फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Apple’s First OLED Touchscreen MacBook Pro Leaked October Launch

अब मैकबुक में मिलेगा टच का मजा: पहली बार OLED डिस्प्ले के साथ आ रहा प्रो मॉडल, भारत में कब होगा लॉन्च?

Fri, 16 Oct 2026 04:36 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 16 Oct 2026 04:36 PM IST
सार

एपल एक बार फिर अपने नए प्रोडक्ट्स के साथ टेक प्रेमियों को आकर्षित करने की तैयारी में है। कंपनी अपना पहला OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले वाला मैकबुक प्रो लॉन्च करने जा रही है। खास बात है कि इसके लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि कंपनी इसी महीने इस डिवाइस से पर्दा उठाने वाली है।  आइए जानते हैं कि यह कब लॉन्च हो सकता है और इसमें क्या इसमें आपको क्या खास मिलने वाला है।
 

विज्ञापन
Apple’s First OLED Touchscreen MacBook Pro Leaked  October Launch
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

एपल अपने मैकबुक प्रो लाइनअप में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले वाले नए मैकबुक प्रो मॉडल पेश कर सकती है। मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, इन लैपटॉप की घोषणा 27 या 28 अक्तूबर को हो सकती है, जबकि इनकी बिक्री छह नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, एपल की ओर से इसके लाॅन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


पहली बार MacBook Pro में मिलेगी टचस्क्रीन
नए मैकबुक प्रो की सबसे बड़ी खासियत  इसका OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले हो सकता है। अभी तक एपल ने अपने मैकबुक में टच इनपुट की सुविधा नहीं दी है। यूजर्स को स्क्रीन पर काम करने के लिए कीबोर्ड और ट्रैकपैड का इस्तेमाल करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, कई विंडोज लैपटॉप पहले से ही टचस्क्रीन के साथ आ चुके हैं। अगर मार्क गुरमन की रिपोर्ट सही साबित होती है, तो नए मैकबुक प्रो में यूजर्स सीधे स्क्रीन को टच करके भी काम कर सकेंगे। इससे लैपटॉप इस्तेमाल करने का अनुभव बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


OLED डिस्प्ले के साथ मिलेगा प्रीमियम अनुभव
साथ ही नए मॉडल में OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। यह मौजूदा मैकबुक प्रो में इस्तेमाल होने वाले मिनी-LED डिस्प्ले से अलग होगा। OLED स्क्रीन के आने से एपल अपने लैपटॉप की प्रीमियम रेंज को और विस्तार दे सकता है। हालांकि, डिस्प्ले से जुड़े विस्तृत स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

M5 Pro और M5 Max चिप्स मिलने की उम्मीद
रिपोर्ट के अनुसार, नए OLED मैकबुक प्रो मॉडल में एपल के मौजूदा M5 Pro और M5 मैक्स प्रोसेसर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यानी इस बार बड़ा बदलाव प्रोसेसर के बजाय डिस्प्ले और टचस्क्रीन फीचर पर केंद्रित हो सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से चिपसेट और अन्य हार्डवेयर की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

कब से शुरू होगी बिक्री?
फिलहाल सामने आई रिपोर्ट के अनुसार रिटेल स्टोर्स में पांच नवंबर की शाम को कुछ बड़े बदलाव किए जाने की योजना है। यह नए मैकबुक प्रो की बिक्री की तैयारी से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में छह नवंबर से इन लैपटॉप की बिक्री शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
एपल नए प्रोडक्ट्स की घोषणा किसी पारंपरिक लॉन्च इवेंट के बजाय वीडियो प्रेजेंटेशन या किसी दूसरे फॉर्मेट में भी कर सकता है। रिपोर्ट में लॉस एंजिल्स में क्रिएटर्स के लिए एक इवेंट आयोजित किए जाने की संभावना का भी जिक्र है।

मैकबुक अल्ट्रा नाम से लॉन्च होने की चर्चा
इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एपल अपने OLED मैकबुक प्रो मॉडल को मैकबुक अल्ट्रा नाम दे सकता है। हालांकि, गुरमन के बाद के संकेतों के मुताबिक, ये लैपटॉप मैकबुक प्रो लाइनअप का ही हिस्सा रह सकते हैं। कंपनी ने नाम को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

अन्य किन प्रोडक्ट्स पर रहेगी नजर?
OLED मैकबुक प्रो के अलावा एपल कई अन्य डिवाइस पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट्स में OLED डिस्प्ले वाले नए आईपैड मिनी, एम6 चिप से लैस आईमैक और M6 चिप वाले एंट्री-लेवल 14-इंच मैकबुक प्रो का भी जिक्र है। हालांकि, इन प्रोडक्ट्स की लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कुल मिलाकर, OLED टचस्क्रीन नए MacBook Pro का सबसे अहम बदलाव हो सकता है। अगर एपल इसे पेश करता है, तो यह मैकबुक लाइनअप में टच इनपुट की पहली बड़ी शुरुआत होगी। अब नजर कंपनी की आधिकारिक घोषणा पर है, जिससे लॉन्च की तारीख, कीमत और फीचर्स को लेकर स्थिति साफ हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed