{"_id":"6adb0eaff78f22e8ac0be8ef","slug":"iphone-duo-pricing-storage-variant-find-out-where-buy-apple-first-foldable-phone-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"4.49 लाख तक है एपल के फोल्डेबल आईफोन की कीमत: किस वेरिएंट के लिए कितने देने होंगे पैसे? देखें प्राइज लिस्ट","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
4.49 लाख तक है एपल के फोल्डेबल आईफोन की कीमत: किस वेरिएंट के लिए कितने देने होंगे पैसे? देखें प्राइज लिस्ट
Fri, 23 Oct 2026 01:07 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:07 PM IST
सार
-एपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में कीमत ₹2,99,900 से ₹4,49,900 तक है।
-यह डिवाइस 256GB, 512GB, 1TB और 2TB चार वेरिएंट में आता है।
-आईफोन डुओ को स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर में खरीद सकते हैं।
-फोल्डेबल स्मार्टफो को एपल इंडिया स्टोर, फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल से खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
आईफोन डुओ की बिक्री शुरू
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
महीनों से एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन की राह देख रहे लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कंपनी ने बाजार में आईफोन डुओ पेश कर दिया है। प्रीमियम डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस स्मार्टफोन को लेकर एपल लवर्स काफी उत्सुक हैं। ऐसे में अगर आप भी एपल का यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके चारों वेरिएंट्स की कितनी कीमत है...
विज्ञापन
Trending Videos
देखें आईफोन डुओ की कीमतों की लिस्ट
- फोटो : amarujala.com
एपल के फोल्डेबल फोन की भारत में कितनी है कीमत?
आईफोन डुओ की कीमत उसके स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। कम स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब 2.99 लाख से शुरू होती है, जबकि 2TB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए लगभग 4.49 लाख खर्च करने होंगे। यहां एक नजर में देखिए भारत में आईफोन के चारों वेरिएंट की कीमत...
अगर आपको फोन में फोटो, वीडियो और एप्स रखने के लिए ज्यादा स्टोरेज चाहिए, तो आप 1TB या 2TB वेरिएंट चुन सकते हैं। हालांकि, कौन-सा मॉडल आपके लिए बेहतर रहेगा, यह पूरी तरह ग्राहक के जरूरत और बजट पर निर्भर कर सकता है।
कितने रंगों में है उपलब्ध?
आईफोन डुओ को दो रंगों स्टार व्हाइट और नाइट स्काई में पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने रंगों के हिसाब से अलग-अलग कीमत नहीं बताई है। फोल्डेबल स्मार्टफोन के दाम उनके स्टोरेज वेरिएंट के आधार पर सामने आए हैं।
आईफोन डुओ कहां से खरीद सकते हैं?
अगर आप भी आईफोन डुओ को खरीदना चाहते हैं, तो ग्राहकों के लिए कई विकल्प मौजूद है। वह एपल इंडिया स्टोर के साथ-साथ फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल जैसे ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स से फोल्डेबल फोन खरीद सकते हैं
खरीदने से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म पर अपने चुने हुए स्टोरेज वेरिएंट और रंग की उपलब्धता जांच लेना बेहतर होगा। अलग-अलग विक्रेताओं के यहां ऑफर और खरीद की शर्तें अलग हो सकती हैं।

| स्टोरेज वेरिएंट | भारत में कीमत |
|---|---|
| आईफोन डुओ 256GB | 2,99,900 रुपये |
| आईफोन डुओ 512GB | 3,24,900 रुपये |
| आईफोन डुओ 1TB | 3,74,900 रुपये |
| आईफोन डुओ 2TB | 4,49,900 रुपये |
अगर आपको फोन में फोटो, वीडियो और एप्स रखने के लिए ज्यादा स्टोरेज चाहिए, तो आप 1TB या 2TB वेरिएंट चुन सकते हैं। हालांकि, कौन-सा मॉडल आपके लिए बेहतर रहेगा, यह पूरी तरह ग्राहक के जरूरत और बजट पर निर्भर कर सकता है।
कितने रंगों में है उपलब्ध?
आईफोन डुओ को दो रंगों स्टार व्हाइट और नाइट स्काई में पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने रंगों के हिसाब से अलग-अलग कीमत नहीं बताई है। फोल्डेबल स्मार्टफोन के दाम उनके स्टोरेज वेरिएंट के आधार पर सामने आए हैं।
आईफोन डुओ कहां से खरीद सकते हैं?
अगर आप भी आईफोन डुओ को खरीदना चाहते हैं, तो ग्राहकों के लिए कई विकल्प मौजूद है। वह एपल इंडिया स्टोर के साथ-साथ फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल जैसे ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स से फोल्डेबल फोन खरीद सकते हैं
खरीदने से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म पर अपने चुने हुए स्टोरेज वेरिएंट और रंग की उपलब्धता जांच लेना बेहतर होगा। अलग-अलग विक्रेताओं के यहां ऑफर और खरीद की शर्तें अलग हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईफोन डुओ की बिक्री शुरू
- फोटो : @johnternus
क्या कोई ऑफर भी मौजूद है?
खरीदने से पहले किन बातों का रखे ध्यान?
- हां...फोन खरीदते समय कुछ बैंक कार्ड ऑफर्स के जरिए भी बचत की जा सकती है। कंपनी के अनुसार, अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बैंकों के चुनिंदा कार्ड से भुगतान करने पर सात हजार तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है।
- यह अधिकतम ऑफर राशि है। वास्तविक कैशबैक कार्ड की पात्रता, भुगतान के तरीके और संबंधित ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगा। खरीदारी करने से पहले लागू नियमों की जांच जरूर करें।
- इसके साथ ही अगर आप अपना पुराना फोन बदलकर आईफोन डुओ खरीदना चाहते हैं, तो एपल ट्रेड इन के तहत एक्सचेंज का विकल्प भी उपलब्ध है। दिए गए विवरण के अनुसार, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर करीब 81,500 तक का बोनस मिल सकता है।
- ध्यान रहे एक्सचेंज में मिलने वाला पैसा आपके डिवाइस की पात्रता और लागू शर्तों पर निर्भर कर सकती है। यह रकम हर फोन के लिए समान नहीं होगी। इसलिए अंतिम कीमत का हिसाब लगाने से पहले अपने पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू जांचना जरूरी हो सकता है।
खरीदने से पहले किन बातों का रखे ध्यान?
- एक्सपर्ट्स कहते हैं आईफोन डुओ के लिए बजट तय करते समय सिर्फ शुरुआती कीमत न देखें। पहले यह तय करें कि आपके इस्तेमाल के लिए 256GB या 512GB पर्याप्त है, या आपको 1TB अथवा 2TB स्टोरेज की जरूरत पड़ेगी।
- इसके बाद उपलब्ध बैंक ऑफर और पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू जांचें। कैशबैक और एक्सचेंज बोनस अधिकतम सीमा तक मिलना तय नहीं है, इसलिए इन्हें फोन की निश्चित कीमत में शामिल मानकर न चलें।
- कुल मिलाकर, एपल आईफोन डुओ की भारत में कीमत 256GB मॉडल के लिए करीब 2,99,900 से शुरू होती है और 2TB वेरिएंट के लिए लगभग 4,49,900 तक जाती है। सही मॉडल चुनने के लिए अपनी स्टोरेज जरूरत, बजट और खरीदारी के समय उपलब्ध ऑफर्स की तुलना करना सबसे उपयोगी रहेगा।