{"_id":"6addc94f236699fdbd001054","slug":"wireless-earbud-low-sound-problem-fix-dirt-removal-tips-at-home-without-spending-money-2026-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: वायरलेस ईयरबड्स की धीमी आवाज ने कर दिया है परेशान? बिना 1 रुपया खर्च किए ऐसे पाएं छुटकारा","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
काम की बात: वायरलेस ईयरबड्स की धीमी आवाज ने कर दिया है परेशान? बिना 1 रुपया खर्च किए ऐसे पाएं छुटकारा
Sun, 25 Oct 2026 02:48 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:48 PM IST
सार
क्या आपके भी दो में से किसी एक वायरलेस ईयरबड (Wireless Earbud) में आवाज धीमी आने लगी है? अक्सर लोग इसे खराबी समझकर नए ईयरबड्स खरीद लेते हैं। लेकिन, कई बार ये खराबी ईयरबड्स में नहीं, बल्कि आपके स्मार्टफोन की सेटिंग या ईयरबड में जमी गंदगी के कारण होती है।
विज्ञापन
घर बैठे ठीक करें ईयरबड्स में साउंड की प्रॉब्लम।
- फोटो : अमर उजाला
Fix One Earbud Low Sound Problem: आजकल जिधर नजर घुमाओ, हर दूसरा इंसान कानों में वायरलेस ईयरबड्स (TWS Earbuds) लगाए नजर आता है। चाहे ट्रैवल करते समय गाने सुनना हो, वेब सीरीज देखनी हो या फिर ऑफिस की मीटिंग्स अटेंड करनी हों, ये छोटे से गैजेट्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। वायर के झंझट से आजादी दिलाने वाले ये गैजेट इस्तेमाल में तो बेहद सुविधाजनक हैं, लेकिन कभी-कभी ये टेंशन भी दे देते हैं।
Trending Videos
सबसे पहले करें ये बेसिक चेक
- फोटो : वनप्लस
सबसे पहले करें ये बेसिक चेक
किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले यह कन्फर्म करना जरूरी है कि दिक्कत ईयरबड्स में है या आपके फोन में। जिस ईयरबड में आवाज कम आ रही है, उसे निकालकर दूसरे कान में लगाएं। इसके बाद, अपने ईयरबड्स को किसी दूसरे स्मार्टफोन या लैपटॉप से कनेक्ट करके देखें। अगर दूसरे डिवाइस पर दोनों बड्स से बराबर और तेज आवाज आ रही है, तो समझ लीजिए कि आपके ईयरबड्स बिल्कुल सही हैं, समस्या आपके फोन की सेटिंग्स में है।
गंदगी है सबसे बड़ी दुश्मन, ऐसे करें सफाई
अगर दूसरे डिवाइस पर भी एक बड में आवाज कम आ रही है, तो इसका सबसे बड़ा कारण धूल या कान का मैल हो सकता है। लगातार इस्तेमाल से ईयरबड्स की जाली पर गंदगी जमा हो जाती है, जो साउंड को ब्लॉक कर देती है। इसे ठीक करने के लिए एक मुलायम और सूखा कपड़ा, सॉफ्ट टूथब्रश या कॉटन स्वैब लें और सिलिकॉन टिप को हटाकर स्पीकर की जाली को बेहद हल्के हाथों से साफ करें। ध्यान रखें कि कभी भी जाली के अंदर सुई, पिन या कोई नुकीली चीज न डालें।

ईयर-टिप का सही साइज है जरूरी
- फोटो : Freepik.com
ईयर-टिप का सही साइज है जरूरी
कई बार ईयरबड्स और फोन दोनों एकदम सही होते हैं, लेकिन दिक्कत सिलिकॉन की ईयर-टिप में होती है। अगर ईयर-टिप का साइज आपके कान के हिसाब से सही नहीं है और वह ढीली है, तो कान में वैक्यूम सील नहीं बन पाएगी। सील न बनने से बाहर का शोर अंदर आता है और आपको लगता है कि आवाज धीमी है। जब आप नए ईयरबड्स खरीदते हैं, तो डिब्बे में अलग-अलग साइज की टिप्स मिलती हैं। उन्हें बदलकर देखें। कई लोगों के दोनों कानों के साइज में मामूली अंतर होता है, इसलिए हो सकता है आपको लेफ्ट और राइट कान के लिए अलग-अलग साइज की टिप इस्तेमाल करनी पड़े।

ऑडियो बैलेंस सेटिंग की गड़बड़ी को करें चेक।
- फोटो : Freepik.com
फोन की ऑडियो बैलेंस सेटिंग को करें रीसेट
अगर सफाई और टिप बदलने के बाद भी बात नहीं बन रही है, तो 99% चांस है कि आपके फोन की लेफ्ट-राइट ऑडियो बैलेंस सेटिंग बिगड़ गई है। अगर यह बैलेंस स्लाइडर गलती से भी लेफ्ट या राइट की तरफ खिसक जाए, तो एक कान में आवाज आनी बंद या कम हो जाती है। इसे ऐसे ठीक करें:
- अपने फोन की Settings में जाएं।
- वहां Accessibility (एक्सेसिबिलिटी) या Hearing (हियरिंग) का ऑप्शन खोजें।
- इसके अंदर Audio Adjustment या Audio Balance का स्लाइडर मिलेगा।
- सुनिश्चित करें कि यह स्लाइडर एकदम बीच (Center) में हो।
- इसके अलावा, वहीं पर 'Mono Audio' का विकल्प भी चेक कर लें, इसे अपनी जरूरत के हिसाब से ऑन या ऑफ करके देख सकते हैं।
इन छोटे और आसान स्टेप्स को अपनाकर आप अपने ईयरबड्स में फिर से जान फूंक सकते हैं और अपने पैसे बचा सकते हैं।