{"_id":"6adf03d04fd4cba7370ab75b","slug":"iphone-duo-display-line-ifixit-teardown-reveals-hinge-issue-repair-cost-in-india-details-2026-10-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईफोन डुओ: फोल्ड करते ही स्क्रीन में आई दरारें, अंदर से आ रही चटकने की आवाज, 4.5 लाख के फोन में क्या है खराबी?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
आईफोन डुओ: फोल्ड करते ही स्क्रीन में आई दरारें, अंदर से आ रही चटकने की आवाज, 4.5 लाख के फोन में क्या है खराबी?
Mon, 26 Oct 2026 01:10 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:10 PM IST
सार
एपल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ बाजार में आते ही विवादों में घिर गया है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि फोन को फोल्ड करते समय चटकने की आवाज आई और चंद घंटों में ही अंदरूनी स्क्रीन पर दरारें पड़ गईं। मशहूर रिपेयर वेबसाइट iFixit ने इस खराबी के पीछे की संभावित वजहें बताई हैं। आइए जानते हैं आखिर 4.5 लाख रुपये के इस फोन में क्या गड़बड़ है।
विज्ञापन
कई नए आईफोन डुओ की स्क्रीन हुई खराब।
- फोटो : अमर उजाला
iPhone Duo Display Failing Issue: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एपल (Apple) ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में अपना पहला कदम रख दिया है। सितंबर में iPhone Duo नाम से लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स के साथ आता है। लेकिन, ऐसा लगता है कि एपल का यह नया नवेला डिवाइस फोल्डेबल डिजाइन की पुरानी चुनौतियों से बच नहीं पाया है।
Trending Videos
फोल्ड करने के दौरान डिस्प्ले पर दिखने लगई लाइन।
- फोटो : @Play4Index/एक्स
आखिर क्यों खराब हो रही है iPhone Duo की स्क्रीन?
हालांकि, आईफोन डुओ की स्क्रीन पर लाइन दिखने की समस्या अभी कुछ ही यूजर्स के साथ आई है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। iFixit की टीम ने फोन को खोलकर उसके हिंज का 3D मॉडल तैयार किया। इसके लिए टियरडाउन वीडियो, पेटेंट से जुड़ी जानकारी और सीटी स्कैन का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद स्क्रीन खराब होने की बताई गई जगहों की तुलना मॉडल से की गई। टीम ने आईफोन डुओ की स्क्रीन में आ रही समस्या की दो वजहें बताई हैं:
1. सेंट्रल सपोर्ट बार की समस्या:
रिपोर्ट में पता चला कि शिकायत वाले हिस्से फोन के दोनों भागों को जोड़ने वाली फ्लेक्स केबल के लिए बने गैप और हिंज के बीच मौजूद सपोर्ट स्ट्रक्चर के आसपास केंद्रित हैं। फोल्डेबल फोन में इनर स्क्रीन को बार-बार मोड़ना पड़ता है। इसलिए हिंज और स्क्रीन के बीच पर्याप्त जगह का होना जरूरी है। अगर फोन बंद होते समय किसी हिस्से पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है, तो इससे स्क्रीन की पतली परतों को नुकसान पहुंच सकता है।
फोल्डेबल फोन की इनर स्क्रीन अंदर की ओर मुड़ती है। इसी वजह से स्क्रीन पर फोल्ड की एक लाइन या क्रीज दिखाई देती है। अगर मुड़ने के दौरान स्क्रीन को किसी कठोर हिस्से से अतिरिक्त दबाव मिले, तो उस जगह नुकसान होने का खतरा बढ़ सकता है।
2. गाइड रेल्स की खराबी:
स्क्रीन के खराब होने की दूसरी वजह घुमावदार गाइड रेल्स को बताया गया है जो हिंज को गाइड करती हैं। फोल्ड करते समय अगर ये रेल्स अपनी जगह से थोड़ा भी ऊपर उठ जाती हैं, तो वे स्क्रीन की पतली लेयर्स से टकराकर उसे नुकसान पहुंचा सकती हैं।
हालांकि, iFixit ने जिन वजहों की चर्चा की है, वे संभावित कारण हैं। अभी तक किसी एक वजह को स्क्रीन खराब होने का पक्का कारण नहीं बताया गया है।

रिपोर्ट में हिंज की खराबी को बताया गया वजह।
- फोटो : @Play4Index/एक्स
स्क्रीन पर लाइनें आने की वजह क्या हो सकती है?
स्क्रीन पर दिखने वाली लाइनें हर बार डिस्प्ले के टूटने का संकेत नहीं होतीं। iFixit के मुताबिक, डिस्प्ले के इलेक्ट्रिकल कनेक्शन में किसी एक जगह खराबी आने पर भी पिक्सल की पूरी पंक्ति या कॉलम प्रभावित हो सकती है। ऐसा तब भी हो सकता है, जब स्क्रीन पर बाहर से कोई साफ दरार दिखाई न दे।
रिपेयरिंग का खर्च उड़ा देगा होश
राहत की बात यह है कि एप्पल उन सभी यूजर्स को फ्री रिप्लेसमेंट दे रहा है, जिन्हें शुरुआत में ही इस डिस्प्ले समस्या का सामना करना पड़ा है। लेकिन, अगर आपका फोन वारंटी से बाहर है और स्क्रीन टूट जाती है, तो इसे बदलवाने का खर्च सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। भारत में iPhone Duo की अंदरूनी स्क्रीन को बदलवाने का खर्च करीब 1.5 लाख रुपये बताया जा रहा है, जो कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कीमत से भी ज्यादा है।

लाखों में है रिपेयर का खर्च।
- फोटो : एपल
कितना है स्क्रीन रिपेयर का खर्च?
- स्क्रीन की इस शुरुआती दिक्कत को छोड़ दें, तो बाकी मामलों में iPhone Duo ने iFixit की टीम को इम्प्रेस किया। डस्ट टेस्ट में यह फोन Samsung Galaxy Z Fold 8 और Google Pixel 11 Pro Fold से बेहतर साबित हुआ। इसके अंदर धूल के कण बहुत कम पहुंचे। इसे IP68 की डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।
- टीयरडाउन में यह भी पाया गया कि इसकी इनर स्क्रीन से नैनो-टेक्सचर कवर को हटाना आसान था और फोन इसके बिना भी अच्छे से काम कर रहा था। iFixit ने इस फोन को रिपेयरिंग के मामले में 10 में से 5 का स्कोर दिया है, जो अब तक किसी भी फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए सबसे ज्यादा है।
- अगर रिपेयरिंग के खर्च की बात करें, तो वारंटी से बाहर iPhone Duo की इनर स्क्रीन की मरम्मत का खर्च लगभग 1.50 लाख रुपये का खर्च आता है। 1,49,900 बताया गया है। फोन की कीमत को देखते हुए यह रकम काफी बड़ी है।
विज्ञापन
एपल केयर प्लस प्लान होगा फायदेमंद।
- फोटो : एपल
क्या iPhone Duo खरीदना जोखिम भरा है?
अभी सामने आई शिकायतों की संख्या सीमित है, इसलिए इनके आधार पर यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा कि iPhone Duo की सभी यूनिट में स्क्रीन की समस्या है। फोल्डेबल फोन का डिजाइन सामान्य स्मार्टफोन से अलग होता है। इसमें स्क्रीन, हिंज और केबल जैसे हिस्सों को बार-बार मुड़ने की स्थिति में काम करना पड़ता है। ऐसे में लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद इनकी मजबूती अहम हो जाती है।
iPhone Duo खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए स्क्रीन रिपेयर की लागत, वारंटी की शर्तें और सर्विस की उपलब्धता समझना जरूरी है। फोन खरीदने के बाद स्क्रीन पर लाइनें, दरारें या हिंज से असामान्य आवाज सुनाई दे, तो उसे खुद ठीक करने की कोशिश करने के बजाय ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जांच करानी चाहिए।
कितनी है iPhone Duo की कीमत?
भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये तय की गई है, जो इसके 256GB वेरिएंट के लिए है। वहीं, 2TB मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये तक जाती है। यानी महंगे फोल्डेबल फोन में स्क्रीन खराब होने पर रिपेयर का खर्च भी यूजर्स के लिए बड़ी चिंता बन सकता है। कंपनी ने 23 अक्तूबर को इसकी पहली सेल शुरू की थी। भारी डिमांड और सप्लाई की कमी के चलते अभी इस फोन की डिलीवरी का टाइम जनवरी तक पहुंच चुका है।