किफायती बनाने में मदद मिल सकती है। स्मार्ट होम, फिटनेस डिवाइसेज, सुरक्षा व्यवस्था और औद्योगिक उपकरणों में इसका इस्तेमाल बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed