फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   AI Tools for Everyday Use How to Use ChatGPT Gemini and Claude Safely Plus Free Photo and Video Editors

एआई से रोज के काम होंगे आसान: जानिए क्या है इस्तेमाल का सही तरीका? भूलकर भी न करें ये गलती

Fri, 23 Oct 2026 04:09 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Fri, 23 Oct 2026 04:09 PM IST
सार

  • एआई टूल की मदद से रोज की जिंदगी के काम कैसे आसान बनाए जा सकते हैं।
  • एआई के इस्तेमाल का क्या है सही तरीका और किन सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी है।
  • एआई की जानकारी पर पूरी भरोसा करना सही है या गलत।

विज्ञापन
AI Tools for Everyday Use How to Use ChatGPT Gemini and Claude Safely Plus Free Photo and Video Editors
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एआई अब सिर्फ टेक कंपनियों की चर्चा तक सीमित नहीं है। ChatGPT, Gemini और Claude जैसे चैटबॉट आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में जगह बना रहे हैं। ईमेल लिखना हो, पढ़ाई में मदद चाहिए या छुट्टियों की प्लानिंग करनी हो, कुछ ही सेकंड में ड्राफ्ट सामने आ जाता है। लेकिन अक्सर लोगों के इसके सही इस्तेमाल की जानकारी नहीं होती. आइए जानते हैं एआई का सही इस्तेमाल कैसे करें और किन सावधानियों का ध्यान रखें।

विज्ञापन

रोज के काम में कैसे करें इस्तेमाल?

  1. ईमेल और मैसेज:  बस बताइए कि किसे, क्या और किस लहजे में लिखना है। छुट्टी की अर्जी हो या ग्राहक को जवाब, मिनटों में तैयार हो जाता है। आप हिंदी में भी इसके निर्देश दे सकते हैं।

    विज्ञापन
  2. पढ़ाई:  कठिन टॉपिक को आसान भाषा में समझने के लिए एआई एक बहुत अच्छा टूल है। गूगल पर दस जगह ढूंढने से बेहतर है कि एक छोटा सा प्रोमप्ट देकर सारी जानकारी एक ही जगह प्राप्त की जाए। लंबे नोट्स का सारांश बनवाएं, या खुद को परखने के लिए अभ्यास के क्विज खेल सकते हैं। लेकिन इसमें ध्यान रखें कई बार एआई की जानकारी गलत भी हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. ट्रैवल प्लान:  अपने हॉलीडे की प्लानिंग के लिए भी एआई आपकी काफी मदद कर सकता है। आपको बस बजट, दिनों की संख्या और पसंद बतानी है। एआई आपको डे वाई डे का एक प्लान बता देगा। आप होटल बुकिंग करते समय वहां की रेटिंग भी एआई से पूछ सकते हैं। हांलाकि टिकट और होटल की कीमत खुद जांच लें।

फोटो और वीडियो एडिटिंग के फ्री टूल्स

फोटो के लिए Canva और Google Photos में बैकग्राउंड हटाने और तस्वीर सुधारने के AI फीचर हैं। वीडियो के लिए CapCut, Clipchamp और DaVinci Resolve जैसे टूल लोकप्रिय हैं। इनमें Clipchamp का बेसिक वर्जन और DaVinci Resolve का एक वर्जन मुफ्त है। पर ध्यान रखें कि फ्री सुविधाएं तेजी से बदलती रहती हैं और ज्यादातर टूल फ्री एक्सपोर्ट पर अपना लोगो लगा देते हैं।

भूलकर भी न करें ये गलतियां

  1. गलत जानकारी:  AI पूरे आत्मविश्वास से गलत तथ्य, आंकड़े या नाम बता सकता है। खबर, सेहत, कानून या पैसे से जुड़ी हर बात आधिकारिक स्रोत से जरूर जांचें।
  2. प्राइवेसी:  आधार, पैन, बैंक डिटेल, OTP, निजी चैट या दफ्तर के गोपनीय दस्तावेज चैटबॉट में न डालें। ऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स देखें कि आपकी चैट का इस्तेमाल कैसे होता है।
  3. फर्जी एप:  मशहूर AI टूल्स के नाम पर नकली एप और वेबसाइट घूम रही हैं। सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।
  4. डीपफेक:  AI से किसी की आवाज या चेहरा नकल करके ठगी हो सकती है। रिश्तेदार के नाम पर आए पैसे मांगने वाले कॉल या वीडियो की दूसरे नंबर पर फोन करके पुष्टि करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed