{"_id":"6ad5c2d8e6c1662a0d074a17","slug":"deepinder-goyal-temple-wearable-pre-order-date-price-brainflow-colours-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपल: न स्मार्टवॉच, न फिटनेस बैंड; आ गया कनपटी पर पहनने वाला डिवाइस! 1 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग, जानें डिटेल","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
टेंपल: न स्मार्टवॉच, न फिटनेस बैंड; आ गया कनपटी पर पहनने वाला डिवाइस! 1 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग, जानें डिटेल
Mon, 19 Oct 2026 12:42 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:42 PM IST
सार
Temple Wearable Device: जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल एक अनोखा हेल्थ-टेक वियरेबल 'टेंपल' लेकर आ रहे हैं। स्मार्टवॉच से अलग, इस डिवाइस को कनपटी पर पहना जाता है, जो दिमाग में ब्लड फ्लो को ट्रैक करता है। 1 नवंबर 2026 से इसकी प्री-बुकिंग शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
दीपिंदर गोयर लॉन्च करेंगे बेहद अनोखा फिटनेस डिवाइस
- फोटो : टेंपल
विस्तार
क्या आप भी अपनी कलाई पर स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड बांधकर बोर हो चुके हैं? अगर हां, तो मार्केट में एक बिल्कुल नया और फ्यूचरिस्टिक हेल्थ-टेक गैजेट लॉन्च होने वाला है। इस डिवाइस को टेंपल (Temple) कहा जा रहा है, जो बिल्कुल अलग तरह का वियरेबल डिवाइस है। जोमैटो (Zomato) के फाउंडर दीपिंदर गोयल पिछले काफी समय से अपने बहुचर्चित डिवाइस हो पहने देखे जा रहे थे। अब यह जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाला है। इसे किसी आम वियरेबल डिवाइस के जैसे कलाई पर नहीं पहना जाता, बल्कि इसे कनपटी के पास लगाया जाता है। आइए इस अनोखे डिवाइस की खूबियों पर नजर डालते हैं और जानते हैं ये दूसरे वियरेबल डिवाइसेज से अलग कैसे है।
1 नवंबर से कर पाएंगे प्री-बुकिंग
अगर आप टेक लवर हैं और इस डिवाइस को सबसे पहले अपना बनाना चाहते हैं, तो 1 नवंबर 2026 की डेट अपने कैलेंडर में मार्क कर लीजिए। कंपनी इसी दिन से टेंपल की प्री-बुकिंग शुरू करने जा रही है। यह पूरी प्रक्रिया 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगी। यानी जो लोग शुरुआती ऑर्डर प्लेस करेंगे, उनके लिए ही पहले बैच के डिवाइस तैयार किए जाएंगे।
क्या है Temple वियरेबल और कैसे करता है काम?
यह डिवाइस डिजाइन के मामले में बिल्कुल यूनिक है। इसे कलाई के बजाय सिर के दोनों ओर कनपटी के पास पहना जाता है। इसका मुख्य काम आपके दिमाग में होने वाले ब्लड फ्लो को मॉनिटर करना है। शरीर और दिमाग के सही तालमेल के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन और खून का बहाव बेहद जरूरी है। टेंपल में लगे खास ऑप्टिकल सेंसर्स रोशनी की मदद से सिर के अंदर खून के बहाव में होने वाले सूक्ष्म बदलावों को पकड़ते हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने इस एडवांस तकनीक को 'ब्रेन फ्लो' नाम दिया है। इसके अलावा, यह डिवाइस एक एंट्रोपी स्कोर भी जनरेट करता है, जो स्ट्रेस, नींद और कैफीन के प्रति आपके शरीर के रिस्पॉन्स को दर्शाता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सिर्फ फिटनेस और वेलनेस ट्रैकिंग के लिए है। यह किसी मेडिकल डिवाइस की तरह बीमारियों की पहचान या इलाज का दावा नहीं करता है।
6 अमेजिंग कलर ऑप्शन्स में होगा उपलब्ध
लॉन्च एडिशन में डिजाइन और लुक्स का भी खास ख्याल रखा गया है। पहले जहां यह डिवाइस सिर्फ गोल्ड फिनिश में देखा गया था, वहीं अब कंपनी ने इसके 6 शानदार कलर ऑप्शन्स का खुलासा कर दिया है। यूजर्स इसे ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक मिरर, रियल जेड, डीप ब्लू और पर्पल फंक जैसे अट्रैक्टिव और ट्रेंडी कलर्स में खरीद सकेंगे।
कितनी होगी Temple वियरेबल की कीमत?
फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टेंपल की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रीमियम डिवाइस की कीमत 72,000 रुपये से लेकर 80,000 रुपये के बीच हो सकती है। अगर यह इसी प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च होता है, तो यह बाजार में मौजूद तमाम फ्लैगशिप स्मार्टवॉच से भी महंगा सौदा साबित होगा।